Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक* *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर*
अनुपम संदेश रिपोर्टर
*सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक* *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर*
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास और पुलिस से संबंधित मामले प्रमुख रहे। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। जबकि शेष मामलों को जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।1
- रामपुर के केमरी उपनगर के बिजलीघर में रविवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया।इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता फैसल ख़ान लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर एकत्र हुए।यहां प्रदर्शन के दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह एक मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी सांसें बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो 'ऑक्सीजन' भी छीनने की कोशिश की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं,गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, अत्याचार है और इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है।बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं।अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी 'ऑक्सीजन' भी छीनी जा रही है। जब तक ये जुल्म बंद नहीं होगा, आप का संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर कथित पारदर्शिता और सहूलियत देने के लिए लगाए जा रहे हैं,वही आम जनता पर एक जबरदस्त आर्थिक बोझ बन चुके हैं।यह सरकार की नाकामी को साफ जाहिर करता है।प्रदर्शन में सभासद शकील अंसारी,वकील अहमद, मौ. तारिक, शारिक परवेज, मौहम्मद जफर,शकील अंसारी,यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुडडू,आरिफ सिकंदर राजू, मौ.वकील, अब्दुल अय्यूब,फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, मानसी आदि मौजूद रहे।2
- Post by Haider ali1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by वसीम खान संपादक2
- Post by Asif1
- Thakurdwara: किसान लोन में ब्याज माफी की समस्या पर भारतीय किसान यूनियन ने उठाये सवाल1
- रामपुर में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सात वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी मुँह दबाकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में छोड़कर वह फरार हो गया था।यह वारदात 14 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुई थी। शाम करीब पांच बजे मासूम के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता और ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जिसके बाद खेमपुर गांव में 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे एक गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था।उस समय हड़कंप मच गया।जब एक गेहूं के खेत में सात वर्षीय बच्चे का नग्न शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान गांव निवासी सुनील के बेटे शिवांश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 16 अप्रैल को किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े नग्न शव पर पड़ी।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई।शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था,जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना था कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोचा हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना,एडिशनल एसपी अनुराग सिंह,सीओ राजवीर सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे।पुलिस और डॉग स्क्वायड ने भी तलाश की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की तरह से हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।केमरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 16 दिन बाद शनिवार को आरोपी की पहचान खेमपुर गांव निवासी रेहान पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई।शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम रेहान को पकड़ने गांव पहुंची।रेहान गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छिपा हुआ था।पुलिस ने घेराबंदी की तो रेहान ने टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली रेहान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।फिलहाल, आरोपी रेहान का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।ग्रामीणों के अनुसार, रेहान पहले भी कुकर्म जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।गांव में आपसी समझौतों के कारण वह कभी कानूनी शिकंजे में नहीं फंस पाया, जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे।1
- जामिया अरबिया हयातुल उलूम' मदरसा भूमि विवाद पर सपा पर बरसे AIMIM महानगर अध्यक्ष Riyasat Husain Ansari: "जो काम BJP कर रही है, वही सपा ने किया!" #RiyasatHusainAnsari #AIMIM #SamajwadiParty #BJP #Moradabad1