Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती
Kishan kumar
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती1
- जालौन में शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमानों को एक व्यक्ति ने पैक किया खाना तो पुलिस बुलाई गई जालौन। नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी निसार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महताब कुरैशी पर शादी समारोह में बिना बुलाए लोगों को लाने और करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्टूबर को उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम कोंच रोड स्थित गंगा सरस्वती गेस्ट हाउस में आयोजित था। समारोह में मोहल्ला चिमनदुबे निवासी महताब भी शामिल हुआ था। आरोप है कि महताब अपने साथ कुछ बिन बुलाए लोगों को लेकर आया और उनकी अनुमति के बिना करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर पार्सल कर दिया। इससे शादी में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जब निसार अहमद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात भी आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की बात कही। इससे भयभीत निसार अहमद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।1
- *सड़क निर्माण परियोजना से लागत : 141•68 लाख निर्माण कार्य का कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के साथ पूजा शुक्ला नेताजी ने भूमि पूजन किया* कुठौन्द बी• पी• मार्ग सुरावली सम्पर्क यह कई ग्रामों को जोड़ने के लिए के क्षेत्रवासियों के लिए एक बेहद सराहनीय और विकासात्मक पहल है माननीय विधायक विनोद चतुर्वेदी जी के कर-कमलों द्वारा बी मार्ग से सुरावली सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन होना क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है सम्पर्क मार्गों के बनने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों का सफर आसान होता है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी भूमि पूजन कार्यक्रम में अशोक चतुर्वेदी (मास्टर), रमेश मिश्रा, अवधेश चतुर्वेदी (एडवोकेट), भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राहुल सेंगर, रूप नारायण दीक्षित, आलोक चतुर्वेदी, रमाकांत तिवारी, पवन दीक्षित, मुन्ना तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी एडवोकेट, आयुष चतुर्वेदी, शिवम् द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, रिया शुक्ला सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित रहें2
- धनतेरस पर व्यापारियों की नकदी बैंक तक पहुंचाएगी पुलिस, वाहन एजेंसियों पर भी सुरक्षा की मांग जालौन में पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा के मुद्दे, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित जालौन। आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश, नकदी की सुरक्षा तथा वाहन एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई। बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी लाल बाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता (आइडिया मसाले वाले), पुष्पेंद्र यादव, प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज एजेंसी वाले), महेंद्र कुशवाहा एवं वीरेंद्र महाराज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री, शाम 7 बजे के बाद मिलेगा प्रवेश पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को देखते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला सामान सुबह 9 बजे तक बाजार में पहुंच जाना चाहिए। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम 7 बजे के बाद व्यापारी अपने ट्रांसपोर्ट का सामान दुकानों तक ले जा सकेंगे। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अधिक नकदी होने पर बैंक तक पहुंचाने में पुलिस करेगी सहयोग बैठक में व्यापारियों की नकदी की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर यदि किसी व्यापारी के पास अधिक मात्रा में नकदी एकत्रित होती है और उसे बैंक तक पहुंचाने में सुरक्षा संबंधी समस्या आती है तो वह कोतवाली जालौन, कस्बा चौकी प्रभारी अथवा संबंधित हल्का प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे सकता है। उन्होंने बताया कि व्यापारी की सूचना पर आवश्यकतानुसार पुलिस कांस्टेबल तैनात कर नकदी को सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें। वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात करने की उठी मांग बैठक में बजाज एजेंसी के मालिक प्रेम कुमार गुप्ता ने वाहन एजेंसियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग नकदी लेकर वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों पर पहुंचते हैं। ऐसे में एजेंसी संचालकों एवं ग्राहकों के मन में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह से मांग की कि त्योहारों के दौरान वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे अधिक मात्रा में नकदी लेकर वाहन खरीदने आने वाले ग्राहकों एवं एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मिल सके। प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान एजेंसियों पर नकदी का लेनदेन बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील सीओ अजय कुमार सिंह ने सभी व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने एवं घटना का जल्द खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। त्योहारों के दौरान बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने कोतवाली जालौन एवं नगर पालिका परिषद जालौन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।2
- स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें2
- स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम? जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं। नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं? क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए। स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन गायें एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम? जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं। नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं? क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए।2
- स्थान -जालौन में गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल, तलैया में फंसी मिलीं तीन एंकर जालौन मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की दुर्दशा, आखिर कहां है नगर पालिका की कैटल कैचर टीम? जालौन। नगर क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना में गोवंश की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां एक तलैया में तीन गायों के फंसने से हड़कंप मच गया। वहीं नगर में सैकड़ों की संख्या में गाय, बछड़े और नंदी सड़कों पर आवारा घूमते नजर आ रहे हैं। ये गोवंश कूड़े में पड़ी पॉलीथिन और गंदगी खाने को मजबूर हैं। नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमने से गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे नंदी और बछड़े भी उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे घूम रहे गोवंश के सामने ठंड, भोजन और सुरक्षा का संकट और बढ़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने वाले आरआई (राजस्व निरीक्षक) और कैटल कैचर टीम आखिर इन गोवंश को गौशाला तक क्यों नहीं पहुंचा रहे हैं? क्या गौशाला केवल कागजों और नाम के लिए संचालित हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को सड़कों पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं दे रहे? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तलैया में फंसी गायों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जाए और नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गौशाला पहुंचाया जाए, ताकि ठंड में किसी और बेजुबान की जान न जाए।3
- सुनिए क्या कुछ बोले क्षेत्राधिकारी नगर उरई, क्या है मामला!! आज दिनांक 03.11.2026 को कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गई बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।1