सोहागपुर पुलिस का 5 माह बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: धक्का देकर की गई थी भूरा उर्फ विनोद मेहरा की हत्या सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निभौरा के पास नहर में होली की रात मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने करीब पांच माह बाद बुधवार दोपहर 2:00 के लगभग सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजा उर्फ राजा चाय वाले को गिरफ्तार कर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की रात ग्राम निभौरा के समीप नहर में एक युवक का शव आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों को दिखाई दिया था। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबना सामने आया, जिससे प्रारंभिक तौर पर मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा था। हालांकि पुलिस ने अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी रखी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की गतिविधियों और उसके अंतिम समय में साथ रहे लोगों की जानकारी जुटाई। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में मृतक भूरा उर्फ विनोद मेहरा आरोपी राजा चाय वाले के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब राजा चाय वाले से पूछताछ की तो उसने लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस को उस पर संदेह गहराता गया। आखिरकार मंगलवार रात, घटना के लगभग पांच माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि होली के दिन आरोपी और मृतक एक अन्य साथी सन्नी के साथ नहर के पास शराब पार्टी करने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी राजा , भूरा उर्फ विनोद के साथ गाली गलौज करने लगा। इसके बाद नहर पार करते समय पुल पर आरोपी ने भूरा को नहर में धक्का दे दिया, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पांच माह पुराने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया।

- भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की। इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया। शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया। "सेवा का विशेष प्रकल्प"- तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏 भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।1
- लायंस क्लब पिपरिया द्वारा पिछले 28 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा किया जा रहा है लायंस क्लब पिपरिया सिटी पिपरिया लायंस क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया1
- किसानों की बड़ी जीत: 60% मूंग खरीदी, ई टोकन व्यवस्था पर रोक स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक, समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ी नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग उपार्जन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। किसान नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों के लगातार आंदोलन से सरकार दबाव में आई और पहले 25 प्रतिशत तय की गई मूंग खरीदी को बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है। टोकन व्यवस्था समाप्त, किसानों को मिलेगी राहत हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने किसानों की प्रमुख मांगों में मूंग शामिल ई टोकन व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। इससे किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार और तकनीकी परेशानियों से राहत मिलेगी। स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपन उपज बेचने के लिए पंजीयन और स्लॉट बुकिंग कर सकें। समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इससे किसानों को अपनी मूंग उपज समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने क्या कहा कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मूंग की 25 प्रतिशत मात्रा समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना निर्धारित था, लेकिन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। कसाना ने कहा कि स्लॉट बुकिंग और उपार्जन तिथि बढ़ाने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा तथा खरीदी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त किया सरकार के इन निर्णयों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। भोपाल कूच और विभिन्न स्थानों पर चल रहे धरना-प्रदर्शन अब समाप्त कर दिए गए हैं तथा आंदोलन में शामिल किसान अपने-अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। हरपाल सिंह सोलंकी बोले- यह किसानों की एकजुटता की जीत हरपाल सिंह सोलंकी ने इसे किसानों की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा फिर से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। जिले में राहत और संतोष का माहौल उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में इस वर्ष मूंग का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ है। सीमित खरीदी और टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी थी, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा था। सरकार के नए फैसलों के बाद जिले के किसानों में राहत और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।1
- अवैध वसूली बन्द करो ,वरना चक्काजाम करेंगे,ट्रक एसोसिएशन पिपरिया से गाडरवारा रोड की हालत जर्जर हो चुकी है उसके बाद भी प्रसाशन द्वारा टोल वसूला जा है1
- सोहागपुर पुलिस का 5 माह बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: धक्का देकर की गई थी भूरा उर्फ विनोद मेहरा की हत्या सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निभौरा के पास नहर में होली की रात मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने करीब पांच माह बाद बुधवार दोपहर 2:00 के लगभग सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजा उर्फ राजा चाय वाले को गिरफ्तार कर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की रात ग्राम निभौरा के समीप नहर में एक युवक का शव आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों को दिखाई दिया था। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबना सामने आया, जिससे प्रारंभिक तौर पर मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा था। हालांकि पुलिस ने अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी रखी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की गतिविधियों और उसके अंतिम समय में साथ रहे लोगों की जानकारी जुटाई। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में मृतक भूरा उर्फ विनोद मेहरा आरोपी राजा चाय वाले के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब राजा चाय वाले से पूछताछ की तो उसने लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस को उस पर संदेह गहराता गया। आखिरकार मंगलवार रात, घटना के लगभग पांच माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि होली के दिन आरोपी और मृतक एक अन्य साथी सन्नी के साथ नहर के पास शराब पार्टी करने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी राजा , भूरा उर्फ विनोद के साथ गाली गलौज करने लगा। इसके बाद नहर पार करते समय पुल पर आरोपी ने भूरा को नहर में धक्का दे दिया, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पांच माह पुराने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया।1