बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए रायगढ़, कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी से 10 ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्राम बारभौना में नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए कुल 10 ट्रैक्टर तथा एक ट्रैक्टर-लोडर पाया गया। टीम को देखते ही वाहन चालक अपने-अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी 10 ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर-लोडर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ रखा गया है। प्रकरण में संबंधित वाहन मालिकों एवं अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त नजर, कार्रवाई रहेगी लगातार जारी कलेक्टर के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए रायगढ़, कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी से 10 ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्राम बारभौना में नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए कुल 10 ट्रैक्टर तथा
एक ट्रैक्टर-लोडर पाया गया। टीम को देखते ही वाहन चालक अपने-अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी 10 ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर-लोडर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ रखा गया है। प्रकरण में संबंधित वाहन मालिकों एवं अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त नजर, कार्रवाई रहेगी लगातार जारी कलेक्टर के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- रायगढ़ पॉलीटेक्निक हॉस्टल की बदहाली पर फिर भड़का एबीवीपी लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ एबीवीपी का प्रदर्शन।1
- मजदूर पर आतंकी हमला || तम्बू मे घुसा परिचय पूछा और मार दी गोली कश्मीर में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वनांचल के ग्राम छुइया निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वी.ओ. - जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र भैना करीब 3 से 4 महीने पहले पत्नी के साथ रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, जबकि माता-पिता और छोटा भाई भी मजदूरी के लिए हिमाचल प्रदेश में हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। भूपेंद्र का एक छोटा बच्चा गांव में अपनी दादी और बुआ के पास रह रहा है, जिसे अब तक यह नहीं पता कि उसके पिता कभी वापस नहीं लौटेंगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कश्मीर में ही किए जाने की चर्चा है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण शव को उनके गृहग्राम लाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।1
- "बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें" - जशपुर पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को यातायात, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक "बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें" - जशपुर पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को यातायात, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान जारी। सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल (शांति भवन) में छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला-बाल सुरक्षा की जानकारी। अभिभावकों से पुलिस कप्तान की विशेष अपील: नाबालिगों को वाहन चलाने न दें, सुरक्षित बचपन से ही जिम्मेदार भविष्य की नींव रखें। विस्तृत समाचार: जशपुर जिले के पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार जशपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में यातायात पुलिस जशपुर द्वारा सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल (शांति भवन) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक श्री कुंज राम चौहान और ट्रैफिक प्रभारी (उप निरीक्षक) श्री खेमराज ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व और यातायात संकेतों के पालन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की स्थिति में वे बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें। नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त चेतावनी: जशपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिगों द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में केवल नाबालिग ही नहीं, बल्कि उसके अभिभावक और वाहन स्वामी भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। मोटर व्हीकल एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत: सजा: ₹25,000 तक का जुर्माना अथवा 3 वर्ष तक का कारावास। लाइसेंस व पंजीयन: वाहन का पंजीयन निरस्त किए जाने की कार्रवाई होगी तथा संबंधित नाबालिग को 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। अभिभावकों एवं आमजन से अपील: डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने अपना संदेश देते हुए कहा, "बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें। सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।" जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और एक सुरक्षित व जिम्मेदार समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।3
- रायगढ़ जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन शुरू,2 अगस्त से घर घर चलाएगी हस्ताक्षर।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत।1