logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में। देवरी कला (जिला सागर)। देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Sonu prajapati journalist Pres
Sonu prajapati journalist Pres
Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
d9f32347-7d8e-456f-a153-422715624c94

बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में। देवरी कला (जिला सागर)। देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है

कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में। देवरी कला (जिला सागर)। देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    2
    बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में।
देवरी कला (जिला सागर)।
देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके।
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर 
से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Sagar- किसान को उठा ले गए बदमाश, पीछे पीछे पहुँचा बेटा, रंगपचमी से पहले बड़ी अनहोनी | SAGAR TV NEWS | #Sagar #Garhakota #Hatya #Maut #Khetmehatya #MurderbeforeRangpanchami #scoundrelskilled #Elderlymanattackedwithsharpweapon #MP, #STVNINDIA , #SAGARTVNEWS , #सागर_टीव्ही_न्यूज़_पर #सागर_टीवी_न्यूज़
    1
    Sagar- किसान को उठा ले गए बदमाश, पीछे पीछे पहुँचा बेटा, रंगपचमी से पहले बड़ी अनहोनी | SAGAR TV NEWS |
#Sagar #Garhakota #Hatya #Maut #Khetmehatya #MurderbeforeRangpanchami #scoundrelskilled #Elderlymanattackedwithsharpweapon
#MP,
#STVNINDIA ,
#SAGARTVNEWS ,
#सागर_टीव्ही_न्यूज़_पर
#सागर_टीवी_न्यूज़
    user_Ravi Soni
    Ravi Soni
    Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by संभागीय अध्यक्ष सागर
    4
    Post by संभागीय अध्यक्ष सागर
    user_संभागीय अध्यक्ष सागर
    संभागीय अध्यक्ष सागर
    Sagar Nagar, Madhya Pradesh•
    10 min ago
  • मुंगवानी थाना अंतर्गत कटकुही गांव निवासी ग्रामीण कंट्रोल रूम पहुंचे और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया को ज्ञापन सोपा और मारपिट करने वालो ओर कार्यवाही की मांग की वहीं उन्होंने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले संतोष साहू ने मारपिट की वजह बिल्ली का दरबाजा खटखटाना बताया और जिसके चलते घर में घुसकर महिला के साथ में लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही की गई इस कारण ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की
    1
    मुंगवानी थाना अंतर्गत कटकुही गांव निवासी ग्रामीण कंट्रोल रूम पहुंचे और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया को ज्ञापन सोपा और मारपिट करने वालो ओर कार्यवाही की मांग की वहीं उन्होंने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले संतोष साहू ने मारपिट की वजह बिल्ली का दरबाजा खटखटाना बताया और जिसके चलते घर में घुसकर महिला के साथ में लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही की गई इस कारण ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    1 hr ago
  • Post by Satish Vishwakarma
    2
    Post by Satish Vishwakarma
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    1
    Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” थीम के अंतर्गत आयोजित “सागर ट्रेल रन 2026” का आज दिनांक 07 मार्च 2026 को सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1150 प्रतिभागियों, जिनमें सैनिक एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, फिटनेस एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। दौड़ का आयोजन सागर सैन्य स्टेशन के रमणीय एवं मनोहारी वातावरण में किया गया। विंध्याचल की प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरने वाले क्रॉस कंट्री मार्ग, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित सैन्य प्रशिक्षण मैदान तथा हरित, स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण ने प्रतिभागियों को एक अनूठा एवं प्रेरणादायी अनुभव प्रदान किया। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुशासित सैन्य वातावरण के समन्वय ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 किमी महिला वर्ग में मिस अंजिली अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 किमी महिला वर्ग में मिस शीतल कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 किमी पुरुष वर्ग (35 वर्ष से कम आयु) में श्री सनी प्रजापति विजेता रहे, जबकि 12 किमी पुरुष वर्ग (35–50 वर्ष आयु) में श्री सईद सेहजाद रज़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिक श्रेणी में श्री सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, फिटनेस तथा धैर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी रहा। शाहबाज डिवीजन द्वारा की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन एवं प्रभावी समन्वय के कारण कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। प्रतिभागियों, विशेषकर स्थानीय नागरिकों के उत्साह, जोश एवं सकारात्मक सहभागिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि “सागर ट्रेल रन” का आयोजन अब प्रतिवर्ष नवम्बर–दिसम्बर माह में नियमित रूप से किया जाएगा। भारतीय सेना न केवल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़ाव एवं सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “शौर्य रन 2026” इसी दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं देशसेवा के प्रति प्रेरित किया। शाहबाज डिवीजन का यह सफल आयोजन क्षेत्र में नागरिक–सैन्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
    4
    भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” थीम के अंतर्गत आयोजित “सागर ट्रेल रन 2026” का आज दिनांक 07 मार्च 2026 को सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1150 प्रतिभागियों, जिनमें सैनिक एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, फिटनेस एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
दौड़ का आयोजन सागर सैन्य स्टेशन के रमणीय एवं मनोहारी वातावरण में किया गया। विंध्याचल की प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरने वाले क्रॉस कंट्री मार्ग, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित सैन्य प्रशिक्षण मैदान तथा हरित, स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण ने प्रतिभागियों को एक अनूठा एवं प्रेरणादायी अनुभव प्रदान किया। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुशासित सैन्य वातावरण के समन्वय ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 किमी महिला वर्ग में मिस अंजिली अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 किमी महिला वर्ग में मिस शीतल कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 किमी पुरुष वर्ग (35 वर्ष से कम आयु) में श्री सनी प्रजापति विजेता रहे, जबकि 12 किमी पुरुष वर्ग (35–50 वर्ष आयु) में श्री सईद सेहजाद रज़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिक श्रेणी में श्री सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, फिटनेस तथा धैर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी रहा।
शाहबाज डिवीजन द्वारा की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन एवं प्रभावी समन्वय के कारण कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। प्रतिभागियों, विशेषकर स्थानीय नागरिकों के उत्साह, जोश एवं सकारात्मक सहभागिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि “सागर ट्रेल रन” का आयोजन अब प्रतिवर्ष नवम्बर–दिसम्बर माह में नियमित रूप से किया जाएगा।
भारतीय सेना न केवल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़ाव एवं सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “शौर्य रन 2026” इसी दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं देशसेवा के प्रति प्रेरित किया।
शाहबाज डिवीजन का यह सफल आयोजन क्षेत्र में नागरिक–सैन्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
    user_Bundeli darshan news
    Bundeli darshan news
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाडरवारा निवासी ऋषि पाठक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि एक महिला के द्वारा गाडरवारा थाने में पहुंचकर उसकी झूठी शिकायत की गई है वहीं उसकी मुंह बोली दीदी के घर में जाकर महिला ने तोड़फोड़ की थी और थाने में जाकर झूठी शिकायत कर दी जब पीड़ित युवक थाने पहुंचा तो उसकी शिकायत नहीं लिखी गई इसलिए एसपी ऑफिस पहुँचा और एसपी को आवेदन देते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    गाडरवारा निवासी ऋषि पाठक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि एक महिला के द्वारा गाडरवारा थाने में पहुंचकर उसकी झूठी शिकायत की गई है वहीं उसकी मुंह बोली दीदी के घर में जाकर महिला ने तोड़फोड़ की थी और थाने में जाकर झूठी शिकायत कर दी जब पीड़ित युवक थाने पहुंचा तो उसकी शिकायत नहीं लिखी गई इसलिए एसपी ऑफिस पहुँचा और एसपी को आवेदन देते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.