Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jabalpur News: देखते ही देखते उफनती नर्मदा में समाई पेट्रोलिंग बोट, LIVE VIDEO आया सामने, नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित
BS News Network
Jabalpur News: देखते ही देखते उफनती नर्मदा में समाई पेट्रोलिंग बोट, LIVE VIDEO आया सामने, नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने दी मामला दर्ज होने की जानकारी तालाब पाटकर अवैध कॉलोनी बनाने के मामले में कॉलोनाइजर मुस्तफा खान के खिलाफ केस दर्ज सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में तालाब पाटकर कथित रूप से अवैध कॉलोनी बनाए जाने के मामले में पुलिस ने कॉलोनाइजर मुस्तफा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष पांडे ने मामले में प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी दी। बताया गया है कि जिस स्थान पर कॉलोनी बनाई गई है, वह ग्राम पंचायत भवन के सामने और उपतहसील कार्यालय की दीवार से सटा हुआ है। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- *श्री कृष्ण जन्माष्टमी "बाल गोकुलम" उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*2
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अनदेखी से सुकली स्टेशन का रास्ता बदहाल, यात्रियों में भारी आक्रोश1
- चारफाटक स्थित दूनी वाले मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कृष्णजन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। जिले के साथ-साथ बाहर से भी गोविंदाओं की टोलियां प्रतियोगिता में शामिल हुईं। इस वर्ष प्रथम पुरस्कार 51 हजार और द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने आयोजन का आनंद लिया। मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहके, भाजपा नेता दौलत सिंग ठाकुर समिति अध्यक्ष सौरभ ठाकुर सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर रात तक शहरवासियों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।4
- आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🎂🎉🎉1
- मासूम बच्चों की मौत पर आदिवासी समाज का आक्रोश! अब सवाल सिर्फ एक है—मासूमों को न्याय कब मिलेगा? "आज बालाघाट बंद है… क्योंकि सवाल मासूम जिंदगियों का है!" सड़कों पर उतरा आदिवासी समुदाय, हाथों में न्याय की मांग, जुबां पर एक ही आवाज— मासूम बच्चों की मौत का जवाब दो!1
- Seoni News: भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा में शैला नृत्य बना आकर्षण का केंद्र1
- तालाब पाटकर बनाई अवैध कॉलोनी, महीनों बाद कॉलोनाइजर पर मामला दर्ज पंचायत भवन के सामने और उपतहसील कार्यालय की दीवार से सटी कॉलोनी, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल सिवनी, मध्यप्रदेश। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में तालाब को पाटकर कथित रूप से अवैध कॉलोनी बनाए जाने के मामले में पुलिस ने कई महीनों बाद कॉलोनाइजर मुस्तफा खान निवासी सिवनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर तालाब को पाटकर कॉलोनी बनाई गई, वह ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने और उपतहसील कार्यालय की दीवार से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद वे लंबे समय तक मूकदर्शक बने रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदारों की नाक के नीचे तालाब को पाटकर कॉलोनी कैसे बनाई गई? आखिर जानकारी होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई और पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में कई महीनों की देरी क्यों हुई? मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जरूरत है, ताकि यह सामने आ सके कि तालाब पाटने और कॉलोनी बनाने के दौरान संबंधित विभागों की भूमिका क्या रही और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई।1
- स्व. लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की स्मृति में सेवा कार्य, मरीजों को फल और जरूरतमंदों को बांटा अनाज केवलारी -स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की स्मृति में उनके पुत्र कृष्ण कुमार प्रजापति द्वारा सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता और यथाशक्ति के अनुसार अनाज एवं रोजमर्रा की उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य के दौरान डॉ. लाकरा सहित नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राकेश आत्मपूज्य, रमाकांत महोबिया, रफीक खान, अधिवक्ता पवन यादव, प्रवीण दुबे, अशोक बन्देवर, राजू मेहरा, रामनरेश दुबे, अशोक जंघेला एवं पवन बघेल सहित अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुण्य स्मरण के साथ सेवा का संदेश स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा करना रहा। कृष्ण कुमार प्रजापति ने सिविल अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद की गई, जिन्हें दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सामग्री एवं खाद्यान्न की आवश्यकता थी। परिवार की ओर से अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी कार्यक्रम में डॉक्टर लाकरा के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और संस्कारों को याद किया। मौजूद लोगों ने कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे कार्यक्रमों से मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है। समय-समय पर किए जाते हैं सेवा कार्य परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की पुण्य आत्मा की शांति और उनकी स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से उनके पुत्रों द्वारा समय-समय पर सेवा एवं जनहित के कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में अस्पताल में फल वितरण और जरूरतमंदों को खाद्यान्न व दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि अपने दिवंगत परिजन की स्मृति को केवल शब्दों में याद करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा के माध्यम से भी जीवंत रखा जा सकता है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की पुण्य स्मृति को नमन किया और उनके परिवार की इस पहल को मानवता की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।2