logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील में जन्मदिन कार्यक्रम की फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, अधिवक्ताओं ने थाना में दिया ज्ञापन बनखेड़ी। इन दिनों वेब पोर्टल और यूट्यूब के माध्यम से खुद को तथाकथित पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों द्वारा शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के कार्यक्रमों की आधी-अधूरी जानकारी लेकर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार अंजू लोधी के जन्मदिन के अवसर पर बनखेड़ी तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए तहसील में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। अधिवक्ताओं के अनुसार उस दिन शनिवार का अवकाश होने के कारण शाम करीब 6 बजे सामान्य कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं के निवेदन पर तहसीलदार अंजू लोधी ने करीब 10 मिनट का समय दिया, जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देकर केक काटा गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान रमेश माधरे नामक एक व्यक्ति अचानक वहां पहुंच गया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो बनाने लगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह केक खाकर चला गया, लेकिन बाद में उसी कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इसे शासकीय संस्था में अनैतिक कार्यक्रम बताकर वायरल कर दिया। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एकजुट होकर थाना प्रभारी विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति अधिवक्ताओं को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक रूपयों की मांग कर रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम पूरी तरह सामान्य और शुभकामनाओं का था, जिसमें कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बताकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करता है। कुछ माह पूर्व गाडरवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अधिवक्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

3 hrs ago
user_Sandeep Mehra
Sandeep Mehra
Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

तहसील में जन्मदिन कार्यक्रम की फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, अधिवक्ताओं ने थाना में दिया ज्ञापन बनखेड़ी। इन दिनों वेब पोर्टल और यूट्यूब के माध्यम से खुद को तथाकथित पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों द्वारा शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के कार्यक्रमों की आधी-अधूरी जानकारी लेकर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार अंजू लोधी के जन्मदिन के अवसर पर बनखेड़ी तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए तहसील में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। अधिवक्ताओं के अनुसार उस दिन शनिवार का अवकाश होने के कारण शाम करीब 6 बजे सामान्य कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं के निवेदन पर तहसीलदार अंजू लोधी ने करीब 10 मिनट का समय दिया, जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देकर केक काटा गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान रमेश माधरे नामक एक व्यक्ति अचानक वहां पहुंच गया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो बनाने लगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह केक खाकर चला गया, लेकिन बाद में उसी कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इसे शासकीय संस्था में अनैतिक कार्यक्रम बताकर वायरल कर दिया। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एकजुट होकर थाना प्रभारी विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति अधिवक्ताओं को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक रूपयों की मांग कर रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम पूरी तरह सामान्य और शुभकामनाओं का था, जिसमें कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बताकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करता है। कुछ माह पूर्व गाडरवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अधिवक्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बनखेड़ी। इन दिनों वेब पोर्टल और यूट्यूब के माध्यम से खुद को तथाकथित पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों द्वारा शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के कार्यक्रमों की आधी-अधूरी जानकारी लेकर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार अंजू लोधी के जन्मदिन के अवसर पर बनखेड़ी तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए तहसील में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। अधिवक्ताओं के अनुसार उस दिन शनिवार का अवकाश होने के कारण शाम करीब 6 बजे सामान्य कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं के निवेदन पर तहसीलदार अंजू लोधी ने करीब 10 मिनट का समय दिया, जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देकर केक काटा गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान रमेश माधरे नामक एक व्यक्ति अचानक वहां पहुंच गया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो बनाने लगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह केक खाकर चला गया, लेकिन बाद में उसी कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इसे शासकीय संस्था में अनैतिक कार्यक्रम बताकर वायरल कर दिया। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एकजुट होकर थाना प्रभारी विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति अधिवक्ताओं को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक रूपयों की मांग कर रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम पूरी तरह सामान्य और शुभकामनाओं का था, जिसमें कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बताकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करता है। कुछ माह पूर्व गाडरवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अधिवक्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    बनखेड़ी। इन दिनों वेब पोर्टल और यूट्यूब के माध्यम से खुद को तथाकथित पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों द्वारा शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के कार्यक्रमों की आधी-अधूरी जानकारी लेकर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। 
ऐसा ही एक मामला बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार अंजू लोधी के जन्मदिन के अवसर पर बनखेड़ी तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए तहसील में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। अधिवक्ताओं के अनुसार उस दिन शनिवार का अवकाश होने के कारण शाम करीब 6 बजे सामान्य कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिवक्ताओं के निवेदन पर तहसीलदार अंजू लोधी ने करीब 10 मिनट का समय दिया, जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देकर केक काटा गया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान रमेश माधरे नामक एक व्यक्ति अचानक वहां पहुंच गया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो बनाने लगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह केक खाकर चला गया, लेकिन बाद में उसी कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इसे शासकीय संस्था में अनैतिक कार्यक्रम बताकर वायरल कर दिया।
इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को एकजुट होकर थाना प्रभारी विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति अधिवक्ताओं को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक रूपयों की मांग कर रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम पूरी तरह सामान्य और शुभकामनाओं का था, जिसमें कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता बताकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करता है। कुछ माह पूर्व गाडरवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
अधिवक्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर में माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान विधायक और परिक्रमा वासियों का हुआ भव्य स्वागत माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा के लिए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह शनिवार रात 10 बजे सोहागपुर पहुँचे । यह आध्यात्मिक यात्रा आस्था, साधना और सेवा का अद्भुत संगम मानी जाती है। इस अवसर पर विधायक के साथ परम पूज्य पंडित सोमेश परसाई एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की भी माँ नर्मदा परिक्रमा में उनके साथ रहे। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सोहागपुर नगर में समस्त परिक्रमावासियों का नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पंडित सोमेश परसाई विधायक विजयपाल सिंह एवं सांसद माया नारोलिया का पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। नगर के एक निजी गार्डन में परिक्रमा वासियों के लिए फलहार एवं सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
    1
    सोहागपुर में माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान विधायक और परिक्रमा वासियों का हुआ भव्य स्वागत
माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा के लिए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह शनिवार रात 10 बजे सोहागपुर पहुँचे । यह आध्यात्मिक यात्रा आस्था, साधना और सेवा का अद्भुत संगम मानी जाती है। इस अवसर पर विधायक के साथ परम पूज्य पंडित सोमेश परसाई एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की भी माँ नर्मदा परिक्रमा में उनके साथ रहे। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सोहागपुर नगर में समस्त परिक्रमावासियों का नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पंडित सोमेश परसाई विधायक विजयपाल सिंह एवं सांसद माया नारोलिया का पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। नगर के एक निजी गार्डन में परिक्रमा वासियों के लिए फलहार एवं सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Hemraj Vishwakarma
    1
    Post by Hemraj Vishwakarma
    user_Hemraj Vishwakarma
    Hemraj Vishwakarma
    Artist सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • semariya chauraha chaupati satna mp
    4
    semariya chauraha chaupati  satna mp
    user_Bharat Lal kashyap
    Bharat Lal kashyap
    Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • पिपिपरिया खुशियां फाउंडेशन संस्था द्वारा बच्चों को रंग गुलाल के साथ ग्राम नया बिजोरा में 50 बच्चों को सामग्री वितरण की। परिया खुशियां फाउंडेशन संस्था द्वारा बच्चों को रंग गुलाल के साथ ग्राम नया बिजोरा में 50 बच्चों को सामग्री वितरण की। पिपरिया के ग्राम डोकरीखेड़ा के पास ग्राम नया बिजोरा में आज शनिवार को 2 बजे 50 बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, चॉकलेट, बिस्किट वितरण किए। पिपरिया खुशियां फाउंडेशन संस्था सदस्य हैं, नमन ठाकुर, राहुल मौर्य, अभिषेक भार्गव, अजीत राजपूत, राजीव राजपूत, नवीन राजपूत, राहुल तोमर, अखिलेश राजपूत, समीक्षा गोस्वामी, आकाश रघुवंशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    पिपिपरिया खुशियां फाउंडेशन संस्था द्वारा बच्चों को रंग गुलाल के साथ ग्राम नया बिजोरा में 50 बच्चों को सामग्री वितरण की। परिया खुशियां फाउंडेशन संस्था द्वारा बच्चों को रंग गुलाल के साथ ग्राम नया बिजोरा में 50 बच्चों को सामग्री वितरण की। 
पिपरिया के ग्राम डोकरीखेड़ा के पास ग्राम नया बिजोरा में आज शनिवार को 2 बजे 50 बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, चॉकलेट, बिस्किट वितरण किए।
पिपरिया खुशियां फाउंडेशन संस्था सदस्य हैं, नमन ठाकुर, राहुल मौर्य, अभिषेक भार्गव, अजीत राजपूत, राजीव राजपूत, नवीन राजपूत, राहुल तोमर, अखिलेश राजपूत, समीक्षा गोस्वामी, आकाश रघुवंशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिवपुर। ग्राम शिवपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दीक्षांत समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। कलेक्टर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय समाज और देश को ऐसी शिक्षा दे रहे हैं, जो बच्चों को संस्कारवान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने शिवपुर में जनसहयोग से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती सरोज मीणा, विद्या भारती ग्राम भारती के जिला प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा, राजेंद्र मेहर, इंदर सिंह मीणा, भगीरथ मीणा, कृष्ण कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मीणा समाज सेवा संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजेश मीणा ने कलेक्टर सोनिया मीणा को मीनेश भगवान का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सहभोज का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा के निवास पर किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती भारत भारती बैतूल के पूर्व छात्र डॉ. संजेश मीणा ने किया।
    2
    शिवपुर। ग्राम शिवपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दीक्षांत समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
कलेक्टर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय समाज और देश को ऐसी शिक्षा दे रहे हैं, जो बच्चों को संस्कारवान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने शिवपुर में जनसहयोग से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती सरोज मीणा, विद्या भारती ग्राम भारती के जिला प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा, राजेंद्र मेहर, इंदर सिंह मीणा, भगीरथ मीणा, कृष्ण कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मीणा समाज सेवा संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजेश मीणा ने कलेक्टर सोनिया मीणा को मीनेश भगवान का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद सहभोज का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा के निवास पर किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती भारत भारती बैतूल के पूर्व छात्र डॉ. संजेश मीणा ने किया।
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    Journalist होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    1
    Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बनखेड़ी। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 के घोषित परिणामों में बनखेड़ी के होनहार युवा आयुष स्वामी ने 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से कुल 958 प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें बनखेड़ी के आयुष स्वामी का नाम भी शामिल है। आयुष स्वामी, बनखेड़ी निवासी राजेश स्वामी के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनके पिता राजेश स्वामी शासकीय शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक ठाकुरदास नगवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष स्वामी को बधाई देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बनखेड़ी और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है। आयुष स्वामी की सफलता की खबर फैलते ही बनखेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्वामी परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। लोगों ने आयुष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    बनखेड़ी। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 के घोषित परिणामों में बनखेड़ी के होनहार युवा आयुष स्वामी ने 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से कुल 958 प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें बनखेड़ी के आयुष स्वामी का नाम भी शामिल है।
आयुष स्वामी, बनखेड़ी निवासी राजेश स्वामी के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनके पिता राजेश स्वामी शासकीय शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक ठाकुरदास नगवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष स्वामी को बधाई देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बनखेड़ी और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
आयुष स्वामी की सफलता की खबर फैलते ही बनखेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्वामी परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। लोगों ने आयुष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.