Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवनी में रूई फैक्ट्री में भीषण आग, 6 घंटे बाद भी बेकाबू—गैस एजेंसी बची बाल-बाल!”
BS News Network
सिवनी में रूई फैक्ट्री में भीषण आग, 6 घंटे बाद भी बेकाबू—गैस एजेंसी बची बाल-बाल!”
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़: *सिवनी के कान्हीवाड़ा में रुई की फैक्ट्री में भीषण आग, गैस एजेंसी पास होने से बढ़ा खतरा* लोकेशन - कान्हीवाड़ा संवाददाता - मोहित यादव सिवनी जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा क्षेत्र से इस समय एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। यहां स्थित एक रुई (कॉटन) की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना आज दोपहर करीब 3:45 बजे के बाद की बताई जा रही है। *घटना का विवरण:* स्थान: कान्हीवाड़ा, रुई की फैक्ट्री (एचपी गैस एजेंसी के ठीक बाजू में) समय: दोपहर लगभग 3:45 बजे स्थिति: आग तेजी से फैल रही है, और घना धुआं दूर-दूर तक देखा जा सकता है *सबसे बड़ी चिंता:* आग जिस फैक्ट्री में लगी है, उसके बिल्कुल पास एचपी गैस एजेंसी स्थित है। यहां रखे गैस सिलेंडरों के कारण किसी भी बड़े विस्फोट का खतरा बना हुआ है। यही वजह है कि स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। *राहत और बचाव कार्य:* स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग को अलर्ट कर दिया गया है, और दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रशासन की कोशिश है कि आग को जल्द से जल्द काबू में लाया जाए ताकि यह गैस एजेंसी तक न पहुंचे। *कारण अज्ञात:* फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। *प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल से दूर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।*2
- जिला मुख्यालय में कृषि मेले का हुआ सफल आयोजन मेले में कृषकों को प्राकृतिक खेती पराली प्रबंधन फार्मर रजिस्ट्री विकास प्रणाली तथा नवीन कृषि तकनीकी उपकरणों की जानकारी दी गई1
- सिमरिया में हुए भीषण सड़क हादसे पर अमरवाड़ा के बालक वंश डेहरिया की हुई मौत1
- *मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी का शायराना अंदाज*1
- छिंदवाड़ा: CM के कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, बस और पिक-अप की सीधी टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल MP के छिंदवाड़ा से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और पिक-अप वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस दुखद दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 31 अन्य घायल हुए हैं. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के शामिल होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिक-अप गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा. जिला एसपी अजय पांडे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई."1
- छिंदवाड। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उमरानाला और सिमरिया के बीच हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया। – मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 – 1 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश।1
- 97 छात्रों में 60 फेल, सिर्फ 37 पास ! सिवनी के सरकारी स्कूल का रिजल्ट बना बड़ा सवाल1
- लोकेशन सिवनी मध्य प्रदेश रूई फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप बाजू में स्थित गैस एजेंसी को आनन-फानन में कराया गया खाली कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हीवाड़ा-मटियाटोला रोड पर स्थित एक रूई फैक्ट्री अचानक भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि उसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।1
- राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं सभी देशवासियों को शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल ओरे से1