Shuru
Apke Nagar Ki App…
#मध्यप्रदेश गाड़ी पंचर होने की वजह से दूल्हे की बारात 2 घंटे देरी से पहुंची, बारात लेट पहुंची तो डीजे वाले ने डीजे बजाने से मना कर दिया,, क्योंकि उसकी 11:00 बजे दूसरी जगह बुकिंग थी. इसी बात को लेकर बारातियों ने मिलकर डीजे वाले को पीट दिया. डीजे वाले ने पुलिस को कॉल मिलाया,, अब सभी बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है, और पुलिस के साथ-साथ डीजे वाले भैया भी जमकर लाठियां भांज रहे है। कटनी (मध्य प्रदेश)
Rakesh Rawat
#मध्यप्रदेश गाड़ी पंचर होने की वजह से दूल्हे की बारात 2 घंटे देरी से पहुंची, बारात लेट पहुंची तो डीजे वाले ने डीजे बजाने से मना कर दिया,, क्योंकि उसकी 11:00 बजे दूसरी जगह बुकिंग थी. इसी बात को लेकर बारातियों ने मिलकर डीजे वाले को पीट दिया. डीजे वाले ने पुलिस को कॉल मिलाया,, अब सभी बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है, और पुलिस के साथ-साथ डीजे वाले भैया भी जमकर लाठियां भांज रहे है। कटनी (मध्य प्रदेश)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना अमेठी अन्तर्गत ग्राम मोचवा निवासी 01 युवक पर, दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम मोचवा निवासी एक युवक पर दिल्ली की रहने वाली एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों पक्षों से पूछताछ कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।1
- अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम मोचवा निवासी एक युवक पर दिल्ली की रहने वाली एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों पक्षों से पूछताछ कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।1
- हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है। यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी 'हर हर महादेव' का घोष करते प्रतीत होते हैं। इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें। ॐ नमः शिवाय जय बाबा केदारनाथ पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड1
- प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।1
- 22 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आगामी चुनावों का शंखनाद करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिला शक्ति विपक्ष के 'महिला विरोधी' एजेंडे को समझ चुकी है। *नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विपक्ष का विरोध* डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करके देश की आधी आबादी को कमजोर बनाए रखने की साजिश कर रहा है।" मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी और विपक्ष को कड़ा दंड देंगी। *अखिलेश के 'PDA' पर पलटवार* अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को डिप्टी सीएम ने पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़े और दलितों के नाम पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटा मांगने की मांग पर मौर्य ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण मांगना संविधान के विरुद्ध है। सपा केवल वोट बैंक की खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है।" "समाजवादी पार्टी का PDA असल में परिवार विकास और अपराधी संरक्षण का गठबंधन है। प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य1
- अमेठी में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर साफ असर डाल रही है। इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है, जहां अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल में तैनात अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह, डॉक्टर देवेश और महिला चिकित्सक अपने-अपने वार्ड में बैठकर मरीजों को परामर्श देने के साथ उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जा रही हैं। अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह के अनुसार बढ़ते तापमान और लू के कारण प्रतिदिन करीब 300 से 400 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम, खांसी, डायरिया, पेट दर्द और उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इस गर्मी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लगातार धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर सौरभ सिंह ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर ही निकलें। पुरुष गमछा और महिलाएं दुपट्टे का उपयोग करें। धूप से लौटने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचें और सामान्य तापमान का पानी लें। इसके साथ ही ताजा भोजन करने और बासी खाने से परहेज की सलाह दी गई है। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस घोल या ग्लूकोज युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।2
- एंकर : अमेठी जिले में थाना क्षेत्र के मोचवा गांव से प्रेम संबंधों के एक अनोखा मामला सामने आया है।जहां दिल्ली में काम करने वाली एक युवती ने प्रेमी की तलाश में अमेठी पहुंच गई और प्रेमी की शादी रुकवाने की पुलिस से गुहार लगाई है। वी ओ : दरअसल, युवती मूल रूप से बहराइच जिले की रहने वाली है और वह दिल्ली के एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी।जहां उसकी मुलाकात अमेठी निवासी एक युवक से हुई। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। वी ओ 2 : युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच बने संबंधों के कारण वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। इतना ही नहीं, युवती का कहना है कि युवक ने उसके आधार कार्ड में पति के कालम में अपना नाम भी दर्ज करवाया है। कुछ समय बाद युवक उसे दिल्ली में छोड़कर अपने गांव लौट आया और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती के अनुसार, युवक की शादी आगामी 2 मई को तय है। जैसे ही उसे इसकी जानकारी मिली, वह सीधे अमेठी पहुंच गई और युवक के घर तीन दिन तक रुकी रही। आरोप है कि बाद में युवक के परिजनों ने उसे घर से भगा दिया। न्याय की तलाश में युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और दिल्ली लौटने की सलाह भी दी गई। वी ओ : 3 हालांकि युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि युवक उसके साथ संबंध बनाने के बाद दूसरी शादी नहीं कर सकता। वही युवती ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- *थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1