logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहपुर जिले की चीचली नगर पंचायत अध्यक्ष को अपने पद से किया अलग अनियमितता के लगे थे आरोप

4 hrs ago
user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

नरसिंहपुर जिले की चीचली नगर पंचायत अध्यक्ष को अपने पद से किया अलग अनियमितता के लगे थे आरोप

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    1
    Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुंगवानी थाना अंतर्गत कटकुही गांव निवासी ग्रामीण कंट्रोल रूम पहुंचे और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया को ज्ञापन सोपा और मारपिट करने वालो ओर कार्यवाही की मांग की वहीं उन्होंने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले संतोष साहू ने मारपिट की वजह बिल्ली का दरबाजा खटखटाना बताया और जिसके चलते घर में घुसकर महिला के साथ में लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही की गई इस कारण ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की
    1
    मुंगवानी थाना अंतर्गत कटकुही गांव निवासी ग्रामीण कंट्रोल रूम पहुंचे और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया को ज्ञापन सोपा और मारपिट करने वालो ओर कार्यवाही की मांग की वहीं उन्होंने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले संतोष साहू ने मारपिट की वजह बिल्ली का दरबाजा खटखटाना बताया और जिसके चलते घर में घुसकर महिला के साथ में लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही की गई इस कारण ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    1 hr ago
  • Post by Satish Vishwakarma
    2
    Post by Satish Vishwakarma
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • महिला दिवस विशेष जिले की बालिकाओं ने नेशनल, स्टेट और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया गौरव ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। जिला वॉलीबॉल संघ, खेल विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले की बालिकाओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर तक पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानसी कुशवाहा,इच्छा मेहरा और वीनू ठाकुर ने सीनियर नेशनल हेतु प्रदेश टीम में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है, जबकि आयुषी ठाकुर ने स्कूल सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में वैष्णवी नेमा, निधि पटवा और खुशी जाट यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं आराध्या विश्वकर्मा ने सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अन्तर्विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निहारिका गिरी, कनुप्रिया तिवारी(बरमान), वैष्णवी नेमा और ईशु विश्वकर्मा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। गोटेगांव की साध्वी पगारे ने जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश टीम में स्थान बनाया। सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में सोनिया मेहरा, इरम कुरैशी, शिवानी मेहरा, टीना कहार, सपना चौधरी, प्रतिज्ञा छिपा, श्रद्धा कहार, शुभ्रा लोधी, महिमा सोनी तथा बरमान से कल्याणी नोरिया और काजल मांझी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की अनन्या राव, अमीषा शर्मा, गोटेगांव की अदिति पाराशर, लेखा परसवार, गाडरवारा की पावनी कहार और मोहिनी कहार ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। स्कूल स्टेट सीनियर प्रतियोगिता में आयुषी ठाकुर, ऋचा राजपूत, सपना चौधरी (नरसिंहपुर), मानसी लोधी (गोटेगांव) और अंशिका कुर्मी (गाडरवारा) ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं स्कूल जूनियर स्टेट प्रतियोगिता हेतु गाडरवाड़ा की सोनिया साहू ने सम्भाग टीम में स्थान बनाया। वहीं आराध्या विश्वकर्मा (नरसिंहपुर) और आस्था बाल्मीकि (गाडरवारा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में पारुल नेमा, ईशु विश्वकर्मा, कनुप्रिया तिवारी, कल्याणी नोरिया, अनुष्का यादव और शना शाह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। 9 बेटियों ने मध्यप्रदेश दल में स्थान बनाया,6बेटियों ने विश्वविद्यालय टीम में और 32 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु संभाग और जोन दल में चयनित हुई।पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में पहुंचकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने से बेटियों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास और भागीदारी लगातार बढ़ रही है ।जिससे जिले की बेटियां खेलों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। व्हालीवाल जोनल सेक्रेटरी नर्मदापुरम जोन श्री मनीष कटारे ने कहा कि इन सभी बेटियों की उपलब्धियां यह सिद्ध करती हैं कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं।जिले की बालिका खिलाड़ियों की सफलता पर जिला वॉलीबाल के संरक्षक श्री जालम सिंह पटैल,श्री संजय शर्मा,श्री सुनील जायसवाल,श्री तरुवर सिंह,श्री नीरज महाराज,अजय प्रताप पटैल,विक्रांत पटैल, अजीत ठाकुर,ठा हेमेंद्रसिंह एवं पदाधिकारी श्री मृदुलेश दुबे,श्री प्रमेश शर्मा,श्री नृपेंद्र शर्मा,श्री योगेश शर्मा,श्री लीलाधर पटैल, श्री एस एन मिश्रा,श्रीमती सुनीता यादव,आर बी उइके,अनुज जैन,रघुवीर लोधी,विजय विश्वकर्मा,नीरज पटैल,दिग्विजय रघुवंशी,आशीष नामदेव,पंकज नेमा,लकी दुबे,मुकेश परिहार,शाकिर हुसैन,सतीश डेहरिया,अभिनव चौकसे,रोहित विश्वकर्मा,विजय सेन,नवनीत पटैल,सतेंद्र पटैल, राकेश पटैल, दीपक विश्वकर्मा,योगेश सोनी,अंजिता वर्मा,महेंद्र कौरव,मुकेश पटैल,परेश शर्मा,विपुल शर्मा,फरहीन शेख,पवन राय,अमन रजक,शहबाज,यशवंत सिलावट,अमर मेहरा आदि ने बालिका खिलाड़ियो की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
    1
    महिला दिवस विशेष
जिले की बालिकाओं ने नेशनल, स्टेट और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया  गौरव ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। जिला वॉलीबॉल संघ, खेल विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले की बालिकाओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर तक पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानसी कुशवाहा,इच्छा मेहरा और वीनू ठाकुर ने सीनियर नेशनल हेतु प्रदेश टीम में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है, जबकि आयुषी ठाकुर ने स्कूल सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में वैष्णवी नेमा, निधि पटवा और खुशी जाट  यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं आराध्या विश्वकर्मा ने सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
अन्तर्विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निहारिका गिरी, कनुप्रिया तिवारी(बरमान), वैष्णवी नेमा और ईशु विश्वकर्मा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। गोटेगांव की साध्वी पगारे ने जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश टीम में स्थान बनाया।
सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में सोनिया मेहरा, इरम कुरैशी, शिवानी मेहरा, टीना कहार, सपना चौधरी, प्रतिज्ञा छिपा, श्रद्धा कहार, शुभ्रा लोधी, महिमा सोनी तथा बरमान से कल्याणी नोरिया और काजल मांझी ने शानदार प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार  स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की अनन्या राव, अमीषा शर्मा, गोटेगांव की अदिति पाराशर, लेखा परसवार, गाडरवारा की पावनी कहार और मोहिनी कहार ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
स्कूल स्टेट सीनियर प्रतियोगिता में आयुषी ठाकुर, ऋचा राजपूत, सपना चौधरी (नरसिंहपुर), मानसी लोधी (गोटेगांव) और अंशिका कुर्मी (गाडरवारा) ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं स्कूल जूनियर स्टेट प्रतियोगिता हेतु गाडरवाड़ा की सोनिया साहू ने सम्भाग टीम में स्थान बनाया। वहीं आराध्या विश्वकर्मा (नरसिंहपुर) और आस्था बाल्मीकि (गाडरवारा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में पारुल नेमा, ईशु विश्वकर्मा, कनुप्रिया तिवारी, कल्याणी नोरिया, अनुष्का यादव और शना शाह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।
9 बेटियों ने मध्यप्रदेश दल में स्थान बनाया,6बेटियों ने विश्वविद्यालय टीम में और 32 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु संभाग और जोन दल में चयनित हुई।पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में पहुंचकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने से बेटियों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास और भागीदारी लगातार बढ़ रही है ।जिससे जिले की बेटियां खेलों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियां  जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।
व्हालीवाल जोनल सेक्रेटरी नर्मदापुरम जोन श्री मनीष कटारे ने कहा कि इन सभी बेटियों की उपलब्धियां यह सिद्ध करती हैं कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं।जिले की बालिका खिलाड़ियों की सफलता पर जिला वॉलीबाल के संरक्षक श्री जालम सिंह पटैल,श्री संजय शर्मा,श्री सुनील जायसवाल,श्री तरुवर सिंह,श्री नीरज महाराज,अजय प्रताप पटैल,विक्रांत पटैल, अजीत ठाकुर,ठा हेमेंद्रसिंह एवं पदाधिकारी श्री मृदुलेश दुबे,श्री प्रमेश शर्मा,श्री नृपेंद्र शर्मा,श्री योगेश शर्मा,श्री लीलाधर पटैल, श्री एस एन मिश्रा,श्रीमती सुनीता यादव,आर बी उइके,अनुज जैन,रघुवीर लोधी,विजय विश्वकर्मा,नीरज पटैल,दिग्विजय रघुवंशी,आशीष नामदेव,पंकज नेमा,लकी दुबे,मुकेश परिहार,शाकिर हुसैन,सतीश डेहरिया,अभिनव चौकसे,रोहित विश्वकर्मा,विजय सेन,नवनीत पटैल,सतेंद्र पटैल, राकेश पटैल, दीपक विश्वकर्मा,योगेश सोनी,अंजिता वर्मा,महेंद्र कौरव,मुकेश पटैल,परेश शर्मा,विपुल शर्मा,फरहीन शेख,पवन राय,अमन रजक,शहबाज,यशवंत सिलावट,अमर मेहरा आदि ने बालिका खिलाड़ियो की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • semariya chauraha chaupati satna mp
    4
    semariya chauraha chaupati  satna mp
    user_Bharat Lal kashyap
    Bharat Lal kashyap
    Madhya Pradesh•
    23 min ago
  • बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में। देवरी कला (जिला सागर)। देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    2
    बेलढाना में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, सरपंच-सचिव और अधिकारी सवालों के घेरे में।
देवरी कला (जिला सागर)।
देवरी जनपद की ग्राम पंचायत बेलढाना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का बंदरबांट कर रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क में सीमेंट, रेत और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। सड़क की मोटाई भी बेहद कम दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की सड़क पहली ही बारिश में उखड़ सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होना तय है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने सड़क निर्माण की कुल लागत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की लंबाई 200 से 300 मीटर या उससे अधिक है, तो इतनी कम राशि में मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण संभव नहीं है। इससे निर्माण कार्य में सामग्री की कटौती और ठेकेदारी में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सरपंच और सचिव अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और मामले में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृति और लागत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की बीओक्यू (Bill of Quantity), स्वीकृति आदेश और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह निर्माण कार्य मनरेगा, पंचायत निधि या किसी अन्य सरकारी योजना से कराया जा रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस संबंध में जब जनपद पंचायत देवरी की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी. से भी संपर्क नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर सागर से शिकायत करने के साथ-साथ आरटीआई और जन आंदोलन के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली सड़कें मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके।
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर 
से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बनखेड़ी। इन दिनों वेब पोर्टल और यूट्यूब के माध्यम से खुद को तथाकथित पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों द्वारा शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के कार्यक्रमों की आधी-अधूरी जानकारी लेकर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार अंजू लोधी के जन्मदिन के अवसर पर बनखेड़ी तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए तहसील में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। अधिवक्ताओं के अनुसार उस दिन शनिवार का अवकाश होने के कारण शाम करीब 6 बजे सामान्य कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं के निवेदन पर तहसीलदार अंजू लोधी ने करीब 10 मिनट का समय दिया, जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देकर केक काटा गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान रमेश माधरे नामक एक व्यक्ति अचानक वहां पहुंच गया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो बनाने लगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह केक खाकर चला गया, लेकिन बाद में उसी कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इसे शासकीय संस्था में अनैतिक कार्यक्रम बताकर वायरल कर दिया। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एकजुट होकर थाना प्रभारी विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति अधिवक्ताओं को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक रूपयों की मांग कर रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम पूरी तरह सामान्य और शुभकामनाओं का था, जिसमें कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बताकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करता है। कुछ माह पूर्व गाडरवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अधिवक्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    बनखेड़ी। इन दिनों वेब पोर्टल और यूट्यूब के माध्यम से खुद को तथाकथित पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों द्वारा शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के कार्यक्रमों की आधी-अधूरी जानकारी लेकर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। 
ऐसा ही एक मामला बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार अंजू लोधी के जन्मदिन के अवसर पर बनखेड़ी तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए तहसील में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। अधिवक्ताओं के अनुसार उस दिन शनिवार का अवकाश होने के कारण शाम करीब 6 बजे सामान्य कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं के निवेदन पर तहसीलदार अंजू लोधी ने करीब 10 मिनट का समय दिया, जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देकर केक काटा गया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान रमेश माधरे नामक एक व्यक्ति अचानक वहां पहुंच गया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो बनाने लगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह केक खाकर चला गया, लेकिन बाद में उसी कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इसे शासकीय संस्था में अनैतिक कार्यक्रम बताकर वायरल कर दिया।
इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एकजुट होकर थाना प्रभारी विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति अधिवक्ताओं को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक रूपयों की मांग कर रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम पूरी तरह सामान्य और शुभकामनाओं का था, जिसमें कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बताकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करता है। कुछ माह पूर्व गाडरवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
अधिवक्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    1
    Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.