अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से पांच लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर नौगढ़/ चंदौली तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गुरुवार को जहरीले सांप के डसने से पांच लोग घायल हो गए। सर्पदंश के बाद परिजन सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान एंटी-वेनम का डोज दिया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीन की हालत स्थिर होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सक डॉ. अजीत ने बताया कि सीएचसी में सर्पदंश के पांच मरीज पहुंचे थे। सभी को आवश्यक उपचार और एंटी-वेनम दिया गया। दो मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार चिकनी गांव निवासी श्यामलाल (40) खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान घास में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी नौगढ़ लेकर पहुंचे। नौगढ़ कस्बा निवासी विशाल साहनी खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। खेत में पानी और धान की फसल होने के कारण वह सांप को देख नहीं सके। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। इसी तरह बाघी गांव निवासी विमलेश कुमार घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें भी तत्काल सीएचसी नौगढ़ ले गए। नौगढ़ निवासी 12 वर्षीय सुनील घर में बैठे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद बेहोश होने पर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहीं भभुआ निवासी नेहा (18) रिश्तेदारी में नौगढ़ आई थीं। घर में बैठने के दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। प्राथमिक उपचार और एंटी-वेनम देने के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश पटेल ने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं, ताकि समय पर एंटी-वेनम देकर उसकी जान बचाई जा सके।

- हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता 🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए। आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें। शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया। रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳 बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳 तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳 जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।3
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।2
- चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- 37 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित,,,,,,,,,,,,,, जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली।1
- वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है। रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है। #AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt1
- वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं1
- चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1