Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।
Pawan Kumar Tiwari
थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत नौगिरवा ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमेठी–सुलतानपुर राजमार्ग किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। इससे राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई, जबकि नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें नष्ट हो गईं। वहीं, अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार भी आग की चपेट में आ गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाकर बचाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन आधे घंटे में पहुंचने की बात कहने के बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक आग लगने से राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। इसी दौरान आग पूरी तरह बुझने से पहले ही पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।3
- अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव के पास हुआ हादसा, इलाके में मचा हड़कंप ll हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ll सूचना मिलते ही CO समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, हालात को संभाला l पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई ll आरोपी बस चालक मोहम्मद फैजान उसी गांव का है निवाड़ी को हिरासत में लेकर थाने लाई पुलिस, पूछताछ जारी ll ब्रेथ एनालाइजर जांच में ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि नहीं ll फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी ll1
- Post by Rakesh Rawat1
- प्रतापगढ़ (संवाददाता) आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐलाही पुलिया के पास से एक युवक को 3 जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद विस्फोटक सामग्री को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ऐलाही पुलिया के पास ग्राम ऐलाही से प्रेमचन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में कई लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध देशी बम साथ लेकर चलता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह बम का इस्तेमाल कर सकता था। आरोपी ने यह भी बताया कि एक दिन पहले पुलिस से कहासुनी के दौरान भी उसके पास यही बम थे, लेकिन वह भागने में सफल हो गया था । बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- थाना अमेठी अन्तर्गत ग्राम मोचवा निवासी 01 युवक पर, दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1