logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Hemraj Vishwakarma
Hemraj Vishwakarma
Artist सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Hemraj Vishwakarma
    1
    Post by Hemraj Vishwakarma
    user_Hemraj Vishwakarma
    Hemraj Vishwakarma
    Artist सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोहागपुर विधानसभा के कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नरसिंहपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से पिछले वर्ष गाडरवाड़ा में हुई कक्षा छठवीं की मौत के मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की गई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र के परिजनों को गोल-गोल जवाब देकर गुमराह किया जा रहा है। पुष्पराज पटेल द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो शुक्रवार दोपहर 2 बजे से क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है
    1
    सोहागपुर विधानसभा के कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नरसिंहपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से पिछले वर्ष गाडरवाड़ा में हुई कक्षा छठवीं की मौत के मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की गई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र के परिजनों को गोल-गोल जवाब देकर गुमराह किया जा रहा है। पुष्पराज पटेल द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो शुक्रवार दोपहर  2 बजे से क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम सांगाखेड़ा निवासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री कैलाश पालीवाल जी, जो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष भी हैं, आपने अपने होनहार बेटे चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री वैभव पालीवाल के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक समिति में अपना योगदान भिजवाकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। आपने भविष्य में भी इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम सांगाखेड़ा निवासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री कैलाश पालीवाल जी, जो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष भी हैं, आपने अपने होनहार बेटे चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री वैभव पालीवाल के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक समिति में अपना योगदान भिजवाकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
आपने भविष्य में भी इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बनखेड़ी। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 के घोषित परिणामों में बनखेड़ी के होनहार युवा आयुष स्वामी ने 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से कुल 958 प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें बनखेड़ी के आयुष स्वामी का नाम भी शामिल है। आयुष स्वामी, बनखेड़ी निवासी राजेश स्वामी के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनके पिता राजेश स्वामी शासकीय शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक ठाकुरदास नगवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष स्वामी को बधाई देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बनखेड़ी और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है। आयुष स्वामी की सफलता की खबर फैलते ही बनखेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्वामी परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। लोगों ने आयुष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    बनखेड़ी। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 के घोषित परिणामों में बनखेड़ी के होनहार युवा आयुष स्वामी ने 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से कुल 958 प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें बनखेड़ी के आयुष स्वामी का नाम भी शामिल है।
आयुष स्वामी, बनखेड़ी निवासी राजेश स्वामी के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनके पिता राजेश स्वामी शासकीय शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक ठाकुरदास नगवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष स्वामी को बधाई देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बनखेड़ी और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
आयुष स्वामी की सफलता की खबर फैलते ही बनखेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्वामी परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। लोगों ने आयुष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • नर्मदापुरम के ग्वालटोली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात एक हृदय विदारक घटना घटी, जहाँ एक होटल संचालक की खाना परोसते समय साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंधी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अशोक नवलानी के रूप में हुई है। दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सीपीआर भी दिया और तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसका एक सीटी फुटेज अब आज शनिवार को 9:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इसमें दुकान पर दुकान संचालक थाली में सब्जी परोसते समय साइलेंट अटैक का शिकार हो गया जिनका यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है
    1
    नर्मदापुरम के ग्वालटोली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात एक हृदय विदारक घटना घटी, जहाँ एक होटल संचालक की खाना परोसते समय साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंधी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अशोक नवलानी के रूप में हुई है। दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सीपीआर भी दिया और तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसका एक सीटी फुटेज अब आज शनिवार को 9:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इसमें दुकान पर दुकान संचालक थाली में सब्जी परोसते समय साइलेंट अटैक का शिकार हो गया जिनका यह वीडियो शहर में  चर्चा का विषय बना हुआ है
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवपुर। ग्राम शिवपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दीक्षांत समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। कलेक्टर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय समाज और देश को ऐसी शिक्षा दे रहे हैं, जो बच्चों को संस्कारवान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने शिवपुर में जनसहयोग से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती सरोज मीणा, विद्या भारती ग्राम भारती के जिला प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा, राजेंद्र मेहर, इंदर सिंह मीणा, भगीरथ मीणा, कृष्ण कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मीणा समाज सेवा संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजेश मीणा ने कलेक्टर सोनिया मीणा को मीनेश भगवान का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सहभोज का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा के निवास पर किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती भारत भारती बैतूल के पूर्व छात्र डॉ. संजेश मीणा ने किया।
    2
    शिवपुर। ग्राम शिवपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दीक्षांत समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
कलेक्टर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय समाज और देश को ऐसी शिक्षा दे रहे हैं, जो बच्चों को संस्कारवान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने शिवपुर में जनसहयोग से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीणा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती सरोज मीणा, विद्या भारती ग्राम भारती के जिला प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा, राजेंद्र मेहर, इंदर सिंह मीणा, भगीरथ मीणा, कृष्ण कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मीणा समाज सेवा संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजेश मीणा ने कलेक्टर सोनिया मीणा को मीनेश भगवान का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद सहभोज का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय संयोजक भगवान सिंह मीणा के निवास पर किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती भारत भारती बैतूल के पूर्व छात्र डॉ. संजेश मीणा ने किया।
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    Journalist होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नर्मदापुरम में यातायात पुलिस ने डीजे की धुन पर मनाई होली, रंग-गुलाल के साथ मनाई होली होली के एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने मिलकर मनाया रंगोत्सव, जमकर झूमे जवान नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में यातायात थाने में यातायात अधिकारी पुलिस के जवानों ने होली के एक दिन बाद डीजे की धुन पर जमकर होली मनाई। यातायात थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और संगीत की धुन पर जमकर नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का आनंद लिया। डीजे की धुन पर सभी ने नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस कर्मियों का कहना था कि होली के दिन शहर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी के चलते वे पूरी तरह से त्योहार नहीं मना पाते, इसलिए अगले दिन मिलकर होली का आनंद लिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया। रंगों के इस पर्व पर पुलिस जवानों का उत्साह देखने लायक रहा।
    1
    नर्मदापुरम में यातायात पुलिस ने डीजे की धुन पर मनाई होली, रंग-गुलाल के साथ मनाई होली
होली के एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने मिलकर मनाया रंगोत्सव, जमकर झूमे जवान
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में यातायात थाने में यातायात अधिकारी पुलिस  के जवानों ने होली के एक दिन बाद डीजे की धुन पर जमकर होली मनाई। यातायात थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और संगीत की धुन पर जमकर नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का आनंद लिया। डीजे की धुन पर सभी ने नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस कर्मियों का कहना था कि होली के दिन शहर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी के चलते वे पूरी तरह से त्योहार नहीं मना पाते, इसलिए अगले दिन मिलकर होली का आनंद लिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया। रंगों के इस पर्व पर पुलिस जवानों का उत्साह देखने लायक रहा।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम बरुआढाना में 22 वर्षीय युवक के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरुआढाना में एक 22 वर्षीय युवक के साथ दो आरोपी ने विवाद करते हुए गाली गलौज की वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सौरभ पिता लखन लाल अहिरवार उम्र 22 साल निवासी बरुआढाना ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी करण अहिरवार और सूरज अहिरवार जो कि उसी के गांव में रहते हैं ने अपने घर के सामने मेरे साथ विवाद करते हुए गली-गल उसकी वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है
    1
    ग्राम बरुआढाना में 22 वर्षीय युवक के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरुआढाना में एक 22 वर्षीय युवक के साथ दो आरोपी ने विवाद करते हुए गाली गलौज की वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सौरभ पिता लखन लाल अहिरवार उम्र 22 साल निवासी बरुआढाना ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी करण अहिरवार और सूरज अहिरवार जो कि उसी के गांव में रहते हैं ने अपने घर के सामने मेरे साथ विवाद करते हुए गली-गल उसकी वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.