logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026 भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” थीम के अंतर्गत आयोजित “सागर ट्रेल रन 2026” का आज दिनांक 07 मार्च 2026 को सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1150 प्रतिभागियों, जिनमें सैनिक एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, फिटनेस एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। दौड़ का आयोजन सागर सैन्य स्टेशन के रमणीय एवं मनोहारी वातावरण में किया गया। विंध्याचल की प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरने वाले क्रॉस कंट्री मार्ग, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित सैन्य प्रशिक्षण मैदान तथा हरित, स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण ने प्रतिभागियों को एक अनूठा एवं प्रेरणादायी अनुभव प्रदान किया। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुशासित सैन्य वातावरण के समन्वय ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 किमी महिला वर्ग में मिस अंजिली अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 किमी महिला वर्ग में मिस शीतल कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 किमी पुरुष वर्ग (35 वर्ष से कम आयु) में श्री सनी प्रजापति विजेता रहे, जबकि 12 किमी पुरुष वर्ग (35–50 वर्ष आयु) में श्री सईद सेहजाद रज़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिक श्रेणी में श्री सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, फिटनेस तथा धैर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी रहा। शाहबाज डिवीजन द्वारा की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन एवं प्रभावी समन्वय के कारण कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। प्रतिभागियों, विशेषकर स्थानीय नागरिकों के उत्साह, जोश एवं सकारात्मक सहभागिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि “सागर ट्रेल रन” का आयोजन अब प्रतिवर्ष नवम्बर–दिसम्बर माह में नियमित रूप से किया जाएगा। भारतीय सेना न केवल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़ाव एवं सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “शौर्य रन 2026” इसी दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं देशसेवा के प्रति प्रेरित किया। शाहबाज डिवीजन का यह सफल आयोजन क्षेत्र में नागरिक–सैन्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

6 hrs ago
user_Bundeli darshan news
Bundeli darshan news
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026 भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” थीम के अंतर्गत आयोजित “सागर ट्रेल रन 2026” का आज दिनांक 07 मार्च 2026 को सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1150 प्रतिभागियों, जिनमें सैनिक एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, फिटनेस एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। दौड़ का आयोजन सागर सैन्य स्टेशन के रमणीय एवं मनोहारी वातावरण में किया गया। विंध्याचल की प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरने वाले क्रॉस कंट्री मार्ग, सुव्यवस्थित

एवं सुसज्जित सैन्य प्रशिक्षण मैदान तथा हरित, स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण ने प्रतिभागियों को एक अनूठा एवं प्रेरणादायी अनुभव प्रदान किया। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुशासित सैन्य वातावरण के समन्वय ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 किमी महिला वर्ग में मिस अंजिली अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 किमी महिला वर्ग में मिस शीतल कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 किमी पुरुष वर्ग (35 वर्ष से कम आयु) में श्री सनी प्रजापति विजेता रहे, जबकि 12 किमी पुरुष

वर्ग (35–50 वर्ष आयु) में श्री सईद सेहजाद रज़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिक श्रेणी में श्री सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, फिटनेस तथा धैर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी रहा। शाहबाज डिवीजन द्वारा की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन एवं प्रभावी समन्वय के कारण कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। प्रतिभागियों, विशेषकर स्थानीय नागरिकों के उत्साह, जोश एवं सकारात्मक सहभागिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि “सागर ट्रेल रन”

का आयोजन अब प्रतिवर्ष नवम्बर–दिसम्बर माह में नियमित रूप से किया जाएगा। भारतीय सेना न केवल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़ाव एवं सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “शौर्य रन 2026” इसी दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं देशसेवा के प्रति प्रेरित किया। शाहबाज डिवीजन का यह सफल आयोजन क्षेत्र में नागरिक–सैन्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकल न्यूज बीना की उज्जवल बिहार कॉलोनी में माय छोटा प्री-स्कूल में एडमिशन शुरू बीना की उज्जवल बिहार कॉलोनी, नई बस्ती में स्थित माय छोटा प्री-स्कूल में नए सत्र के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं। 2 से 6 साल तक के बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर शुरुआती शिक्षा के लिए अभिभावकों से निवेदन है कि एक बार स्कूल आकर विजिट जरूर करें। माय छोटा प्री-स्कूल – जहाँ बच्चों की सीखने की शुरुआत होती है। 📍 स्थान: उज्जवल बिहार कॉलोनी, नई बस्ती, बीना 📞 संपर्क: सर अनिल नामदेव – 7007023253 / 7007206004 #Hashtags: #Bina #MyChhotaPreSchool #SchoolAdmission #BinaNews #KidsEducation #AdmissionOpen #BinaMP #PreSchool #BrightFuture #EducationForKids
    1
    लोकल न्यूज 
बीना की उज्जवल बिहार कॉलोनी में माय छोटा प्री-स्कूल में एडमिशन शुरू
बीना की उज्जवल बिहार कॉलोनी, नई बस्ती में स्थित माय छोटा प्री-स्कूल में नए सत्र के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं। 2 से 6 साल तक के बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर शुरुआती शिक्षा के लिए अभिभावकों से निवेदन है कि एक बार स्कूल आकर विजिट जरूर करें।
माय छोटा प्री-स्कूल – जहाँ बच्चों की सीखने की शुरुआत होती है।
📍 स्थान: उज्जवल बिहार कॉलोनी, नई बस्ती, बीना
📞 संपर्क: सर अनिल नामदेव – 7007023253 / 7007206004
#Hashtags:
#Bina #MyChhotaPreSchool #SchoolAdmission #BinaNews #KidsEducation #AdmissionOpen #BinaMP #PreSchool #BrightFuture #EducationForKids
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बजकर देख रहा हूँ
    1
    बजकर देख रहा हूँ
    user_Nikhil Bhai
    Nikhil Bhai
    Artist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात: नाबालिग की हत्या के बाद वीभत्स हरकत, आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक सिरफिरे आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव भाईदूज का टीका लगवाने आया था। टीका लगवाने के बाद जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के ही गुड्डा पटैल ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लाया और उसके सिर पर लगातार वार किए, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने बेहद अमानवीय हरकतें कीं, जिन्हें देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भागकर गांव के पास एक खेत में जा छिपा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पथराव कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी खेत से ग्रामीणों और पुलिस पर पथराव कर रहा था और पास आने वालों पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया और भीड़ से बचाते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डा पटैल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। एच. आर. पांडे (सीएसपी) ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे सजा हुई थी और हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने यह जघन्य वारदात कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से समन्ना गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात: नाबालिग की हत्या के बाद वीभत्स हरकत, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक सिरफिरे आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव भाईदूज का टीका लगवाने आया था। टीका लगवाने के बाद जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के ही गुड्डा पटैल ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लाया और उसके सिर पर लगातार वार किए, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने बेहद अमानवीय हरकतें कीं, जिन्हें देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए।
जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भागकर गांव के पास एक खेत में जा छिपा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पथराव कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी भी खेत से ग्रामीणों और पुलिस पर पथराव कर रहा था और पास आने वालों पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया और भीड़ से बचाते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डा पटैल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। एच. आर. पांडे (सीएसपी) ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे सजा हुई थी और हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने यह जघन्य वारदात कर दी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से समन्ना गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by नीलेश विश्वकर्मा
    1
    Post by नीलेश विश्वकर्मा
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • होली की आड़ में ये सब हो रहा हे और हिंदू हिंदू करने वाले सब देख रहे हे लेकिन चुप हे अरे एक बिटिया के साथ जबरन घिनौना खेल खेले जा रहा हे अगर ऐसे कृत्यों के खिलाफ आर.डी प्रजापति जी बोलते हे तो उनके खिलाफ fir करने की बात करते हे ज्ञापन देते हे पर ये क्या सही हे जो हो रहा हे
    1
    होली की आड़ में ये सब हो रहा हे और हिंदू हिंदू करने वाले सब देख रहे हे लेकिन चुप हे अरे एक बिटिया के साथ जबरन घिनौना खेल खेले जा रहा हे अगर ऐसे कृत्यों के खिलाफ आर.डी प्रजापति जी बोलते हे तो उनके खिलाफ fir करने की बात करते हे ज्ञापन देते हे पर ये क्या सही हे जो हो रहा हे
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by REPORTER AFTAB KHAN PATHARIA DAMOH
    1
    Post by REPORTER AFTAB KHAN PATHARIA DAMOH
    user_REPORTER AFTAB KHAN PATHARIA DAMOH
    REPORTER AFTAB KHAN PATHARIA DAMOH
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों ने रखीं कई समस्याएं रिपोर्ट: लक्ष्मण सिंह राजपूत सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर 6 मार्च 2026 को डीआरएम, पंकज त्यागी भोपाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रेल से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। खराब सड़क के कारण यात्रियों, विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों की दूसरी बड़ी समस्या यह है कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल (फुट ओवरब्रिज) नहीं है। इसके कारण यात्रियों को कई बार ट्रैक पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले आठ नंबर गेट के पास रेलवे स्टेशन था, जहां से वाहनों का आवागमन होता था। बाद में स्टेशन को सात नंबर की ओर स्थापित कर दिया गया। आठ नंबर फाटक पर बनने वाला अंडरब्रिज भी सात और आठ नंबर गेट के बीच बना दिया गया। दाईं ओर का हिस्सा रेलवे की जमीन पर बनकर तैयार हो गया, लेकिन बाईं ओर किसानों की निजी जमीन होने के कारण अंडरब्रिज अधूरा पड़ा हुआ है। रेलवे विभाग का कहना है कि वहां निजी भूमि होने के कारण निर्माण नहीं किया जा सकता, जबकि भूमि मालिक उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस वजह से किसानों को अपनी खेती के लिए 14 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए। उनका कहना है कि रोजाना लगभग 200 से अधिक ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। यदि मुख्य ट्रेनों का ठहराव यहां हो जाए तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी और रेलवे को भी राजस्व में लाभ होगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि डीआरएम के निरीक्षण के बाद इन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा, जिससे आम लोगों की रेल यात्रा सरल और सुगम बन सके।
    1
    सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों ने रखीं कई समस्याएं
रिपोर्ट: लक्ष्मण सिंह राजपूत
सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर 6 मार्च 2026 को डीआरएम, पंकज त्यागी भोपाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रेल से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। खराब सड़क के कारण यात्रियों, विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों की दूसरी बड़ी समस्या यह है कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल (फुट ओवरब्रिज) नहीं है। इसके कारण यात्रियों को कई बार ट्रैक पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले आठ नंबर गेट के पास रेलवे स्टेशन था, जहां से वाहनों का आवागमन होता था। बाद में स्टेशन को सात नंबर की ओर स्थापित कर दिया गया। आठ नंबर फाटक पर बनने वाला अंडरब्रिज भी सात और आठ नंबर गेट के बीच बना दिया गया। दाईं ओर का हिस्सा रेलवे की जमीन पर बनकर तैयार हो गया, लेकिन बाईं ओर किसानों की निजी जमीन होने के कारण अंडरब्रिज अधूरा पड़ा हुआ है।
रेलवे विभाग का कहना है कि वहां निजी भूमि होने के कारण निर्माण नहीं किया जा सकता, जबकि भूमि मालिक उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस वजह से किसानों को अपनी खेती के लिए 14 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए। उनका कहना है कि रोजाना लगभग 200 से अधिक ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। यदि मुख्य ट्रेनों का ठहराव यहां हो जाए तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी और रेलवे को भी राजस्व में लाभ होगा।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि डीआरएम के निरीक्षण के बाद इन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा, जिससे आम लोगों की रेल यात्रा सरल और सुगम बन सके।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आपकी पोस्ट अच्छी है, लेकिन इसे थोड़ा और अख़बार/सोशल मीडिया के प्रभावी अंदाज़ में इस तरह लिखा जा सकता है: 🌈 पहले कर्तव्य, फिर उत्सव — विदिशा पुलिस परिवार ने मनाया होली मिलन समारोह होली के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद विदिशा पुलिस परिवार ने पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर Anshul Gupta एवं Rohit Kashwani ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के साथ होली की खुशियां साझा कीं और बैंड-बाजे की धुन पर उत्साहपूर्वक उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का संदेश भी दिया।
    1
    आपकी पोस्ट अच्छी है, लेकिन इसे थोड़ा और अख़बार/सोशल मीडिया के प्रभावी अंदाज़ में इस तरह लिखा जा सकता है:
🌈 पहले कर्तव्य, फिर उत्सव — विदिशा पुलिस परिवार ने मनाया होली मिलन समारोह
होली के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद विदिशा पुलिस परिवार ने पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया।
इस अवसर पर Anshul Gupta एवं Rohit Kashwani ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के साथ होली की खुशियां साझा कीं और बैंड-बाजे की धुन पर उत्साहपूर्वक उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का संदेश भी दिया।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Vikas Soni
    1
    Post by Vikas Soni
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.