एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) के आंतरिक सर्वे में एंटी इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) से बचने के लिए 30% से 35% मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का सुझाव दिया गया है।'नेशन विद नमो' एजेंसी द्वारा किए गए इस गुप्त सर्वे के अनुसार, यदि वर्तमान स्थिति में चुनाव होते हैं तो भाजपा को 52 से 67 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है। पार्टी को फिलहाल 190 से 205 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटों की आवश्यकता है।सर्वेक्षण और रणनीति की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:📊 सर्वे के मुख्य आंकड़े और अनुमानवर्तमान ताकत: भाजपा के पास अभी कुल 257 विधायक हैं।सीटों का अनुमान: सर्वे में भाजपा को 190 से 205 सीटें मिलने की बात कही गई है।संभावित नुकसान: 2022 की 255 सीटों के मुकाबले इस बार 52-67 सीटों की गिरावट आ सकती है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) के आंतरिक सर्वे में एंटी इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) से बचने के लिए 30% से 35% मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का सुझाव दिया गया है।'नेशन विद नमो' एजेंसी द्वारा किए गए इस गुप्त सर्वे के अनुसार, यदि वर्तमान स्थिति में चुनाव होते हैं तो भाजपा को 52 से 67 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है। पार्टी को फिलहाल 190 से 205 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटों की आवश्यकता है।सर्वेक्षण और रणनीति की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:📊 सर्वे के मुख्य आंकड़े और अनुमानवर्तमान ताकत: भाजपा के पास अभी कुल 257 विधायक हैं।सीटों का अनुमान: सर्वे में भाजपा को 190 से 205 सीटें मिलने की बात कही गई है।संभावित नुकसान: 2022 की 255 सीटों के मुकाबले इस बार 52-67 सीटों की गिरावट आ सकती है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
- सीएम योगी के वाराणसी कार्यक्रम पर सोशल मीडिया में दावे, वायरल तस्वीरों को लेकर बहस वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम के अंत तक पंडाल में अधिकांश कुर्सियां खाली रह गई थीं। हालांकि, केवल वायरल तस्वीरों या वीडियो के आधार पर पूरे कार्यक्रम की स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता और इन दावों की आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- दिनांक 30 जुलाई 2026 को मऊ थाना बल्दीराय क्षेत्र में दो पक्षों श्री अमरबहादुर मिश्र एवं श्री राजेश कुमार मिश्र के बीच मारपीट के संबंध में दिनांक 30 जुलाई 2026 को मऊ थाना बल्दीराय क्षेत्र में दो पक्षों श्री अमरबहादुर मिश्र एवं श्री राजेश कुमार मिश्र के बीच मारपीट के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर जानकारी हुई कि आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद को लेकर माननीय न्यायालय कोर्ट नंबर 15 में वाद विचाराधीन था। जिसमें आदेश के अनुक्रम में कमीशन द्वारा पैमाइश की जा रही थी, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान घायल व्यक्तियों को सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार की बाइटः-*1
- फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान........ पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा, ये वीडियो1
- विपक्ष ने आज संसद के बाहर जो ड्रामे का सीन क्रिएट किया है उसको लेकर साधु संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है 'कभी मुल्ला या मौलाना बनकर ऐसा विरोध किया था' पप्पू यादव के भगवा पहनकर विरोध पर महंत राजू दास भड़क गए हैं... सुनिए नेता विपक्ष राहुल गांधी और सपाइयों को क्या कह रहे हैं महंत राजू दास1
- *राजाजीपुरम-बीबीडी के बीच कल से दौड़ेंगी एसी ई-बसें:* सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी सेवा, रोजाना 3 हजार लोगों को होगा फायदा लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा 1 अगस्त (शनिवार) से राजाजीपुरम बस स्टेशन से बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी के बीच नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा रही है। यह रूट विशेष रूप से उन इलाकों को आपस में जोड़ेगा जो सीधे मेट्रो नेटवर्क से कवर नहीं होते हैं, जिससे रोजाना लगभग 3,000 आम यात्रियों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।बस सेवा की समय-सारणी और संचालनकुल बसों की संख्या: दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग के मुताबिक, इस नए रूट पर कुल 15 वातानुकूलित (AC) ई-बसें दौड़ेंगी।संचालन का समय: बसों की समय-सारणी प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक निर्धारित की गई है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- ऑपरेशन सघन' के तहत 19 एनडीपीएस अभियोगों से संबंधित 6.15 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण जनपद – सुल्तानपुर दिनांक – 31 जुलाई 2026 'ऑपरेशन सघन' के तहत 19 एनडीपीएस अभियोगों से संबंधित 6.15 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सघन' अभियान के अंतर्गत आज जनपद सुल्तानपुर की जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न अभियोगों में जप्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत विनष्टीकरण कराया गया। इस दौरान कुल 19 अभियोगों से संबंधित लगभग 6.15 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत ₹12,63,300 है, का नियमानुसार निस्तारण किया गया। विनष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों में— थाना कुरवार के 17 अभियोगों से बरामद 6.010 किलोग्राम गांजा, थाना हालियापुर के 1 अभियोग से बरामद 460 डाइजापाम टैबलेट, तथा थाना गोसाईंगंज के 1 अभियोग से बरामद 0.04 किलोग्राम नशीला पाउडर शामिल है। सभी मादक पदार्थों का विनष्टीकरण मेसर्स रॉयल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी, जनपद सुल्तानपुर में स्थापित इंसीनेटर (Incinerator) के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों एवं निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया गया। जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।1
- मौलाना जर्जिस द्वारा भगवान शिव और ब्रह्मा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर हजरतगंज चौराहे पर भारतीय गौ-सेवक परिषद और भारतीय किसान मंच ने प्रदर्शन करते हुए मौलाना जर्जिस का फूंका पुतला लखनऊ- मौलाना जर्जिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज। हजरतगंज चौराहे पर भारतीय गौ-सेवक परिषद और भारतीय किसान मंच का प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जर्जिस का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।।1