logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राजाजीपुरम-बीबीडी के बीच कल से दौड़ेंगी एसी ई-बसें:* सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी सेवा, रोजाना 3 हजार लोगों को होगा फायदा लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा 1 अगस्त (शनिवार) से राजाजीपुरम बस स्टेशन से बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी के बीच नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा रही है। यह रूट विशेष रूप से उन इलाकों को आपस में जोड़ेगा जो सीधे मेट्रो नेटवर्क से कवर नहीं होते हैं, जिससे रोजाना लगभग 3,000 आम यात्रियों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।बस सेवा की समय-सारणी और संचालनकुल बसों की संख्या: दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग के मुताबिक, इस नए रूट पर कुल 15 वातानुकूलित (AC) ई-बसें दौड़ेंगी।संचालन का समय: बसों की समय-सारणी प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक निर्धारित की गई है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ

7 hrs ago
user_आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
Local News Reporter Sadar, Lucknow•

More news from Lucknow and nearby areas
  • आलमबाग एअरपोर्ट मार्ग यानी कानपुर मार्ग जो पूरी तरह जाम से परेशान रहा है ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस विभाग यानी ट्रैफिक पुलिस कितना भी व्यवस्था कर ले लेकिन दुकानदारों से ही परे शानियां बनीं है क्योंकि नगर निगम और ट्रैफिक और पुलिस सब की एक अपनी हैसियत है जो हैसियत पर खड़ा उतरता है उसी को गाड़ियां खेल सब्जी लगाने का मुहूर्त दिया जाता है
    1
    आलमबाग एअरपोर्ट मार्ग यानी कानपुर मार्ग जो पूरी तरह जाम से परेशान रहा है
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस विभाग यानी ट्रैफिक पुलिस कितना भी व्यवस्था कर ले लेकिन दुकानदारों से ही परे शानियां  बनीं है क्योंकि नगर निगम और ट्रैफिक और पुलिस सब की एक अपनी हैसियत है जो हैसियत पर खड़ा उतरता है उसी को गाड़ियां खेल सब्जी लगाने का मुहूर्त दिया जाता है
    user_DAYA SHANKAR
    DAYA SHANKAR
    Photographer Sadar, Lucknow•
    32 min ago
  • एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) के आंतरिक सर्वे में एंटी इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) से बचने के लिए 30% से 35% मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का सुझाव दिया गया है।'नेशन विद नमो' एजेंसी द्वारा किए गए इस गुप्त सर्वे के अनुसार, यदि वर्तमान स्थिति में चुनाव होते हैं तो भाजपा को 52 से 67 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है। पार्टी को फिलहाल 190 से 205 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटों की आवश्यकता है।सर्वेक्षण और रणनीति की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:📊 सर्वे के मुख्य आंकड़े और अनुमानवर्तमान ताकत: भाजपा के पास अभी कुल 257 विधायक हैं।सीटों का अनुमान: सर्वे में भाजपा को 190 से 205 सीटें मिलने की बात कही गई है।संभावित नुकसान: 2022 की 255 सीटों के मुकाबले इस बार 52-67 सीटों की गिरावट आ सकती है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
    1
    एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) के आंतरिक सर्वे में एंटी इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) से बचने के लिए 30% से 35% मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का सुझाव दिया गया है।'नेशन विद नमो' एजेंसी द्वारा किए गए इस गुप्त सर्वे के अनुसार, यदि वर्तमान स्थिति में चुनाव होते हैं तो भाजपा को 52 से 67 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है। पार्टी को फिलहाल 190 से 205 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटों की आवश्यकता है।सर्वेक्षण और रणनीति की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:📊 सर्वे के मुख्य आंकड़े और अनुमानवर्तमान ताकत: भाजपा के पास अभी कुल 257 विधायक हैं।सीटों का अनुमान: सर्वे में भाजपा को 190 से 205 सीटें मिलने की बात कही गई है।संभावित नुकसान: 2022 की 255 सीटों के मुकाबले इस बार 52-67 सीटों की गिरावट आ सकती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    34 min ago
  • लखनऊ ब्रेकिंग हजरतगंज में फर्जी "PRESS" लिखी गाड़ियों के खिलाफ चला विशेष अभियान। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी "PRESS" लिखी गाड़ियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखी गाड़ियों की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों और पहचान संबंधी जानकारी भी पूछी गई। पुलिस का उद्देश्य फर्जी प्रेस पहचान का इस्तेमाल कर विशेष सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई करना है। जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद
    1
    लखनऊ ब्रेकिंग
हजरतगंज में फर्जी "PRESS" लिखी गाड़ियों के खिलाफ चला विशेष अभियान।
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी "PRESS" लिखी गाड़ियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रेस लिखी गाड़ियों की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों और पहचान संबंधी जानकारी भी पूछी गई।
पुलिस का उद्देश्य फर्जी प्रेस पहचान का इस्तेमाल कर विशेष सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई करना है। जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया।
रिपोर्टर & एडिटर
मो. ज़ुनैद
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का भव्य आगाज़ जनवरी 2027 में लखनऊ, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एस.एन. पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग (UPPHL) के दूसरे सीजन का आयोजन जनवरी 2027 में लखनऊ में किया जाएगा। पहले सीजन की सफलता के बाद लीग को और अधिक व्यापक एवं पेशेवर स्वरूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य डॉ. अरुणेश्वर पांडेय ने लीग के नए लोगो का अनावरण किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए 10 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल के विकास की अपार संभावनाएं हैं। दूसरा सीजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। डॉ. पांडेय ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रदेश के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पांडेय (कार्यकारी महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने बताया कि दूसरे सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 9 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से तथा 9 खिलाड़ी अन्य राज्यों एवं विभागों से शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले सीजन की विजेता मथुरा बुल स्टार, उपविजेता गोरखपुर वारियर्स, काशी किंग्स, नोएडा पैंथर्स, गाजियाबाद पैंथर्स और बरेली वारियर्स के अलावा इस बार लखनऊ टीम भी लीग का हिस्सा बनेगी। अमित पांडेय ने लीग के नए लोगो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसका शिल्ड (ढाल) स्वरूप सुरक्षा, शक्ति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। केसरिया, सफेद और हरे रंग का संयोजन भारतीय तिरंगे से प्रेरित है, जबकि गेंद एवं खिलाड़ी की आकृति खेल संस्कृति और गतिशीलता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। इसके बाद सितंबर और अक्टूबर में गोरखपुर, अयोध्या तथा लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा, जबकि आधार मूल्य 40,000 रुपये निर्धारित किया गया है। लीग में सभी टीमें डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और सेमीफाइनल के बाद विजेता टीम का फैसला होगा। इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय सचिव डॉ. संदीप रंजन दुबे रिजवी, सचिव यशवीर सिंह, उपाध्यक्ष संजय प्रधान तथा सूरज शुक्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में सम्मानित खिलाड़ियों में अनुज लोहार (जम्मू), मोहित (दिल्ली), नवीन सिंह (हरियाणा), रोहिताश (राजस्थान), शिवा (बिहार), ताविशा भावसार (गुजरात), इंद्रवीर (हरियाणा), अंकित चौधरी (उत्तर प्रदेश), अमित व्यास (भारतीय रेलवे) तथा सर्वेंद्र सिंह (भारतीय रेलवे) शामिल रहे। रिपोर्ट संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ 8574663222 उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का भव्य आगाज़ जनवरी 2027 में लखनऊ, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एस.एन. पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग (UPPHL) के दूसरे सीजन का आयोजन जनवरी 2027 में लखनऊ में किया जाएगा। पहले सीजन की सफलता के बाद लीग को और अधिक व्यापक एवं पेशेवर स्वरूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य डॉ. अरुणेश्वर पांडेय ने लीग के नए लोगो का अनावरण किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए 10 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल के विकास की अपार संभावनाएं हैं। दूसरा सीजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। डॉ. पांडेय ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रदेश के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पांडेय (कार्यकारी महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने बताया कि दूसरे सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 9 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से तथा 9 खिलाड़ी अन्य राज्यों एवं विभागों से शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले सीजन की विजेता मथुरा बुल स्टार, उपविजेता गोरखपुर वारियर्स, काशी किंग्स, नोएडा पैंथर्स, गाजियाबाद पैंथर्स और बरेली वारियर्स के अलावा इस बार लखनऊ टीम भी लीग का हिस्सा बनेगी। अमित पांडेय ने लीग के नए लोगो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसका शिल्ड (ढाल) स्वरूप सुरक्षा, शक्ति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। केसरिया, सफेद और हरे रंग का संयोजन भारतीय तिरंगे से प्रेरित है, जबकि गेंद एवं खिलाड़ी की आकृति खेल संस्कृति और गतिशीलता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। इसके बाद सितंबर और अक्टूबर में गोरखपुर, अयोध्या तथा लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा, जबकि आधार मूल्य 40,000 रुपये निर्धारित किया गया है। लीग में सभी टीमें डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और सेमीफाइनल के बाद विजेता टीम का फैसला होगा। इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय सचिव डॉ. संदीप रंजन दुबे रिजवी, सचिव यशवीर सिंह, उपाध्यक्ष संजय प्रधान तथा सूरज शुक्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में सम्मानित खिलाड़ियों में अनुज लोहार (जम्मू), मोहित (दिल्ली), नवीन सिंह (हरियाणा), रोहिताश (राजस्थान), शिवा (बिहार), ताविशा भावसार (गुजरात), इंद्रवीर (हरियाणा), अंकित चौधरी (उत्तर प्रदेश), अमित व्यास (भारतीय रेलवे) तथा सर्वेंद्र सिंह (भारतीय रेलवे) शामिल रहे। रिपोर्ट संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ 8574663222
    4
    उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का भव्य आगाज़ जनवरी 2027 में
लखनऊ, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एस.एन. पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग (UPPHL) के दूसरे सीजन का आयोजन जनवरी 2027 में लखनऊ में किया जाएगा। पहले सीजन की सफलता के बाद लीग को और अधिक व्यापक एवं पेशेवर स्वरूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य डॉ. अरुणेश्वर पांडेय ने लीग के नए लोगो का अनावरण किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए 10 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल के विकास की अपार संभावनाएं हैं। दूसरा सीजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।
डॉ. पांडेय ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रदेश के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे।
लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पांडेय (कार्यकारी महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने बताया कि दूसरे सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 9 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से तथा 9 खिलाड़ी अन्य राज्यों एवं विभागों से शामिल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पहले सीजन की विजेता मथुरा बुल स्टार, उपविजेता गोरखपुर वारियर्स, काशी किंग्स, नोएडा पैंथर्स, गाजियाबाद पैंथर्स और बरेली वारियर्स के अलावा इस बार लखनऊ टीम भी लीग का हिस्सा बनेगी।
अमित पांडेय ने लीग के नए लोगो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसका शिल्ड (ढाल) स्वरूप सुरक्षा, शक्ति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। केसरिया, सफेद और हरे रंग का संयोजन भारतीय तिरंगे से प्रेरित है, जबकि गेंद एवं खिलाड़ी की आकृति खेल संस्कृति और गतिशीलता को दर्शाती है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। इसके बाद सितंबर और अक्टूबर में गोरखपुर, अयोध्या तथा लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा, जबकि आधार मूल्य 40,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
लीग में सभी टीमें डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और सेमीफाइनल के बाद विजेता टीम का फैसला होगा।
इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय सचिव डॉ. संदीप रंजन दुबे रिजवी, सचिव यशवीर सिंह, उपाध्यक्ष संजय प्रधान तथा सूरज शुक्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह में सम्मानित खिलाड़ियों में अनुज लोहार (जम्मू), मोहित (दिल्ली), नवीन सिंह (हरियाणा), रोहिताश (राजस्थान), शिवा (बिहार), ताविशा भावसार (गुजरात), इंद्रवीर (हरियाणा), अंकित चौधरी (उत्तर प्रदेश), अमित व्यास (भारतीय रेलवे) तथा सर्वेंद्र सिंह (भारतीय रेलवे) शामिल रहे।
रिपोर्ट संजय अग्रवाल 
ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ 
8574663222

    user_Reporter Sanjay Agrawal
    Reporter Sanjay Agrawal
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना मलिहाबाद क्षेत्र स्थित सफा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार के छात्र से कथित मारपीट,परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए लखनऊ सफा पब्लिक स्कूल में छात्र से कथित मारपीट सफा पब्लिक स्कूल में छात्र से कथित मारपीट इमाम सर ने गिराकर लात-घूंसों से मारा-छात्र विरोध करने पहुंची मां से अभद्रता और धक्का-मुक्की परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों से किया इनकार
    1
    थाना मलिहाबाद क्षेत्र स्थित सफा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार के छात्र से कथित मारपीट,परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए
लखनऊ
सफा पब्लिक स्कूल में छात्र से कथित मारपीट
सफा पब्लिक स्कूल में छात्र से कथित मारपीट
इमाम सर ने गिराकर लात-घूंसों से मारा-छात्र
विरोध करने पहुंची मां से अभद्रता और धक्का-मुक्की
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए
स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों से किया इनकार
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ | उत्तर प्रदेश 💊 फार्मेसी शिक्षा को नई दिशा, अलग फार्मा विश्वविद्यालय का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। प्रदेश में अलग फार्मा विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया है। इस पहल का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शोध सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। 🖊️ संवाददाता: राज जायसवाल लखनऊ | उत्तर प्रदेश 💊 फार्मेसी शिक्षा को नई दिशा, अलग फार्मा विश्वविद्यालय का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। प्रदेश में अलग फार्मा विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया है। इस पहल का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शोध सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। 🖊️ संवाददाता: राज जायसवाल
    1
    लखनऊ | उत्तर प्रदेश

💊 फार्मेसी शिक्षा को नई दिशा, अलग फार्मा विश्वविद्यालय का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। प्रदेश में अलग फार्मा विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया है।

इस पहल का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शोध सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

🖊️ संवाददाता: राज जायसवाल

    user_A1 news & kasish news ripotar
    A1 news & kasish news ripotar
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सीएम योगी के वाराणसी कार्यक्रम पर सोशल मीडिया में दावे, वायरल तस्वीरों को लेकर बहस वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम के अंत तक पंडाल में अधिकांश कुर्सियां खाली रह गई थीं। हालांकि, केवल वायरल तस्वीरों या वीडियो के आधार पर पूरे कार्यक्रम की स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता और इन दावों की आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    सीएम योगी के वाराणसी कार्यक्रम पर सोशल मीडिया में दावे, वायरल तस्वीरों को लेकर बहस
वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम के अंत तक पंडाल में अधिकांश कुर्सियां खाली रह गई थीं। हालांकि, केवल वायरल तस्वीरों या वीडियो के आधार पर पूरे कार्यक्रम की स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता और इन दावों की आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ममता की मिसाल या वायरल दावा? समुद्र में बच्चे को बचाने का वीडियो चर्चा में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक मां ने तेज समुद्री लहरों के बीच फंसे अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना समुद्र में छलांग लगा दी। वीडियो को लाखों लोग साझा कर रहे हैं और मां के साहस की सराहना कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की घटना, स्थान और दावों की आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    ममता की मिसाल या वायरल दावा? समुद्र में बच्चे को बचाने का वीडियो चर्चा में
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक मां ने तेज समुद्री लहरों के बीच फंसे अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना समुद्र में छलांग लगा दी। वीडियो को लाखों लोग साझा कर रहे हैं और मां के साहस की सराहना कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की घटना, स्थान और दावों की आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.