स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का केमरी में विरोध-प्रदर्शन, पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर नारेबाजी की रामपुर के केमरी उपनगर के बिजलीघर में रविवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया।इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता फैसल ख़ान लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर एकत्र हुए।यहां प्रदर्शन के दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह एक मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी सांसें बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो 'ऑक्सीजन' भी छीनने की कोशिश की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं,गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, अत्याचार है और इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है।बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं।अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी 'ऑक्सीजन' भी छीनी जा रही है। जब तक ये जुल्म बंद नहीं होगा, आप का संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर कथित पारदर्शिता और सहूलियत देने के लिए लगाए जा रहे हैं,वही आम जनता पर एक जबरदस्त आर्थिक बोझ बन चुके हैं।यह सरकार की नाकामी को साफ जाहिर करता है।प्रदर्शन में सभासद शकील अंसारी,वकील अहमद, मौ. तारिक, शारिक परवेज, मौहम्मद जफर,शकील अंसारी,यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुडडू,आरिफ सिकंदर राजू, मौ.वकील, अब्दुल अय्यूब,फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, मानसी आदि मौजूद रहे।
स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का केमरी में विरोध-प्रदर्शन, पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर नारेबाजी की रामपुर के केमरी उपनगर के बिजलीघर में रविवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया।इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता फैसल ख़ान लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर एकत्र हुए।यहां प्रदर्शन के दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह एक मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी सांसें बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो 'ऑक्सीजन' भी छीनने की कोशिश की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं,गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, अत्याचार है और इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है।बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं।अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी 'ऑक्सीजन' भी छीनी जा रही है। जब तक ये जुल्म बंद नहीं होगा, आप का संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर कथित पारदर्शिता और सहूलियत देने के लिए लगाए जा रहे हैं,वही आम जनता पर एक जबरदस्त आर्थिक बोझ बन चुके हैं।यह सरकार की नाकामी को साफ जाहिर करता है।प्रदर्शन में सभासद शकील अंसारी,वकील अहमद, मौ. तारिक, शारिक परवेज, मौहम्मद जफर,शकील अंसारी,यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुडडू,आरिफ सिकंदर राजू, मौ.वकील, अब्दुल अय्यूब,फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, मानसी आदि मौजूद रहे।
- जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में आज रविवार को गांव के पास तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया फिलहाल तीनों बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।1
- जनपद बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- शक्तिफार्म। सितारगंज के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर जंगली भालुओं की मौजूदगी ने दहशत फैला दी है। रविवार को दिनदहाड़े झाड़ियों के बीच दो भालू देखे जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भालू सिडकुल क्षेत्र के आसपास लंबे समय तक घूमते रहे, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और आने-जाने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब वे आबादी के बेहद करीब तक पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी हाल ही में इसी क्षेत्र में भालू के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसके बाद वन विभाग ने सतर्कता के दावे तो किए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कई मजदूरों ने काम छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया, वहीं आसपास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों और मवेशियों को घरों में ही सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन देर से पहुंचने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों और श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, भालुओं की लोकेशन ट्रैक की जाए और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में भोजन की कमी और मानव हस्तक्षेप के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जो आने वाले समय में और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। 👉 फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले सुनसान जगहों पर न जाएं, झाड़ियों के पास जाने से बचें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें।2
- कनास (ओडिशा), 3 मई 2026: ओडिशा के कनास इलाके में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर बाइक चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की पहचान मृत्युंजय भारीमल के रूप में हुई है। वे वर्तमान में AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती हैं। घटना कल सुबह करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने मृत्युंजय पर बाइक चढ़ाकर हमला किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सीधे व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई गई, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। कनास पुलिस स्टेशन के ASI GD नाइक ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय भारीमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।1
- ठाकुरद्वारा : किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता ,प्रशासन से जल्द समाधान की मांग1
- रामपुर में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सात वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी मुँह दबाकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में छोड़कर वह फरार हो गया था।यह वारदात 14 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुई थी। शाम करीब पांच बजे मासूम के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता और ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जिसके बाद खेमपुर गांव में 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे एक गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था।उस समय हड़कंप मच गया।जब एक गेहूं के खेत में सात वर्षीय बच्चे का नग्न शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान गांव निवासी सुनील के बेटे शिवांश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 16 अप्रैल को किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े नग्न शव पर पड़ी।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई।शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था,जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना था कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोचा हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना,एडिशनल एसपी अनुराग सिंह,सीओ राजवीर सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे।पुलिस और डॉग स्क्वायड ने भी तलाश की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की तरह से हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।केमरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 16 दिन बाद शनिवार को आरोपी की पहचान खेमपुर गांव निवासी रेहान पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई।शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम रेहान को पकड़ने गांव पहुंची।रेहान गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छिपा हुआ था।पुलिस ने घेराबंदी की तो रेहान ने टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली रेहान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।फिलहाल, आरोपी रेहान का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।ग्रामीणों के अनुसार, रेहान पहले भी कुकर्म जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।गांव में आपसी समझौतों के कारण वह कभी कानूनी शिकंजे में नहीं फंस पाया, जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे।1
- जनपद बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां थाना किला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- ओमप्रकाश राजभर महँगाई बढ़ने के फायदे गिना रहे हैं 🙄 “महंगाई बढ़ने से हर गाँव में मोटरसाइकिल आ गई महँगाई बढ़ने से हर गाँव में फोर व्हीलर आ गया” पत्रकार- तो क्या मंहगाई और बढ़ी तो लोग हेलीकॉप्टर ले लेंगे1