logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर में कुकर्म के बाद मासूम की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, आत्मा रक्षार्थ पुलिस ने पैर में मारी गोली रामपुर में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सात वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी मुँह दबाकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में छोड़कर वह फरार हो गया था।यह वारदात 14 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुई थी। शाम करीब पांच बजे मासूम के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता और ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जिसके बाद खेमपुर गांव में 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे एक गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था।उस समय हड़कंप मच गया।जब एक गेहूं के खेत में सात वर्षीय बच्चे का नग्न शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान गांव निवासी सुनील के बेटे शिवांश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 16 अप्रैल को किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े नग्न शव पर पड़ी।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई।शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था,जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना था कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोचा हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना,एडिशनल एसपी अनुराग सिंह,सीओ राजवीर सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे।पुलिस और डॉग स्क्वायड ने भी तलाश की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की तरह से हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।केमरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 16 दिन बाद शनिवार को आरोपी की पहचान खेमपुर गांव निवासी रेहान पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई।शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम रेहान को पकड़ने गांव पहुंची।रेहान गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छिपा हुआ था।पुलिस ने घेराबंदी की तो रेहान ने टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली रेहान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।फिलहाल, आरोपी रेहान का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।ग्रामीणों के अनुसार, रेहान पहले भी कुकर्म जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।गांव में आपसी समझौतों के कारण वह कभी कानूनी शिकंजे में नहीं फंस पाया, जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे।

10 hrs ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

रामपुर में कुकर्म के बाद मासूम की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, आत्मा रक्षार्थ पुलिस ने पैर में मारी गोली रामपुर में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सात वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी मुँह दबाकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में छोड़कर वह फरार हो गया था।यह वारदात 14 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुई थी। शाम करीब पांच बजे मासूम के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता और ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जिसके बाद खेमपुर गांव में 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे एक गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था।उस समय हड़कंप मच गया।जब एक गेहूं के खेत में सात वर्षीय बच्चे का नग्न शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान गांव निवासी सुनील के बेटे शिवांश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 16 अप्रैल को किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े नग्न शव पर पड़ी।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई।शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था,जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना था कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोचा हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना,एडिशनल एसपी अनुराग सिंह,सीओ राजवीर सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे।पुलिस और डॉग स्क्वायड ने भी तलाश की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की तरह से हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।केमरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 16 दिन बाद शनिवार को आरोपी की पहचान खेमपुर गांव निवासी रेहान पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई।शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम रेहान को पकड़ने गांव पहुंची।रेहान गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छिपा हुआ था।पुलिस ने घेराबंदी की तो रेहान ने टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली रेहान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।फिलहाल, आरोपी रेहान का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।ग्रामीणों के अनुसार, रेहान पहले भी कुकर्म जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।गांव में आपसी समझौतों के कारण वह कभी कानूनी शिकंजे में नहीं फंस पाया, जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे रूद्रुपर से गुड़गांव कोरियर लेकर जा रहे एक डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों के चालक टक्कर लगने के बाद कूद गए मगर दुर्घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा और ट्रैक्टर का एक पहिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों के चालकों में कहासुनी शुरू हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।बरेली के थाना सुभाषनगर के बालाजी मंदिर निवासी अब्दुल रूद्रपुर से गुड़गांव कोरियर भरा डीसीएम लेकर रविवार की रात निकला था। बताया जाता है कि नवीन मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे धावनी हसनपुर निवासी बब्लू ट्रैक्टर से सड़क क्रांस कर रहा था।इस दौरान ट्रैक्टर के पिछले हिस्से घुसने के कारण डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का तो, एक पिछला पहिया ही क्षतिग्रस्त हुआ मगर डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों के चालक ने‌ अपनी-अपनी जाने बचाई तो,इसके बाद नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों के ही चालक आपस में भिड़ गए।इससे हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ही कोतवाली ले आई।रविवार की शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में वार्ता का दौर जारी था।इस संबंध में कोतवाली के उप निरीक्षक/हल्का इंचार्ज केशू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चली वार्ता के बाद नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर समझौता हो गया है,कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नही चाहता।
    2
    बिलासपुर में मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे रूद्रुपर से गुड़गांव कोरियर लेकर जा रहे एक डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों के चालक टक्कर लगने के बाद कूद गए मगर दुर्घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा और ट्रैक्टर का एक पहिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों के चालकों में कहासुनी शुरू हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।बरेली के थाना सुभाषनगर के बालाजी मंदिर निवासी अब्दुल रूद्रपुर से गुड़गांव कोरियर भरा डीसीएम लेकर रविवार की रात निकला था। बताया जाता है कि नवीन मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे धावनी हसनपुर निवासी बब्लू ट्रैक्टर से सड़क क्रांस कर रहा था।इस दौरान ट्रैक्टर के पिछले हिस्से घुसने के कारण डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का तो, एक पिछला पहिया ही क्षतिग्रस्त हुआ मगर डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों के चालक ने‌ अपनी-अपनी जाने बचाई तो,इसके बाद नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों के ही चालक आपस में भिड़ गए।इससे हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ही कोतवाली ले आई।रविवार की शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में वार्ता का दौर जारी था।इस संबंध में कोतवाली के उप निरीक्षक/हल्का इंचार्ज केशू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चली वार्ता के बाद नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर समझौता हो गया है,कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नही चाहता।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर*
    1
    *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर*
    user_अनुपम संदेश रिपोर्टर
    अनुपम संदेश रिपोर्टर
    Rampur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *ई रिक्शा चालकों का शोषण रोके प्रशासन उस्मान* किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन। शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को सोंपा ज्ञापन में ई रिक्शा चालकों का शोषण रोकने गेहूं के केंद्रो पर किसानों का शोषण रोकने आसरा कॉलोनी में अवैध तबेला हटाने अब प्लाटिंग रोकने नगर पालिका से टूटी पुलिया बनवाने आदि मांगे शामिल है इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और सरकार अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश जारी कर रही है वहीं रामपुर कैमरी मार्ग पर प्राइवेट बस यूनियन के लोग ई रिक्शा चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं यातायात विभाग द्वारा बहुत से रिक्शा चालकों को केंद्रीय रोड पर रिक्शा चलाने के परमिट जारी किए गए हैं लेकिन कैमरी रोड पर किसी भी ई-रिक्शा को प्राइवेट बस यूनियन के लोग नहीं चलने दे रहे यह लोग खुलेआम इन ई-रिक्शाओं से चाबी निकाल लेते हैं और मारपीट करते हैं उन्होंने चेतावनी दी यदि गुंडागर्दी बंद नहीं की गई तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार सागर मोहम्मद आजम मोहम्मद आमिर मोहम्मद फरमान मोहम्मद समीर सलमान जुनैद खान नरेश कुमार विशाल कुमार मैहरान आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    *ई रिक्शा चालकों का शोषण रोके प्रशासन उस्मान* 
किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन।
शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को सोंपा ज्ञापन में ई रिक्शा चालकों का शोषण रोकने गेहूं के केंद्रो पर किसानों का शोषण रोकने आसरा कॉलोनी में अवैध तबेला हटाने अब प्लाटिंग रोकने नगर पालिका से टूटी पुलिया बनवाने आदि मांगे शामिल है इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और सरकार अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश जारी कर रही है वहीं रामपुर कैमरी मार्ग पर प्राइवेट बस यूनियन के लोग ई रिक्शा चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं यातायात विभाग द्वारा बहुत से रिक्शा चालकों को केंद्रीय रोड पर रिक्शा चलाने के परमिट जारी किए गए हैं लेकिन कैमरी रोड पर किसी भी ई-रिक्शा को प्राइवेट बस यूनियन के लोग नहीं चलने दे रहे यह लोग खुलेआम इन ई-रिक्शाओं से चाबी निकाल लेते हैं और मारपीट करते हैं उन्होंने चेतावनी दी यदि गुंडागर्दी बंद नहीं की गई तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन कर ज्ञापन देने  वालों में दिनेश कुमार सागर मोहम्मद आजम मोहम्मद आमिर मोहम्मद फरमान मोहम्मद समीर सलमान जुनैद खान नरेश कुमार विशाल कुमार मैहरान आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Captain Usman ali Pasha
    Captain Usman ali Pasha
    Farmer सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    1
    Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Rampur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by महेन्द्र सिंह
    1
    Post by महेन्द्र सिंह
    user_महेन्द्र सिंह
    महेन्द्र सिंह
    Tour Guide Rampur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • जनपद बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में हर शनिवार चलाए जा रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 02 मई 2026 को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराना रहा। अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। जिसमें थाना इज्जतनगर, बारादरी, देवरनियां और शेरगढ़ क्षेत्रों में कुल 109 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि पूरे जनपद में कुल 496 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 119 लाउडस्पीकरों की आवाज मानकों के अनुरूप कराई गई। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
    1
    जनपद बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में
हर शनिवार चलाए जा रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चेकिंग अभियान के तहत
दिनांक 02 मई 2026 को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराना रहा।
अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई।
जिसमें थाना इज्जतनगर, बारादरी, देवरनियां और शेरगढ़ क्षेत्रों में
कुल 109 स्थानों पर चेकिंग की गई।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर
13 लाउडस्पीकर उतरवाए गए,
जबकि पूरे जनपद में कुल 496 स्थानों पर चेकिंग के दौरान
119 लाउडस्पीकरों की आवाज मानकों के अनुरूप कराई गई।
पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया
और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    2 hrs ago
  • नैनीताल। तेज हवाओं के चलते हुई ओलावृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ खतरनाक माह मई के प्रथम सप्ताह में पड़े जमकर ओले। नैनीताल व उसके आसपास छाया एक दम अंधेरा। जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त सुबह से मौसम सामान्य था । हल्के हल्के बादल छाये हुए थे। एक दम दोपहर 12 बजे के बाद मौसम इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि डरावना हो गया तेज हवाओं के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते विधुत आपूर्ति पूर्ण रूप से बन्द हो गई। मोबाइल नेटवर्क परेशानी भी होने लग गई। ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलते ठंड भी पड़ने लग गई। जबकि नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों का जमकर तांता लगा हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बारिश का दौर जारी है।
    1
    नैनीताल।
तेज हवाओं के चलते हुई ओलावृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ खतरनाक माह मई के प्रथम सप्ताह में पड़े जमकर ओले। नैनीताल व उसके आसपास छाया एक दम अंधेरा। जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त सुबह से मौसम सामान्य था । हल्के हल्के बादल छाये हुए थे। एक दम दोपहर 12 बजे के बाद मौसम इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि डरावना हो गया तेज हवाओं के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते विधुत आपूर्ति पूर्ण रूप से बन्द हो गई। मोबाइल नेटवर्क परेशानी भी होने लग गई। ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलते ठंड भी पड़ने लग गई। जबकि नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों का जमकर तांता लगा हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बारिश का दौर जारी है।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    5 hrs ago
  • रामपुर के केमरी उपनगर के बिजलीघर में रविवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया।इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता फैसल ख़ान लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर एकत्र हुए।यहां प्रदर्शन के दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह एक मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी सांसें बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो 'ऑक्सीजन' भी छीनने की कोशिश की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं,गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, अत्याचार है और इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है।बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं।अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी 'ऑक्सीजन' भी छीनी जा रही है। जब तक ये जुल्म बंद नहीं होगा, आप का संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर कथित पारदर्शिता और सहूलियत देने के लिए लगाए जा रहे हैं,वही आम जनता पर एक जबरदस्त आर्थिक बोझ बन चुके हैं।यह सरकार की नाकामी को साफ जाहिर करता है।प्रदर्शन में सभासद शकील अंसारी,वकील अहमद, मौ. तारिक, शारिक परवेज, मौहम्मद जफर,शकील अंसारी,यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुडडू,आरिफ सिकंदर राजू, मौ.वकील, अब्दुल अय्यूब,फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, मानसी आदि मौजूद रहे।
    2
    रामपुर के केमरी उपनगर के बिजलीघर में रविवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया।इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता फैसल ख़ान लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर एकत्र हुए।यहां प्रदर्शन के दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह एक मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी सांसें बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो 'ऑक्सीजन' भी छीनने की कोशिश की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं,गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, अत्याचार है और इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है।बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं।अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी 'ऑक्सीजन' भी छीनी जा रही है। जब तक ये जुल्म बंद नहीं होगा, आप का संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर कथित पारदर्शिता और सहूलियत देने के लिए लगाए जा रहे हैं,वही आम जनता पर एक जबरदस्त आर्थिक बोझ बन चुके हैं।यह सरकार की नाकामी को साफ जाहिर करता है।प्रदर्शन में सभासद शकील अंसारी,वकील अहमद, मौ. तारिक, शारिक परवेज, मौहम्मद जफर,शकील अंसारी,यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुडडू,आरिफ सिकंदर राजू, मौ.वकील, अब्दुल अय्यूब,फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, मानसी आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.