logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडी से निकल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आया डीसीएम, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर का भी पहिया क्षतिग्रस्त,नुकसान की भरपाई को लेकर चालक भिड़े बिलासपुर में मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे रूद्रुपर से गुड़गांव कोरियर लेकर जा रहे एक डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों के चालक टक्कर लगने के बाद कूद गए मगर दुर्घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा और ट्रैक्टर का एक पहिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों के चालकों में कहासुनी शुरू हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।बरेली के थाना सुभाषनगर के बालाजी मंदिर निवासी अब्दुल रूद्रपुर से गुड़गांव कोरियर भरा डीसीएम लेकर रविवार की रात निकला था। बताया जाता है कि नवीन मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे धावनी हसनपुर निवासी बब्लू ट्रैक्टर से सड़क क्रांस कर रहा था।इस दौरान ट्रैक्टर के पिछले हिस्से घुसने के कारण डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का तो, एक पिछला पहिया ही क्षतिग्रस्त हुआ मगर डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों के चालक ने‌ अपनी-अपनी जाने बचाई तो,इसके बाद नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों के ही चालक आपस में भिड़ गए।इससे हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ही कोतवाली ले आई।रविवार की शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में वार्ता का दौर जारी था।इस संबंध में कोतवाली के उप निरीक्षक/हल्का इंचार्ज केशू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चली वार्ता के बाद नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर समझौता हो गया है,कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नही चाहता।

8 hrs ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

मंडी से निकल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आया डीसीएम, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर का भी पहिया क्षतिग्रस्त,नुकसान की भरपाई को लेकर चालक भिड़े बिलासपुर में मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे रूद्रुपर से गुड़गांव कोरियर लेकर जा रहे एक डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों के चालक टक्कर लगने के बाद कूद गए मगर दुर्घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा और ट्रैक्टर का एक पहिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों के चालकों में कहासुनी शुरू हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।बरेली के थाना सुभाषनगर के बालाजी मंदिर निवासी अब्दुल रूद्रपुर से गुड़गांव कोरियर भरा डीसीएम लेकर रविवार की रात निकला था। बताया जाता है कि नवीन मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे धावनी हसनपुर निवासी बब्लू ट्रैक्टर से सड़क क्रांस

कर रहा था।इस दौरान ट्रैक्टर के पिछले हिस्से घुसने के कारण डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का तो, एक पिछला पहिया ही क्षतिग्रस्त हुआ मगर डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों के चालक ने‌ अपनी-अपनी जाने बचाई तो,इसके बाद नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों के ही चालक आपस में भिड़ गए।इससे हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ही कोतवाली ले आई।रविवार की शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में वार्ता का दौर जारी था।इस संबंध में कोतवाली के उप निरीक्षक/हल्का इंचार्ज केशू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चली वार्ता के बाद नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर समझौता हो गया है,कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नही चाहता।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में आज रविवार को गांव के पास तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया फिलहाल तीनों बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
    1
    जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में आज रविवार को गांव के पास तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया फिलहाल तीनों बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    जनपद बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    14 hrs ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शक्तिफार्म। सितारगंज के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर जंगली भालुओं की मौजूदगी ने दहशत फैला दी है। रविवार को दिनदहाड़े झाड़ियों के बीच दो भालू देखे जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भालू सिडकुल क्षेत्र के आसपास लंबे समय तक घूमते रहे, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और आने-जाने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब वे आबादी के बेहद करीब तक पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी हाल ही में इसी क्षेत्र में भालू के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसके बाद वन विभाग ने सतर्कता के दावे तो किए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कई मजदूरों ने काम छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया, वहीं आसपास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों और मवेशियों को घरों में ही सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन देर से पहुंचने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों और श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, भालुओं की लोकेशन ट्रैक की जाए और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में भोजन की कमी और मानव हस्तक्षेप के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जो आने वाले समय में और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। 👉 फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले सुनसान जगहों पर न जाएं, झाड़ियों के पास जाने से बचें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें।
    2
    शक्तिफार्म।
सितारगंज के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर जंगली भालुओं की मौजूदगी ने दहशत फैला दी है। रविवार को दिनदहाड़े झाड़ियों के बीच दो भालू देखे जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भालू सिडकुल क्षेत्र के आसपास लंबे समय तक घूमते रहे, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और आने-जाने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब वे आबादी के बेहद करीब तक पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी हाल ही में इसी क्षेत्र में भालू के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसके बाद वन विभाग ने सतर्कता के दावे तो किए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद कई मजदूरों ने काम छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया, वहीं आसपास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों और मवेशियों को घरों में ही सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन देर से पहुंचने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों और श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, भालुओं की लोकेशन ट्रैक की जाए और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में भोजन की कमी और मानव हस्तक्षेप के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जो आने वाले समय में और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
👉 फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले सुनसान जगहों पर न जाएं, झाड़ियों के पास जाने से बचें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • कनास (ओडिशा), 3 मई 2026: ओडिशा के कनास इलाके में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर बाइक चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की पहचान मृत्युंजय भारीमल के रूप में हुई है। वे वर्तमान में AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती हैं। घटना कल सुबह करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने मृत्युंजय पर बाइक चढ़ाकर हमला किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सीधे व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई गई, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। कनास पुलिस स्टेशन के ASI GD नाइक ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय भारीमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
    1
    कनास (ओडिशा), 3 मई 2026: ओडिशा के कनास इलाके में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर बाइक चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की पहचान मृत्युंजय भारीमल के रूप में हुई है। वे वर्तमान में AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती हैं।
घटना कल सुबह करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने मृत्युंजय पर बाइक चढ़ाकर हमला किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सीधे व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई गई, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं।
कनास पुलिस स्टेशन के ASI GD नाइक ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय भारीमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा : किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता ,प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
    1
    ठाकुरद्वारा  : किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता ,प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • रामपुर में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सात वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी मुँह दबाकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में छोड़कर वह फरार हो गया था।यह वारदात 14 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुई थी। शाम करीब पांच बजे मासूम के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता और ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जिसके बाद खेमपुर गांव में 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे एक गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था।उस समय हड़कंप मच गया।जब एक गेहूं के खेत में सात वर्षीय बच्चे का नग्न शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान गांव निवासी सुनील के बेटे शिवांश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 16 अप्रैल को किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े नग्न शव पर पड़ी।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई।शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था,जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना था कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोचा हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना,एडिशनल एसपी अनुराग सिंह,सीओ राजवीर सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे।पुलिस और डॉग स्क्वायड ने भी तलाश की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की तरह से हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।केमरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 16 दिन बाद शनिवार को आरोपी की पहचान खेमपुर गांव निवासी रेहान पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई।शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम रेहान को पकड़ने गांव पहुंची।रेहान गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छिपा हुआ था।पुलिस ने घेराबंदी की तो रेहान ने टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली रेहान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।फिलहाल, आरोपी रेहान का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।ग्रामीणों के अनुसार, रेहान पहले भी कुकर्म जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।गांव में आपसी समझौतों के कारण वह कभी कानूनी शिकंजे में नहीं फंस पाया, जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे।
    1
    रामपुर में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी रेहान के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सात वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसकी मुँह दबाकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में छोड़कर वह फरार हो गया था।यह वारदात 14 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुई थी। शाम करीब पांच बजे मासूम के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता और ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जिसके बाद खेमपुर गांव में 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे एक गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था।उस समय हड़कंप मच गया।जब एक गेहूं के खेत में सात वर्षीय बच्चे का नग्न शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान गांव निवासी सुनील के बेटे शिवांश के रूप में हुई है, जिसकी तलाश चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 16 अप्रैल को किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े नग्न शव पर पड़ी।शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई।शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था,जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना था कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोचा हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीना,एडिशनल एसपी अनुराग सिंह,सीओ राजवीर सिंह परिहार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे थे।पुलिस और डॉग स्क्वायड ने भी तलाश की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की तरह से हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।केमरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 16 दिन बाद शनिवार को आरोपी की पहचान खेमपुर गांव निवासी रेहान पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई।शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम रेहान को पकड़ने गांव पहुंची।रेहान गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छिपा हुआ था।पुलिस ने घेराबंदी की तो रेहान ने टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली रेहान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।फिलहाल, आरोपी रेहान का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे हत्या के कारणों को जानने में जुटी है।ग्रामीणों के अनुसार, रेहान पहले भी कुकर्म जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।गांव में आपसी समझौतों के कारण वह कभी कानूनी शिकंजे में नहीं फंस पाया, जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां थाना किला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    जनपद बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां थाना किला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    17 hrs ago
  • ओमप्रकाश राजभर महँगाई बढ़ने के फायदे गिना रहे हैं 🙄 “महंगाई बढ़ने से हर गाँव में मोटरसाइकिल आ गई महँगाई बढ़ने से हर गाँव में फोर व्हीलर आ गया” पत्रकार- तो क्या मंहगाई और बढ़ी तो लोग हेलीकॉप्टर ले लेंगे
    1
    ओमप्रकाश राजभर महँगाई बढ़ने के फायदे गिना रहे हैं 🙄
“महंगाई बढ़ने से हर गाँव में मोटरसाइकिल आ गई 
महँगाई बढ़ने से हर गाँव में फोर व्हीलर आ गया”
पत्रकार- तो क्या मंहगाई और बढ़ी तो लोग हेलीकॉप्टर ले लेंगे
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.