logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुण्डा के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद उतरी में सांप के काटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम लगभग 8:30 बजे छोटेलाल प्रजापति का पुत्र राजेश कुमार प्रजापति मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को बोर्ड में लगा रहा था, तभी बोरियों के बीच बैठे एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। राजेश ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जब उसे रायबरेली ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। राजेश की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां धुरपत देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का शव रायबरेली के पोस्टमार्टम घर में रखा हुआ है, जहां दोपहर 12 बजे तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मृतक दो भाई और दो बहन था, जिसमें बहनों संजू और सुमन का विवाह हो चुका है, जबकि राजेश और उसके छोटे भाई विकास की शादी अभी नहीं हुई थी। राजेश ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, क्योंकि उसके पिता छोटेलाल हमेशा अस्वस्थ रहते हैं। लगभग 28 वर्ष की उम्र के राजेश ने घर की जिम्मेदारियों के चलते अपनी शादी भी नहीं की थी और मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे से मृतक के परिजन बेहद दुखी और निराश हैं।

16 hrs ago
user_YASH MISHRA
YASH MISHRA
कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

कुण्डा के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद उतरी में सांप के काटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम लगभग 8:30 बजे छोटेलाल प्रजापति का पुत्र राजेश कुमार प्रजापति मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को बोर्ड में लगा रहा था, तभी बोरियों के बीच बैठे एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। राजेश ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जब उसे रायबरेली ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। राजेश की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां धुरपत देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का शव रायबरेली के पोस्टमार्टम घर में रखा हुआ है, जहां दोपहर 12 बजे तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मृतक दो भाई और दो बहन था, जिसमें बहनों संजू और सुमन का विवाह हो चुका है, जबकि राजेश और उसके छोटे भाई विकास की शादी अभी नहीं हुई थी। राजेश ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, क्योंकि उसके पिता छोटेलाल हमेशा अस्वस्थ रहते हैं। लगभग 28 वर्ष की उम्र के राजेश ने घर की जिम्मेदारियों के चलते अपनी शादी भी नहीं की थी और मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे से मृतक के परिजन बेहद दुखी और निराश हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ जनपद के हिसामपुर गांव में सरकारी समिति की जमीन पर कब्जे का एक मामला सामने आया है। ग्राम प्रतिनिधि मुन्ना पटेल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक पड़ोसी द्वारा इस सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस मामले की शिकायत एसडीएम, तहसीलदार और जिलाधिकारी समेत अन्य आला अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन ग्राम प्रतिनिधि का कहना है कि प्रशासन के आदेश होने के बावजूद अब तक इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता मुन्ना पटेल ने यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत इस सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने, पूरे मामले की जांच कराने और अपने लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं, गांव के ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकारी संपत्ति पर कब्जे के इस मामले में प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल, इस पूरे विवाद में संबंधित पक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों का आधिकारिक बयान मिलना अभी बाकी है।
    4
    प्रतापगढ़ जनपद के हिसामपुर गांव में सरकारी समिति की जमीन पर कब्जे का एक मामला सामने आया है। ग्राम प्रतिनिधि मुन्ना पटेल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक पड़ोसी द्वारा इस सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस मामले की शिकायत एसडीएम, तहसीलदार और जिलाधिकारी समेत अन्य आला अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन ग्राम प्रतिनिधि का कहना है कि प्रशासन के आदेश होने के बावजूद अब तक इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायतकर्ता मुन्ना पटेल ने यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत इस सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने, पूरे मामले की जांच कराने और अपने लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं, गांव के ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकारी संपत्ति पर कब्जे के इस मामले में प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल, इस पूरे विवाद में संबंधित पक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों का आधिकारिक बयान मिलना अभी बाकी है।
    user_सौरभ वैश्य (पत्रकार)
    सौरभ वैश्य (पत्रकार)
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशांबी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से ₹25 लाख की अनुमानित कीमत के 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
    1
    कौशांबी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से ₹25 लाख की अनुमानित कीमत के 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी के कोखराज थाने पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। एक मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल ने कोखराज थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    कौशाम्बी के कोखराज थाने पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। एक मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल ने कोखराज थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय के थप्पड़ कांड को लेकर मचे बवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस थप्पड़ कांड मामले में मचे भारी बवाल के बीच अब ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
    1
    मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय के थप्पड़ कांड को लेकर मचे बवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस थप्पड़ कांड मामले में मचे भारी बवाल के बीच अब ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के महेशगंज में अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में कानून का मजाक बनाने का एक मामला सामने आया है। शूरवीर योद्धा ग्रुप के संस्थापक और स्वघोषित दलित नेता वीरू पासी पर आरोप है कि उन्होंने सूर्यवंशम फिल्म के भानु प्रताप सिंह बनकर महेशगंज के थानाध्यक्ष को अपमानित करने का प्रयास किया है। वीरू पासी ने वार्ता का वीडियो बनाकर महेशगंज पुलिस को ही फिल्म का पात्र बना दिया और स्वयं भानु प्रताप बनकर कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया। यह पूरा मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज मजरे नरियांवा गांव से जुड़ा है, जहां निवासी विजय कुमार (पुत्र श्यामलाल) ने बीते 7 जुलाई 2026 को नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद, 8 जुलाई 2026 को वीरू पासी एक स्वघोषित दलित नेता के रूप में परिजनों की तरफ से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी से बातचीत के दौरान उन्होंने इस वार्ता का वीडियो बना लिया और खुद को सूर्यवंशम फिल्म का भानु प्रताप दिखाते हुए महेशगंज पुलिस को फिल्म का पात्र बना दिया। इस वीडियो को बाद में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया, जिसके जरिए महेशगंज पुलिस को अपमानित करने का प्रयास किया गया। कानून के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में अब आरोपी वीरू पासी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष महेशगंज संदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्रतापगढ़ के महेशगंज में अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में कानून का मजाक बनाने का एक मामला सामने आया है। शूरवीर योद्धा ग्रुप के संस्थापक और स्वघोषित दलित नेता वीरू पासी पर आरोप है कि उन्होंने सूर्यवंशम फिल्म के भानु प्रताप सिंह बनकर महेशगंज के थानाध्यक्ष को अपमानित करने का प्रयास किया है। वीरू पासी ने वार्ता का वीडियो बनाकर महेशगंज पुलिस को ही फिल्म का पात्र बना दिया और स्वयं भानु प्रताप बनकर कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया।

यह पूरा मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज मजरे नरियांवा गांव से जुड़ा है, जहां निवासी विजय कुमार (पुत्र श्यामलाल) ने बीते 7 जुलाई 2026 को नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद, 8 जुलाई 2026 को वीरू पासी एक स्वघोषित दलित नेता के रूप में परिजनों की तरफ से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी से बातचीत के दौरान उन्होंने इस वार्ता का वीडियो बना लिया और खुद को सूर्यवंशम फिल्म का भानु प्रताप दिखाते हुए महेशगंज पुलिस को फिल्म का पात्र बना दिया।

इस वीडियो को बाद में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया, जिसके जरिए महेशगंज पुलिस को अपमानित करने का प्रयास किया गया। कानून के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में अब आरोपी वीरू पासी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष महेशगंज संदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.