Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजयगढ़.50 साल से रह रहे आदिवासी परिवारों ने उठाई आबादी घोषित करने की मांग अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/e4yfrP
Sitaram rai
अजयगढ़.50 साल से रह रहे आदिवासी परिवारों ने उठाई आबादी घोषित करने की मांग अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/e4yfrP
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अजयगढ़.50 साल से रह रहे आदिवासी परिवारों ने उठाई आबादी घोषित करने की मांग अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/e4yfrP1
- 🇮🇳 वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सलेहा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर एक समय, एक लय और एक स्वर में हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गायन, अभिभावक, माताएं-बहिनें एवं विद्यालय परिवार रहे मौजूद सलेहा, शुक्रवार 25 सितंबर 2026। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सलेहा में शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, माताएं-बहिनें, विद्यालय के आचार्य परिवार एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभावना और देशभक्ति के वातावरण के बीच हुई। इस अवसर पर “एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्” के भाव के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जैसे ही विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् के स्वर गूंजे, पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह, मुख्य अतिथि ऋषिकेश पाण्डेय, अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं विद्यालय के पूर्व छात्र हरेंद्र त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक तथा माताएं-बहिनें कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का दिया संदेश कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और भारतीय समाज में इसके स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्राचार्य ईश्वर सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक एवं माताएं-बहिनें भी सामूहिक गायन में सहभागी बनीं। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बना देशभक्ति का केंद्र वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के लिए विशेष और यादगार रहा। सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। सलेहा में आयोजित यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा जिला ब्यूरो चीफ, पन्ना News 21 National News Channel4
- एक्शन में सतना प्रशासन: वार्ड 16 में संयुक्त टीम की दबिश, अवैध शराब बरामद सतना। अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। कृपालपुर वार्ड नंबर 16 में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सटीक सूचना पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और कोलगवा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। अधिकारियों की उपस्थिति में संदिग्ध स्थल पर सघन चेकिंग चलाकर अवैध शराब जब्त की गई।1
- UP में लगेंगे 1000 EV Charging Stations! | Electric Vehicles को मिलेगा बड़ा Boost | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। राज्य में करीब 1,000 स्थानों पर EV Charging Stations विकसित करने की योजना सामने आई है। इससे इलेक्ट्रिक कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।1
- जन भागीदारी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी सतना में राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सोपा4
- शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- छतरपुर : राजनगर प्रशासन ने माना स्वामित्व योजना में हुई थी त्रुटि शिवराजपुर में सरकारी भूमि निजी नाम पर दर्ज होने के मामले में प्रशासन का बड़ा बयान टाइगर रिजर्व की पुरानी चौकी और स्कूल के शिक्षक सदन की भूमि निजी नाम पर दर्ज होने से मचा बवाल तहसीलदार धीरज गौतम बोले कुछ-कुछ जगहों पर हुई थी त्रुटि,शिकायत मिलने पर सुधार की प्रक्रिया जारी टाइगर रिजर्व पर भी उठे सवाल पहले आपत्ति क्यों नहीं जताई ? प्रशासन बोला अब मामला संज्ञान में आया है,रिकॉर्ड में किया जाएगा आवश्यक सुधार सवाल अब भी बरकरार सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज होने की गलती आखिर हुई कैसे ? #Chhatarpur #Rajnagar #Shivrajpur #SwamitvaYojana #MadhyaPradesh #LandRecord #GovernmentLand #LandDispute #RevenueDepartment #TigerReserve #Khajuraho #GroundReport #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #InvestigativeJournalism #SamirAwasthi #PublicInterest #Accountability1
- कलेक्टर के निर्देश पर कुंवरपुर पहुंचे तहसीलदार, विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं मुआवजा एवं अतिरिक्त राशि के भुगतान की प्रक्रिया से कराया अवगत, अफवाहों से बचने की अपील पन्ना। मझगवां मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत विस्थापित ग्राम बनहरी, कुंवरपुर एवं बालूपुर के प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि के वितरण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया तेज गति से जारी है। शासन की नीति एवं नियमानुसार पात्र परिवारों को निर्धारित राशि का समयबद्ध भुगतान करने की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार एवं हल्का पटवारी सहित प्रशासनिक टीम गांव-गांव पहुंचकर विस्थापित परिवारों से संपर्क कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार ग्राम कुंवरपुर पहुंचे और विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मुआवजा एवं अतिरिक्त राशि के भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की। प्रशासन के अनुसार बालूपुर में अब तक 27 व्यक्तियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं कुंवरपुर के लगभग 50 एवं बालूपुर के करीब 45 अन्य व्यक्तियों के संयुक्त बैंक खातों से संबंधित जानकारी तैयार कर ली गई है। आगामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अतिरिक्त राशि का वितरण शुरू किया जाएगा। तहसीलदार ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा बहकावे में न आएं। मुआवजा राशि एवं अतिरिक्त राशि से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए तहसील कार्यालय पहुंचकर अथवा दूरभाष के माध्यम से प्रशासन से सीधे संपर्क करें। प्रशासन ने विस्थापित परिवारों को स्पष्ट किया कि मुआवजा या अतिरिक्त राशि प्राप्त करने के एवज में किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर कोई राशि नहीं देनी है। यदि कोई व्यक्ति राशि दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। प्रशासन का कहना है कि विस्थापित परिवारों को नियमानुसार उनका हक दिलाते हुए भुगतान एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।4