Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर के एमपीईबी कार्यालय में आयोजित लाइनमैन दिवस पर लाईनमैनो का हुआ सम्मान
Vikas Soni
नगर के एमपीईबी कार्यालय में आयोजित लाइनमैन दिवस पर लाईनमैनो का हुआ सम्मान
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की हत्या के बाद खून पीने और मांस खाने का… आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Savita vishwkarama1
- एंकर/- दमोह जिले के हटा में 11 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संभावित दौरे के मद्देनजर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने हटा जनपद सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इस बैठक में दौरे की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर एसपी ने प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी किया, जिसमें हेलिपैड और सभा स्थल के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की गई।1
- सभी बीमारियों का इलाज अब आसान है दमोह -महिलाओं को लेकर जन जागरूकता देते हुए पूर्व जिला सीएमएचओ डॉक्टर संगीता त्रिवेदी ने कहा महिलाओं को कैंसर संबंधी बच्चेदानी में जो बीमारी होती है उसका इलाज अब आसान हो गया है सभी जागरूकता के साथ स्वास्थ्य केदो में पहुंचकर अपनी बीमारी से जुड़ी हुई जानकारी दें और टीकाकरण हो रहा है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है1
- बंडा में विधायक ने खेली गुलाल वाली होली:राई नृत्य की थाप पर झूमे वीरेंद्र सिंह लोधी; बुंदेलखंडी संस्कृति का दिखा अनूठा संगम बंडा - रंगों के उत्सव होली के अवसर पर शनिवार को बंडा विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बुंदेलखंडी लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने जनता के बीच पहुंचकर गुलाल उड़ाया और राई नृत्य की धुन पर क्षेत्रवासियों के साथ जमकर थिरके। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य 'राई' रहा। मंच पर जब पेशेवर नृत्यांगनाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर अपनी कला और चपलता का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद पूरा जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। नृत्यांगनाओं की शानदार प्रस्तुति और लोक गीतों ने पूरे पंडाल में समां बांध दिया। नृत्यांगनाओं ने दी नृत्य की प्रस्तुति। गुलाल से सराबोर हुए कार्यकर्ता, विधायक ने भी लगाए ठुमके नृत्य और गीतों का उत्साह इतना अधिक था कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ गले मिलकर होली की बधाई दी। 'होली है...' के जयघोष के बीच युवाओं की टोलियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश इस अवसर पर विधायक लोधी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें ऊंच-नीच और हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठाकर एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। युवाओं की टोलियों ने रंग-गुलाल उड़ाकर की मस्ती। दूर-दराज के गांवों से उमड़ी भीड़, पुख्ता रही सुरक्षा होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए केवल बंडा नगर से ही नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विशेष रूप से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जो टोलियां बनाकर रंग खेलते नजर आए। प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यह रंगोत्सव पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।2
- बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में। देवरी कला (जिला सागर)। देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट2
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- होली के रंग मे डूबे पुलिस कर्मी पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट कुम्हारी थाना परिसर मे होली का त्यौहार प्रेम से रंग लगाकर मानते हैं पूर्णिया से यह त्यौहार शुरू होता है और रंग पंचमी तक मनाया जाता है बुंदेलखंड में इस त्यौहार का बड़ा ही अनोखा रंग लोगों पर नजर आता है धुरेडी के दिन मानो गोबर से लेकर मिट्टी से होली खेलते हैं, फागे गीत गाते है नगड़िया, ढोलक, की थाप बजती है रंग डालते है वहीं भाई दूज पर रंग गुलाल की होली होती है पंचमी तक यह त्यौहार रंगारंग प्रोग्राम में बदल जाता है होली प्रेम और एक दूसरे से नफरत मिटाने वाला त्योहार कहा जाता है होली का त्योहार सभी बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते वही शनिवार के दिन कुम्हारी थाना परिसर में थाना प्रभारी बृजेश पांडे, हिंडोरिया टी आई धर्मेंद्र उपाध्याय एवं स्थानीय मीडिया पत्रकार बंधुओ के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और सभी ने होली के त्यौहार को डीजे बाजे के साथ जमकर झूमते गाते हुए मनाया गया सभी ने एक दूसरे क़ो रंग ग़ुलाल लगाया |1
- दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित ओजस्विनी स्कूल के बाहर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। परीक्षा देकर बाहर आ रहे कक्षा दसवीं के छात्र पर उसी कक्षा की एक छात्रा ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे की है, जब छात्र परीक्षा केंद्र से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान 14 वर्षीय ऋषि अहिरवार के रूप में हुई है, जो इमलाई का निवासी था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ऋषि का किसी सहपाठी से विवाद हुआ था, जिसने उसे चाकू मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार और सीएसपी एचआर पांडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक के साथियों के बयान के आधार पर मामले की तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।1