बनखेड़ी के आयुष स्वामी ने UPSC में पाई 461वीं रैंक, विधायक नगवंशी बोले—क्षेत्र के लिए गर्व की बात बनखेड़ी। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 के घोषित परिणामों में बनखेड़ी के होनहार युवा आयुष स्वामी ने 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से कुल 958 प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें बनखेड़ी के आयुष स्वामी का नाम भी शामिल है। आयुष स्वामी, बनखेड़ी निवासी राजेश स्वामी के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनके पिता राजेश स्वामी शासकीय शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक ठाकुरदास नगवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष स्वामी को बधाई देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बनखेड़ी और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है। आयुष स्वामी की सफलता की खबर फैलते ही बनखेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्वामी परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। लोगों ने आयुष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- नर्मदापुरम के ग्वालटोली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात एक हृदय विदारक घटना घटी, जहाँ एक होटल संचालक की खाना परोसते समय साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंधी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अशोक नवलानी के रूप में हुई है। दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सीपीआर भी दिया और तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसका एक सीटी फुटेज अब आज शनिवार को 9:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इसमें दुकान पर दुकान संचालक थाली में सब्जी परोसते समय साइलेंट अटैक का शिकार हो गया जिनका यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- जाता छापर ऊपर लाइन मैं कल शाम बच्चा चोर पकड़ाया बच्चा चोर दो में से एक भाग गया एक को स्थानीय वहीं के आसपास के रहने वाले नागरिक ने पकड़ा1
- सम्मान मिला आज परासिया अनुविभागीय adhikari व पत्रकार संघ1
- Post by Dharmendra sahu1
- महिला दिवस विशेष जिले की बालिकाओं ने नेशनल, स्टेट और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया गौरव ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। जिला वॉलीबॉल संघ, खेल विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले की बालिकाओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर तक पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानसी कुशवाहा,इच्छा मेहरा और वीनू ठाकुर ने सीनियर नेशनल हेतु प्रदेश टीम में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है, जबकि आयुषी ठाकुर ने स्कूल सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में वैष्णवी नेमा, निधि पटवा और खुशी जाट यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं आराध्या विश्वकर्मा ने सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अन्तर्विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निहारिका गिरी, कनुप्रिया तिवारी(बरमान), वैष्णवी नेमा और ईशु विश्वकर्मा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। गोटेगांव की साध्वी पगारे ने जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश टीम में स्थान बनाया। सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में सोनिया मेहरा, इरम कुरैशी, शिवानी मेहरा, टीना कहार, सपना चौधरी, प्रतिज्ञा छिपा, श्रद्धा कहार, शुभ्रा लोधी, महिमा सोनी तथा बरमान से कल्याणी नोरिया और काजल मांझी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की अनन्या राव, अमीषा शर्मा, गोटेगांव की अदिति पाराशर, लेखा परसवार, गाडरवारा की पावनी कहार और मोहिनी कहार ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। स्कूल स्टेट सीनियर प्रतियोगिता में आयुषी ठाकुर, ऋचा राजपूत, सपना चौधरी (नरसिंहपुर), मानसी लोधी (गोटेगांव) और अंशिका कुर्मी (गाडरवारा) ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं स्कूल जूनियर स्टेट प्रतियोगिता हेतु गाडरवाड़ा की सोनिया साहू ने सम्भाग टीम में स्थान बनाया। वहीं आराध्या विश्वकर्मा (नरसिंहपुर) और आस्था बाल्मीकि (गाडरवारा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में पारुल नेमा, ईशु विश्वकर्मा, कनुप्रिया तिवारी, कल्याणी नोरिया, अनुष्का यादव और शना शाह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। 9 बेटियों ने मध्यप्रदेश दल में स्थान बनाया,6बेटियों ने विश्वविद्यालय टीम में और 32 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु संभाग और जोन दल में चयनित हुई।पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में पहुंचकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने से बेटियों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास और भागीदारी लगातार बढ़ रही है ।जिससे जिले की बेटियां खेलों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। व्हालीवाल जोनल सेक्रेटरी नर्मदापुरम जोन श्री मनीष कटारे ने कहा कि इन सभी बेटियों की उपलब्धियां यह सिद्ध करती हैं कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं।जिले की बालिका खिलाड़ियों की सफलता पर जिला वॉलीबाल के संरक्षक श्री जालम सिंह पटैल,श्री संजय शर्मा,श्री सुनील जायसवाल,श्री तरुवर सिंह,श्री नीरज महाराज,अजय प्रताप पटैल,विक्रांत पटैल, अजीत ठाकुर,ठा हेमेंद्रसिंह एवं पदाधिकारी श्री मृदुलेश दुबे,श्री प्रमेश शर्मा,श्री नृपेंद्र शर्मा,श्री योगेश शर्मा,श्री लीलाधर पटैल, श्री एस एन मिश्रा,श्रीमती सुनीता यादव,आर बी उइके,अनुज जैन,रघुवीर लोधी,विजय विश्वकर्मा,नीरज पटैल,दिग्विजय रघुवंशी,आशीष नामदेव,पंकज नेमा,लकी दुबे,मुकेश परिहार,शाकिर हुसैन,सतीश डेहरिया,अभिनव चौकसे,रोहित विश्वकर्मा,विजय सेन,नवनीत पटैल,सतेंद्र पटैल, राकेश पटैल, दीपक विश्वकर्मा,योगेश सोनी,अंजिता वर्मा,महेंद्र कौरव,मुकेश पटैल,परेश शर्मा,विपुल शर्मा,फरहीन शेख,पवन राय,अमन रजक,शहबाज,यशवंत सिलावट,अमर मेहरा आदि ने बालिका खिलाड़ियो की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- Post by Dharmendra sahu1
- रायसेन किले पर रमजान माह में तोप चलाए जाने की परंपरा नबाबी शासन काल से जारी है और इसी तोप के के साथ रील बनाकर ईरान का समर्थन करने का मामला अब देशभर में तूल पकड़ चुका है।1