Shuru
Apke Nagar Ki App…
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी "बाल गोकुलम" उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*
बिहारीलाल सोनी
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी "बाल गोकुलम" उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *कुरई बाजार में दलदल कीचड़ में परेशान होते रहे ग्राहक* कुरई बाजार में आज शुक्रवार को हल्की बारिश के चलते बाजार में सब्जी भाजी खरीदने गए ग्राहक कीचड़ की वजह से काफी परेशान होते रहे लोगों को फिसलन भी हो रही थी। लोगों ने वीडियो वायरल कर आक्रोश जाहिर किया।1
- Jabalpur News: देखते ही देखते उफनती नर्मदा में समाई पेट्रोलिंग बोट, LIVE VIDEO आया सामने, नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित1
- उचित मूल्य दुकानों में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, 17 दुकानों पर प्रकरण दर्ज सिवनी/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा जिले की उचित मूल्य दुकानों का सतत निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। अब तक जिले में 155 उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई है, जिनमें से 17 दुकानों में खाद्यान्न वितरण से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं। संबंधित विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सुनवाई की कार्यवाही की जा रही है। विकासखंड लखनादौन की उचित मूल्य दुकान धनककड़ी की जांच में गेहूं का 65.44 क्विंटल एवं चावल का 22.44 क्विंटल स्टॉक कम पाया गया। साथ ही हितग्राहियों से बायोमैट्रिक सत्यापन कराने के बाद भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने की गंभीर अनियमितता सामने आई। इस पर विक्रेता श्री ब्यास उइके के विरुद्ध थाना धूमा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार उचित मूल्य दुकान सहसना में अनियमितता पाए जाने पर विक्रेता श्री कुंअर ककोड़िया को खाद्यान्न वितरण कार्य से पृथक किया गया है। विकासखंड धनौरा की उचित मूल्य दुकान आरती स्वसहायता समूह में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर दुकान को निलंबित कर उचित मूल्य दुकान पिंड्राबोरी से संलग्न किया गया है। दुकान की विक्रेता श्रीमती ममता कुरवेती के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वहीं धनौरा उचित मूल्य दुकान की विक्रेता श्रीमती नेमलता उइके द्वारा माह अगस्त एवं सितंबर 2026 में 138 हितग्राहियों का बायोमैट्रिक सत्यापन होने के बावजूद खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने की गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उन्हें खाद्यान्न वितरण कार्य से पृथक कर निलंबित किया गया है। संबंधित समिति प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखंड केवलारी की उचित मूल्य दुकान उगली की जांच में गेहूं 101.09 क्विंटल, चावल 69.11 क्विंटल एवं नमक 8.35 क्विंटल कम पाया गया। इस पर विक्रेता श्री मुरलीधर बिसेन एवं समिति प्रबंधक श्री क्षितिज नरताम से खाद्यान्न की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। विकासखंड सिवनी की उचित मूल्य दुकान भाटीवाड़ा (मेहलोन) में मई-जून माह के वितरण हेतु हितग्राहियों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराने के बावजूद खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने पर विक्रेता श्रीमती उमा उइके, सहायक विक्रेता श्री बर्मान उइके एवं समूह अध्यक्ष श्यामा उइके के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। दुकान को निलंबित कर खाद्यान्न की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार उचित मूल्य दुकान चीचबंद में स्टॉक की कमी एवं जून माह में 189 हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने पर दुकान निलंबित कर विक्रेता श्री हसीब अंसारी एवं प्रबंधक श्री संपत राव चौहान से खाद्यान्न वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त विकासखंड सिवनी की गोपालगंज, मोहगांव (चावड़ी), दुकली, जमुनिया-फुलारा, भटेखारी एवं मनौरी तथा विकासखंड कुरई की धोबीसर्रा, मोहगांव, पाटन एवं पिंडरई बुट्टे स्थित उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण एवं स्टॉक में कमी संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्यान्न वसूली सहित नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी, स्टॉक में कमी अथवा हितग्राहियों के बायोमैट्रिक सत्यापन के बावजूद खाद्यान्न वितरण नहीं किए जाने जैसी अनियमितताएं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- कटंगी में जन्माष्टमी की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़, आज रात होगी पूजा-अर्चना1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी का रंग रंग कार्यक्रम कलेक्ट ग्राउंड के में जिला गोली समाज के तत्वाधान में आयोजित भगवान कृष्ण के जन्म सब की तैयारी में पूरा शहर देश भक्ति में हो चुका है इसी क्रम में छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर ऑफिस के सामने वाले ग्राउंड में जिला गोली समाज के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें की आसपास के गोली समाज के कार्यकर्ता जनमानस आदि उपस्थित रहे कृष्ण लीलाओं का वर्णन करके नृत्य के माध्यम एवं माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिला गोली समाज के विनोद यदुवंशी ने सभी जिलेवासी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दिया2
- आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🎂🎉🎉1
- *श्री कृष्ण जन्माष्टमी "बाल गोकुलम" उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*2
- बेटी को डूबता देख पिता ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत *बेटी को डूबता देख पिता ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत* _जन्माष्टमी की सुबह खापा गांव में पसरा मातम, पानी भरने गई बीएससी छात्रा का पैर फिसला; बचाने की कोशिश में पिता भी डूबे_ सी टाइम्स कुरई/खापा- कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह कुरई क्षेत्र के ग्राम खापा में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर से लगे कुएं में पानी भरने गई 20 वर्षीय बीएससी छात्रा का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। बेटी को डूबता देख पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। *सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा* प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खापा निवासी रोशन लाल पटले (50) की बेटी चेतना पटले (20) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पानी लेने घर के समीप स्थित कुएं पर गई थी। पानी भरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरता देख पिता रोशन लाल ने तत्काल उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर काफी अधिक था। इसी कारण दोनों को बचाने में मुश्किल हुई और पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई। चेतना सिवनी कॉलेज में बीएससी की छात्रा बताई जा रही है। *बेटी को बचाने की कोशिश बनी आखिरी कोशिश* बेटी को बचाने के लिए पिता ने बिना एक पल गंवाए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन यह कोशिश उनकी जिंदगी की आखिरी कोशिश साबित हुई। एक साथ पिता-पुत्री की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है। *पुलिस और बचाव दल ने संभाला मोर्चा* घटना की सूचना मिलते ही कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बचाव दल की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि कुआं घर से बिल्कुल लगा हुआ है। सुबह युवती पानी भरने गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी कुएं में कूद पड़े। हादसे में दोनों की मौत हो गई।4