logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती ने प्रेमी की शादी रुकवाने की लगाई गुहार एंकर : अमेठी जिले में थाना क्षेत्र के मोचवा गांव से प्रेम संबंधों के एक अनोखा मामला सामने आया है।जहां दिल्ली में काम करने वाली एक युवती ने प्रेमी की तलाश में अमेठी पहुंच गई और प्रेमी की शादी रुकवाने की पुलिस से गुहार लगाई है। वी ओ : दरअसल, युवती मूल रूप से बहराइच जिले की रहने वाली है और वह दिल्ली के एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी।जहां उसकी मुलाकात अमेठी निवासी एक युवक से हुई। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। वी ओ 2 : युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच बने संबंधों के कारण वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। इतना ही नहीं, युवती का कहना है कि युवक ने उसके आधार कार्ड में पति के कालम में अपना नाम भी दर्ज करवाया है। कुछ समय बाद युवक उसे दिल्ली में छोड़कर अपने गांव लौट आया और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती के अनुसार, युवक की शादी आगामी 2 मई को तय है। जैसे ही उसे इसकी जानकारी मिली, वह सीधे अमेठी पहुंच गई और युवक के घर तीन दिन तक रुकी रही। आरोप है कि बाद में युवक के परिजनों ने उसे घर से भगा दिया। न्याय की तलाश में युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और दिल्ली लौटने की सलाह भी दी गई। वी ओ : 3 हालांकि युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि युवक उसके साथ संबंध बनाने के बाद दूसरी शादी नहीं कर सकता। वही युवती ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

12 hrs ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

दिल्ली से अमेठी पहुंची युवती ने प्रेमी की शादी रुकवाने की लगाई गुहार एंकर : अमेठी जिले में थाना क्षेत्र के मोचवा गांव से प्रेम संबंधों के एक अनोखा मामला सामने आया है।जहां दिल्ली में काम करने वाली एक युवती ने प्रेमी की तलाश में अमेठी पहुंच गई और प्रेमी की शादी रुकवाने की पुलिस से गुहार लगाई है। वी ओ : दरअसल, युवती मूल रूप से बहराइच जिले की रहने वाली है और वह दिल्ली के एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी।जहां उसकी मुलाकात अमेठी निवासी एक युवक से हुई। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। वी ओ 2 : युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच बने संबंधों के कारण वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। इतना ही नहीं, युवती का कहना है कि युवक ने उसके आधार कार्ड में पति के कालम में अपना नाम भी दर्ज करवाया है। कुछ समय बाद युवक उसे दिल्ली में छोड़कर अपने गांव लौट आया और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती के अनुसार, युवक की शादी आगामी 2 मई को तय है। जैसे ही उसे इसकी जानकारी मिली, वह सीधे अमेठी पहुंच गई और युवक के घर तीन दिन तक रुकी रही। आरोप है कि बाद में युवक के परिजनों ने उसे घर से भगा दिया। न्याय की तलाश में युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और दिल्ली लौटने की सलाह भी दी गई। वी ओ : 3 हालांकि युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि युवक उसके साथ संबंध बनाने के बाद दूसरी शादी नहीं कर सकता। वही युवती ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।
    1
    थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत नौगिरवा ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमेठी–सुलतानपुर राजमार्ग किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। इससे राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई, जबकि नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें नष्ट हो गईं। वहीं, अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार भी आग की चपेट में आ गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाकर बचाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन आधे घंटे में पहुंचने की बात कहने के बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक आग लगने से राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। इसी दौरान आग पूरी तरह बुझने से पहले ही पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।
    3
    अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत नौगिरवा ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमेठी–सुलतानपुर राजमार्ग किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। इससे राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग की चपेट में आकर टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई, जबकि नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें नष्ट हो गईं। वहीं, अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार भी आग की चपेट में आ गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाकर बचाया।
फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन आधे घंटे में पहुंचने की बात कहने के बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।
जाम खुलवाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक
आग लगने से राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। इसी दौरान आग पूरी तरह बुझने से पहले ही पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव के पास हुआ हादसा, इलाके में मचा हड़कंप ll हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ll सूचना मिलते ही CO समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, हालात को संभाला l पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई ll आरोपी बस चालक मोहम्मद फैजान उसी गांव का है निवाड़ी को हिरासत में लेकर थाने लाई पुलिस, पूछताछ जारी ll ब्रेथ एनालाइजर जांच में ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि नहीं ll फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी ll
    1
    मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव के पास हुआ हादसा, इलाके में मचा हड़कंप ll हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ll 
सूचना मिलते ही CO समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, हालात को संभाला l 
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई ll
आरोपी बस चालक मोहम्मद फैजान उसी गांव का है निवाड़ी  को हिरासत में लेकर थाने लाई पुलिस, पूछताछ जारी ll ब्रेथ एनालाइजर जांच में ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि नहीं ll
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी ll
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़ (संवाददाता) आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐलाही पुलिया के पास से एक युवक को 3 जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद विस्फोटक सामग्री को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ऐलाही पुलिया के पास ग्राम ऐलाही से प्रेमचन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में कई लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध देशी बम साथ लेकर चलता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह बम का इस्तेमाल कर सकता था। आरोपी ने यह भी बताया कि एक दिन पहले पुलिस से कहासुनी के दौरान भी उसके पास यही बम थे, लेकिन वह भागने में सफल हो गया था । बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    प्रतापगढ़  (संवाददाता) आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐलाही पुलिया के पास से एक युवक को 3 जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद विस्फोटक सामग्री को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ऐलाही पुलिया के पास ग्राम ऐलाही से प्रेमचन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में कई लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध देशी बम साथ लेकर चलता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह बम का इस्तेमाल कर सकता था। आरोपी ने यह भी बताया कि एक दिन पहले पुलिस से कहासुनी के दौरान भी उसके पास यही बम थे, लेकिन वह भागने में सफल हो गया था । बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में  विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • थाना अमेठी अन्तर्गत ग्राम मोचवा निवासी 01 युवक पर, दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।
    1
    थाना अमेठी अन्तर्गत ग्राम मोचवा निवासी 01 युवक पर, दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.