Shuru
Apke Nagar Ki App…
पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।
News Of Nawada
पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।
More news from बिहार and nearby areas
- 0 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शुक्रवार को दोस्त लर्निंग फाउंडेशन संस्था की तरफ से 0 से 6 वर्ष के बच्चों में विद्यालय तत्परता की तैयारी एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का शुभारंभ रजौली अनुमंडल के इंटर विद्यालय सिरदला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण प्रसाद की मौजूदगी किया गया। इसमें सभी स्कूल के चहक के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सभी पहलुओं से अवगत हेतु उन्मुखीकरण किया गया। दोस्त लर्निंग फाउंडेशन का विश्वास है की पूरी दुनिया हमारा क्लासरूम है और हम बातें, स्नेह, खेल के साथ बच्चों में गुणात्मक सुधार ला सकते हैं। “परवरिश” कार्यक्रम एक संक्षिप्त ऑडियो संदेश (फोनकास्ट) है। जिनमें सरल सुझाव दिए जाते हैं कि माता-पिता अपने बच्चे की आवश्यकताओं को कैसे समझें और उनकी वृद्धि एवं विकास में कैसे सहयोग करें। जबकि “बोल साथी” WhatsApp (व्हाट्सऐप), Chatbot बॉट है, जो परिवारों को बच्चों के साथ दैनिक बातचीत और कहानी-कथन के लिए प्रोत्साहित कर मौखिक भाषा के विकास में सहयोग करता है। इसके जरिए हम कम आय वाले परिवारों के बच्चों की स्कूल-तैयारी को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। अभिभावकों एवं परिवारों को सशक्त बनाना है ताकि वे प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और सीखने से भरपूर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगे। जिससे वह स्कूल के लिए तैयार हो सके। प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक गौतम कुमार और बृजनंदन कुमार चौधरी के द्वारा दोस्त लर्निंग के अलावे FLN एवं विद्यालय स्तर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों की जवाबदेही की बाते सदन में रखी। फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सूरज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इसमे संस्था की तरफ राज्य के प्रतिनिधि तौर पर लव कुमार ने मंच संचालन किया। इसमें प्रखंड के प्रथम क्लास के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने अपनी उपस्थति दर्ज कराई।3
- पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।1
- कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- बंद पड़े उर्दू विद्यालय में बगैर अनुमति के वार्ड सदस्य ने चहारदीवारी फांदकर रखवाया बांस का गेबियन प्रभारी बीईओ बोले-विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का दिया है निर्देश रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शुक्रवार को अवकाश के कारण बंद पड़े उर्दू प्राथमिक विद्यालय करबला नगर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बगैर अनुमति के ही पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य पिंटू चौधरी द्वारा चहारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में बांस का गेबियन रखवाने का मामला प्रकाश में आया है। जब मीडियाकर्मियों द्वारा बांस का गेबियन रखवाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह पंचायत का वार्ड सदस्य हैं और इस विद्यालय का विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष है। इसीलिए वह बांस का गेबियन विद्यालय परिसर में रखवा रहा है। जब उससे पूछा गया कि क्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें बांस का गेबियन रखवाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि उसने किसी से नहीं पूछा है। विद्यालय के पास ही विद्यालय की रसोइया शकीला खातून का भी घर है। जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने भी कहा कि उसे भी गेबियन रखवाने की कोई जानकारी नहीं है। सुना है कि यहां पर पेड़ लगाए जाएंगे जिसकी घेराबंदी के लिए गेबियन आया है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में गेबियन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। वह इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका को देगी। इसके बाद प्रभारी बीईओ राकेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें सारी बातों की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि शुक्रवार को ही देर शाम तक परिसर खाली करवा दें।3
- मासूम बेटी को बचाने दौड़ी मां, झूलते बिजली तार ने पलभर में छीनी दोनों की जिंदगी, गांव में पसरा मातम झूलते बिजली तार ने उजाड़ा परिवार, करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत सिरदला (नवादा): सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत परनाडाबर गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आने से मां और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार के निर्देश पर एसआई ब्यूटी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि गांव निवासी राजेश मांझी की पत्नी लगभग 25 वर्षीय रानी देवी की तीन वर्षीय पुत्री दुलारी कुमारी घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार नीचे झूल रहा था। खेलते-खेलते मासूम ने उस तार को पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। बेटी को बचाने के लिए रानी देवी दौड़कर पहुंचीं और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद करीब पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया है। मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से झूलते बिजली तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा क्षेत्र में जर्जर और नीचे लटके बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।1