logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर के कटया गांव में तालाब से संदिग्ध शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

2 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कुशीनगर के कटया गांव में तालाब से संदिग्ध शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 17 स्थित थरुहाडीह के दूबे टोला में बुधवार को हाईटेंशन बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस आगलगी की घटना में करीब आठ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी नुकसान को लेकर मायूसी और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। तार से उठी चिंगारी पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, पानी, मिट्टी और टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जब तक लोग पूरी तरह काबू पा पाते, तब तक कई किसानों की मेहनत की फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन घटना स्थल पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत और घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सका। इस आगलगी की घटना में थरुहाडीह दूबे टोला निवासी कमलेश दूबे, अवधेश दूबे, भृगुनाथ दूबे, संजय दूबे, मुन्द्रीका गुप्ता, राबड़ी देवी, राम लक्ष्मण और रामदुलारे समेत कई अन्य किसानों की लगभग आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय इस तरह की घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। आगलगी की इस घटना ने क्षेत्र के किसानों को चिंता में डाल दिया है।
    1
    हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 17 स्थित थरुहाडीह के दूबे टोला में बुधवार को हाईटेंशन बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस आगलगी की घटना में करीब आठ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी नुकसान को लेकर मायूसी और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। तार से उठी चिंगारी पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए।
आग की लपटें उठती देख ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, पानी, मिट्टी और टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जब तक लोग पूरी तरह काबू पा पाते, तब तक कई किसानों की मेहनत की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन घटना स्थल पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत और घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सका।
इस आगलगी की घटना में थरुहाडीह दूबे टोला निवासी कमलेश दूबे, अवधेश दूबे, भृगुनाथ दूबे, संजय दूबे, मुन्द्रीका गुप्ता, राबड़ी देवी, राम लक्ष्मण और रामदुलारे समेत कई अन्य किसानों की लगभग आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय इस तरह की घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। आगलगी की इस घटना ने क्षेत्र के किसानों को चिंता में डाल दिया है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैडम... मेरे पास यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोवर्स हैं. आपको माफी मांगनी पड़ेगी" यूपी के उन्नाव में एक ट्रक ड्राइवर ने महिला ARTO को ये धमकी दी. दरअसल, ARTO प्रतिभा गौतम ने एक ट्रक पकड़ा, जो गिट्टी से ओवरलोड था. उस ट्रक को धर्मकांटा पर तौल कराने ले जाया गया, लेकिन तभी ट्रक को GPS से लॉक कर दिया गया और ट्रक का ड्राइवर भाग गया. इसके बाद वहां और ट्रक आ गए, फिर ट्रक ड्राइवर और ARTO के बीच बहस और हाथापाई हुई. ARTO प्रतिभा गौतम का कहना है- एक ड्राइवर ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली, इसके बाद हंगामा और बढ़ गया.
    1
    मैडम... मेरे पास यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोवर्स हैं. आपको माफी मांगनी पड़ेगी"
यूपी के उन्नाव में एक ट्रक ड्राइवर ने महिला ARTO को ये धमकी दी.
दरअसल, ARTO प्रतिभा गौतम ने एक ट्रक पकड़ा, जो गिट्टी से ओवरलोड था.
उस ट्रक को धर्मकांटा पर तौल कराने ले जाया गया, लेकिन तभी ट्रक को GPS से लॉक कर दिया गया और ट्रक का ड्राइवर भाग गया.
इसके बाद वहां और ट्रक आ गए, फिर ट्रक ड्राइवर और ARTO के बीच बहस और हाथापाई हुई.
ARTO प्रतिभा गौतम का कहना है- एक ड्राइवर ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली, इसके बाद हंगामा और बढ़ गया.
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mantosh Jaiswal
    1
    Post by Mantosh Jaiswal
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • **खड्डा नगर पंचायत में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, 2 अप्रैल को निकलेगी विशाल रैली** खड्डा नगर पंचायत में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन का नेतृत्व श्री बालाजी परिवार द्वारा किया जा रहा है। रैली के बाद शाम को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बालाजी परिवार की ओर से सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं और उत्साह बढ़ाए
    1
    **खड्डा नगर पंचायत में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, 2 अप्रैल को निकलेगी विशाल रैली**
खड्डा नगर पंचायत में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
इस आयोजन का नेतृत्व श्री बालाजी परिवार द्वारा किया जा रहा है।
रैली के बाद शाम को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
बालाजी परिवार की ओर से सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं और उत्साह बढ़ाए
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर में 13 कार्यदिवस में ऐतिहासिक फैसला, विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर सत्र न्यायालय ने एक जघन्य अपराध मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए त्वरित न्याय की मिसाल पेश की है। जटहा थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को हुई 8 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पॉस्को कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। खास बात यह रही कि अदालत ने मात्र 13 कार्य दिवसों में गवाही और सुनवाई पूरी कर निर्णय सुनाया, जिसे न्यायिक प्रक्रिया की तेज रफ्तार के रूप में देखा जा रहा है। मामले के अनुसार, बीते 22 फरवरी को कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि बालक के चाचा ने ही उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। अदालत ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    1
    कुशीनगर में 13 कार्यदिवस में ऐतिहासिक फैसला, विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर सत्र न्यायालय ने एक जघन्य अपराध मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए त्वरित न्याय की मिसाल पेश की है। जटहा थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को हुई 8 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पॉस्को कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। खास बात यह रही कि अदालत ने मात्र 13 कार्य दिवसों में गवाही और सुनवाई पूरी कर निर्णय सुनाया, जिसे न्यायिक प्रक्रिया की तेज रफ्तार के रूप में देखा जा रहा है। मामले के अनुसार, बीते 22 फरवरी को कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि बालक के चाचा ने ही उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। अदालत ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    user_Tannu
    Tannu
    Kaptanganj, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खतरनाक वीडियो है 4 साल के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया. ये महाराष्ट्र के वसई का वीडियो है. बच्चे को जमीन पर पटकने वाले का नाम संदीप पवार है. संदीप का बच्चे के पिता से विवाद चल रहा था, उसी दुश्मनी में ऐसा किया. बच्चा अस्पताल में भर्ती है, संदीप को पुलिस ने पकड़ लिया.
    1
    खतरनाक वीडियो है
4 साल के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया.
ये महाराष्ट्र के वसई का वीडियो है. बच्चे को जमीन  पर पटकने वाले का नाम संदीप पवार है. 
संदीप का बच्चे के पिता से विवाद चल रहा था, उसी दुश्मनी में ऐसा किया. 
बच्चा अस्पताल में भर्ती है, संदीप को पुलिस ने पकड़ लिया.
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
    1
    मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । 
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया,  चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं।  अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। 
इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.