हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त पर उद्घोषणा, कुर्की की चेतावनी प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।
हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त पर उद्घोषणा, कुर्की की चेतावनी प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।
- हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है। यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी 'हर हर महादेव' का घोष करते प्रतीत होते हैं। इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें। ॐ नमः शिवाय जय बाबा केदारनाथ पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड1
- प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।1
- 22 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आगामी चुनावों का शंखनाद करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिला शक्ति विपक्ष के 'महिला विरोधी' एजेंडे को समझ चुकी है। *नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विपक्ष का विरोध* डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करके देश की आधी आबादी को कमजोर बनाए रखने की साजिश कर रहा है।" मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी और विपक्ष को कड़ा दंड देंगी। *अखिलेश के 'PDA' पर पलटवार* अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को डिप्टी सीएम ने पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़े और दलितों के नाम पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटा मांगने की मांग पर मौर्य ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण मांगना संविधान के विरुद्ध है। सपा केवल वोट बैंक की खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है।" "समाजवादी पार्टी का PDA असल में परिवार विकास और अपराधी संरक्षण का गठबंधन है। प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय फाइटर विमानों का शक्ति प्रदर्शन सुल्तानपुर हवाई पट्टी पर वायु सेना का दमदार युद्धाभ्यास राफेल, मिराज, सुखोई और जगुआर ने आसमान में भरी उड़ान वायु सेना के लड़ाकू विमानों का भव्य एयर शो जारी इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का किया गया रिहर्सल सुल्तानपुर में आज दो शिफ्ट में होगा एयर शो दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पहला एयर शो शाम 6 से रात 9 बजे तक दूसरा एयर शो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना वायु सेना के अभ्यास का केंद्र आसमान में गूंजा फाइटर जेट्स का रोमांचक प्रदर्शन।1
- रायबरेली सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया,लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा।बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।3
- Post by REPORTER ANKIT3
- थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- *थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1