मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराई 10 की मौत 35 से अधिक घायल छिंदवाड। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उमरानाला और सिमरिया के बीच हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया। – मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 – 1 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराई 10 की मौत 35 से अधिक घायल छिंदवाड। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उमरानाला और सिमरिया के बीच हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया। – मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 – 1 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश।
- छिंदवाड़ा: CM के कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, बस और पिक-अप की सीधी टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल MP के छिंदवाड़ा से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और पिक-अप वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस दुखद दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 31 अन्य घायल हुए हैं. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के शामिल होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिक-अप गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा. जिला एसपी अजय पांडे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई."1
- छिंदवाड। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उमरानाला और सिमरिया के बीच हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया। – मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 – 1 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश।1
- हितग्राही सम्मेलन से लौट रही बस उमरानाला के पास हादसे का शिकार, कई गंभीर घायल, 30 से ज्यादा एंबुलेंस जगह पर सड़क हादसाः पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उमरानाला इलाके में शाम करीब साढ़े 6 बजे उस समय हुआ, जब एक पिकअप वाहन से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की भी मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक दस लोगों की मौत हो चुकी है, मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 47 लोग सवार थे, जो पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे। इसी दौरान सिमरिया के पास बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क किनारे पलट गई और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए मौके से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे एम्बुलेंस बिना किसी रुकावट के तेजी से अस्पताल पहुंच सकीं। कुल छह एम्बुलेंसों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस और पिकअप के बीच टक्कर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुई। पिकअप वाहन में लहसुन लदा हुआ था। उन्होंने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पांच अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों और स्टाफ की व्यवस्था की गई है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जहां परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि जिस हितग्राही सम्मेलन से लोग लौट रहे थे, उसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में अव्यवस्थाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में लोगों को ले जाने की व्यवस्था में लापरवाही बरती गई। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही गोंडवाना के देवरावेन भलावी भी जिला अस्पताल वहीं, प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरी तत्परता से किया गया है और घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान हुई लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। जिले में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है।1
- भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे ग्रामीण गुरुवार को छिंदवाड़ा आए मुख्यमंत्री के भूमि पूजन और1
- छिंदवाड़ा हादसा CM कार्यक्रम से लौटती बस पलटी 10 की मौत हाथ कटकर अलग छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गए हैं। बाकी घायलों को यहीं रखा गया है।घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया।कलेक्टर हरेंद्र नारायण, भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी अस्पताल में मौजूद हैं।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- बिछुआ नगर में गुरुवार को किसान कांग्रेस बिछुआ के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन तहसीलदार को तहसील कार्यालय बिछुआ में सौंपा गया। 📝 ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं: 🔸 सहकारी समितियों के ऋण वसूली की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए 🔸 गेहूं का समर्थन मूल्य ₹4000 प्रति क्विंटल किया जाए 🔸 चने का समर्थन मूल्य ₹8000 प्रति क्विंटल किया जाए 🔸 कृषि पंपों का बकाया बिजली बिल माफ किया जाए इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, किसान कांग्रेस बिछुआ अध्यक्ष कल्याण पटेल जी,ब्लॉक समन्वयक अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विपिन कुमार उइके, संगठन महामंत्री मोती सिंह ठाकुर जी, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेषराव उइके जी, सहस पटेल जी, राजेश वर्मा जी, दिनेश चौहान जी, विधानसभा युवक कांग्रेस कार्यकर्ता आकिब पटेल जी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे, राहुल डेहरिया, क्षितिज मिश्रा, अरुण उइके, रमाकांत पटेल, सोहन डहरिया, विपिन डहरिया, नगर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू, सलिम खान, निशिकांत धुर्वे, मिथुन मिनोटे, मनोज नुन्हारिया, सियाराम साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा पहुंचे और हवाईपट्टी इमलीखेड़ा से सौंसर के लिए रवाना हुए1