Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार संघ एक साथ मंच पे, कुछ शहर की हुई चर्चा सम्मान मिला आज परासिया अनुविभागीय adhikari व पत्रकार संघ
Dheerendra singh
प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार संघ एक साथ मंच पे, कुछ शहर की हुई चर्चा सम्मान मिला आज परासिया अनुविभागीय adhikari व पत्रकार संघ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सम्मान मिला आज परासिया अनुविभागीय adhikari व पत्रकार संघ1
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी पर उमड़ेगा लोगों का विशाल जनसैलाब ग्राम सिंगोड़ी में स्थित मेन रोड कबीरवाडा में होली पर्व के पावन अवसर पर रंग पंचमी के मौके पर विशाल मेला नगर के जीवित समाधि स्थल पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में आज होली के दूसरे दिन से 5 दिवसीय विशाल भंडारा प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है जिसके चलते इस जीवित - दरबार में लगातार 5 दिन तक प्रतिदिन भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा होता है। समिति के सदस्यों ने बताया की यह रंग पंचमी का मेला सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। जंहा छिंदवाड़ा जिले सहित आसपास के अनेक जिलो और प्रदेशो से श्रद्धालुभक्तगण ग्राम सिंगोड़ी के इस जीवित समाधि स्थल सातवे वंशाचार्य के इस प्रांगण में पंथ श्री सुरुतिसनेही नाम साहेब के स्थल पर दर्शनार्थ हेतु पहुँचते है। ग्राम मे 4 मार्च से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हैं जिसमें 8 मार्च को भक्तो की विशाल भीड़ इस समाधि स्थल पर उमड़ेगी। पांच दिन तक नगर में चलता रहता हैं विशाल भंडारा पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल कबीरवाड़ा प्रांगण में पांच दिवसीय भंडारा का आयोजन कबीरबाडा में कबीर समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें समिति के द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के साथ जीवित समाधि स्थल पर सर्वधर्म समभाव की भावना को लेकर रात्रि के समय लगातार पांच दिनो तक भंडारा का आयोजन यंहा किया जाता है साथ ही भंडारा का आयोजन हर वर्ष यंहा किया जाता है। जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोग इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करते है भंडारा और मेले के आयोजन में लगातार समिति के लोग इसमें सहयोग प्रदान कर पांच दिवसीय विशाल भंडारा में योगदान दिया जाता है। इस विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यू पी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतु मत्था टेकने यंहा पहुंचते है।1
- ग्राम हथोड़ा में पानी का संकट कुआं और बोरवेल में पानी नहीं आ रहा है गांव वाले पानी पानी के लिए हो रहे हैं मैं नल चालक निलेश वर्मा की रिपोर्ट4
- बैतूल में भीषण आगजनी: कबाड़ी की दुकान में लगी आग, 20 दमकलों के पानी से भी नहीं बुझी बैतूल। शहर में शनिवार को एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई। बसंत पेट्रोल पंप के सामने स्थित रसीद कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर दमकल टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन करीब 20 दमकलों के पानी के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कबाड़ी की दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और आसमान में दूर तक धुएं के गुबार दिखाई देने लगे। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों से भी दमकल वाहनों को बुलाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है और दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगातार लगे हुए हैं।1
- बनखेड़ी। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 के घोषित परिणामों में बनखेड़ी के होनहार युवा आयुष स्वामी ने 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से कुल 958 प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें बनखेड़ी के आयुष स्वामी का नाम भी शामिल है। आयुष स्वामी, बनखेड़ी निवासी राजेश स्वामी के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनके पिता राजेश स्वामी शासकीय शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक ठाकुरदास नगवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष स्वामी को बधाई देते हुए लिखा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बनखेड़ी और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है। आयुष स्वामी की सफलता की खबर फैलते ही बनखेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्वामी परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। लोगों ने आयुष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- बोरदेही (आमला)। ग्राम पंचायत बोरदेही में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सचिव नत्थू नागले के द्वारा ग्राम पंचायत के टैंकर को किराए पर चलाया जाता है और उसका किराया स्वयं वसूल किया जाता है तथा टैंकर का उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कुल दो टैंकर उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से एक टैंकर किराए से चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा टैंकर पंचायत में ही ताला लगाकर खड़ा रखा गया है। इस कारण गांव में पानी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि गांव में हर 4–5 दिन में ही पानी दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के इंतजार में लोगों को लंबे समय तक बैठना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब इस संबंध में सचिव से बात की जाती है तो वह मनमानी करते हुए कहता है कि “आपसे जो बन पड़े कर लीजिए”। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा पंचायत के दोनों टैंकरों से गांव में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।2
- क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....1