अमेठी स्कूल जा रहे मासूम को चार पहिया ने कुचला स्कूल की दहलीज पहुंचने से पहले हुई मौत अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अमेठी स्कूल जा रहे मासूम को चार पहिया ने कुचला स्कूल की दहलीज पहुंचने से पहले हुई मौत अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत नौगिरवा ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमेठी–सुलतानपुर राजमार्ग किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। इससे राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई, जबकि नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें नष्ट हो गईं। वहीं, अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार भी आग की चपेट में आ गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाकर बचाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन आधे घंटे में पहुंचने की बात कहने के बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक आग लगने से राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। इसी दौरान आग पूरी तरह बुझने से पहले ही पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।3
- अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव के पास हुआ हादसा, इलाके में मचा हड़कंप ll हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ll सूचना मिलते ही CO समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, हालात को संभाला l पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई ll आरोपी बस चालक मोहम्मद फैजान उसी गांव का है निवाड़ी को हिरासत में लेकर थाने लाई पुलिस, पूछताछ जारी ll ब्रेथ एनालाइजर जांच में ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि नहीं ll फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी ll1
- Post by Rakesh Rawat1
- प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।1
- 22 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आगामी चुनावों का शंखनाद करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिला शक्ति विपक्ष के 'महिला विरोधी' एजेंडे को समझ चुकी है। *नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विपक्ष का विरोध* डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करके देश की आधी आबादी को कमजोर बनाए रखने की साजिश कर रहा है।" मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी और विपक्ष को कड़ा दंड देंगी। *अखिलेश के 'PDA' पर पलटवार* अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को डिप्टी सीएम ने पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़े और दलितों के नाम पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटा मांगने की मांग पर मौर्य ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण मांगना संविधान के विरुद्ध है। सपा केवल वोट बैंक की खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है।" "समाजवादी पार्टी का PDA असल में परिवार विकास और अपराधी संरक्षण का गठबंधन है। प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य1
- अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम मोचवा निवासी एक युवक पर दिल्ली की रहने वाली एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों पक्षों से पूछताछ कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।1