Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुभ प्रभात वंदन दोस्तों जय हिन्द 🇮🇳 आपकी सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है
User7241नाथुरामनायक
शुभ प्रभात वंदन दोस्तों जय हिन्द 🇮🇳 आपकी सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है
More news from राजस्थान and nearby areas
- शुभ प्रभात वंदन दोस्तों जय हिन्द 🇮🇳 आपकी सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है1
- बीवीएस क्लब की गजानन प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे हुआ भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजी पाली की धारा पाली। शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच बीवीएस क्लब (BVS Club) पाली द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभिनी विदाई दी। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। देर रात 12:15 बजे बीवीएस क्लब के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महाआरती कर प्रतिमा का जल प्रवाह किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। रिपोर्टर: दीपांशु चौहान (Deepanshu Chouhan)4
- आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली,। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल “आंगन मिलन सेवा” के तहत आज पाली जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनसहभागिता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कुल 1,441 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 582 आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि शेष सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं के प्रति सम्मान एवं विश्वास को बढ़ावा देना तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों, अभिभावकों, समुदाय के सदस्यों एवं बड़े-बुजुर्गों की सहभागिता रही। समुदाय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभिनंदन किया गया तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सेवाओं की सराहना की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में उपस्थित समुदाय को जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं सेवाओं में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों की साज-सज्जा, रंगोली, पोषण संदेश, बच्चों एवं लाभार्थियों की सहभागिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय के लिए संवाद एवं जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सेवाएं प्रदान करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और समुदाय के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेवासियों से आह्वान किया गया कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें।3
- विकसित भारत- जन सेवा अभियान' के तहत राज्य स्तरीय युवा संवाद का हुआ सीधा प्रसारण विकसित भारत- जन सेवा अभियान' के तहत राज्य स्तरीय युवा संवाद का हुआ सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के विद्यार्थी और युवा जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों व युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ ब्यावर, 25 सितंबर। 'विकसित भारत - जन सेवा अभियान' के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय 'युवा संवाद' कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थियों व युवाओं ने वीसी के माध्यम से जुड़कर भाग लिया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और राज्य सभा सांसद श्री नितिन नबीन के संबोधन को सुना। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री शर्मा और राज्य सभा सांसद श्री नितिन नबीन ने राज्य के युवाओं से संवाद किया विकसित भारत के संबंध में युवाओं के विचारों को जाना। युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को देश और राज्य के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमल राम मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धन दान देथा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय व विद्यालय के विद्यार्थी,एनएसएस, एनसीसी, स्काउट से जुड़े युवा उपस्थित रहे।1
- राहुल गांधी हमेशा से कह रहे हैं के वोट चोरी हो रही है मगर? 2014के बाद हर राज मैं वोट चोरी नाम काटने का मामला राहुल गांधी उठा रहे थे के सरकार चोरी की है लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी चोरों का साथ दे रही थी सुनवाई नहीं सिधा कह कर खारिज किया जा रहा है जितना गुनाह ज्ञानेश कुमार और इनके पहले रह चुके हैं सीईसी उनका भी था हमारे साथ ए जे सुप्रीम कोर्ट के CJI की भी है जिसने गुलामी का पत्ता बीजेपी का पहन लिया और जनता का विश्वास तोड़ा आज संविधान की धजियां उड़ाई गई जोशी संधू की सच्चाई के बाद बीजेपी ज्ञानेश को बचाएगी और जोशी और संधू के खिलाफ ई डी सी बी आई का हमला होगा ज्ञानेश से पूछना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना चाहिए दर्ज करो हां संभव नहीं होगा बिका हुआ CJI होगई के समय से अब तक के CJI सरकार की काठ पुतली है जनता का विश्वास खो चुके हैं टीएमसी के बारे में मुख्य बिड़ला को कोई आदेश नहीं, ममता की पार्टी उधव ठाकरे के बारे में नहीं, अब कोई जरूरी नहीं, देश में कोई सख्त फैसला नहीं1
- पाली में पहली बार 53 परिवारों ने किया सामूहिक अनंत उद्यापन, धर्ममय हुआ गीता मंदिर परिसर भगवान अनंत की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र, कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन; आज पंचमुखी बालाजी मंदिर में होगा सुंदरकांड पाली,ब्युरो मनीष राठौड़। श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति के युवा संगठन की ओर से पाली में पहली बार आयोजित सामूहिक अनंत उद्यापन शुक्रवार को श्री गीता मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। आयोजन में पाली, जोधपुर, माउंट आबू सहित विभिन्न स्थानों से आए 53 परिवारों के पति-पत्नी ने सामूहिक रूप से भगवान अनंत का उद्यापन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंचदेव पूजन से हुआ। पं. संजय अवस्थी, पं. विशाल जोशी, आचार्य शास्त्री कृष्णकांत मिश्रा सहित पंडितों की टीम ने वैदिक विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान कराया। इसके बाद अनंत सूत्रों का षोडशोपचार पूजन किया गया तथा आचार्य कृष्णकांत मिश्रा ने अनंत भगवान की कथा सुनाते हुए इसके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। भव्य झांकी और कलश यात्रा बनी आकर्षण गीता मंदिर परिसर में केले के वृक्षों एवं पत्तों से भगवान अनंत की विशेष झांकी सजाई गई। भगवान विष्णु के मनमोहक स्वरूप और दुग्ध तलैया की सजावट ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। अनुष्ठान के बाद गीता मंदिर से गांधी मूर्ति, समाज भवन होते हुए शिववाड़ी तक कलश यात्रा निकाली गई। समाज भवन में उद्यापनकर्ताओं का स्वागत एवं दक्षिणा प्रदान की गई। इसके बाद महालक्ष्मी स्तुति, अर्पण, सामूहिक प्रसादी एवं न्याति भोज हुआ। सामूहिक आयोजन से कम हुआ खर्च समाज अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि एक परिवार के उद्यापन में करीब दो लाख रुपए तक खर्च आता है, जबकि सामूहिक आयोजन में करीब 15 हजार रुपए में धार्मिक संस्कार सम्पन्न हुए। उन्होंने कहा कि आयोजन से धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक सहभागिता और युवाओं की सनातन संस्कृति से जुड़ाव को बढ़ावा मिला। 108 स्वामी प्रेमानंद महाराज, परमाध्यक्ष गीता मंदिर ने आशीर्वचन देते हुए अनंत कथा को भगवान श्रीकृष्ण के वचन बताते हुए आयोजन को संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में पाली सहित बडौदा, सोजत, जयपुर, जोधपुर, कंटालिया, रोहट, जालोर, अजमेर और माउंट आबू से आए समाजबंधुओं ने सहभागिता की। *आज पंचमुखी बालाजी के समक्ष होगा सुंदरकांड पाठ* महालक्ष्मी महोत्सव की श्रृंखला में शनिवार को पंचमुखी बालाजी मंदिर के समक्ष सुंदरकांड का आयोजन होगा। हरीश दवे-अमिता परिवार की ओर से शाम 5 बजे पूजा-अर्चना के बाद आचार्य रघु मंडली के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। आयोजन में सिद्धार्थ दवे, संदीप दवे, अभिषेक व्यास, पुनीत त्रिवेदी, राकेश दवे, रविशंकर दवे, योगेंद्र औझा, मनोहर दवे सहित समाज की युवा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने सभी उद्यापनकर्ताओं, आचार्यों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- आंगन से जनसेवा तक 1071 केंद्रों पर गूंजा पोषण, स्वास्थ्य और सम्मान का संदेश आंगन से जनसेवा तक 1071 केंद्रों पर गूंजा पोषण, स्वास्थ्य और सम्मान का संदेश विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन *900 से अधिक आयोजनों में 80 हजार से अधिक महिला-पुरुषों की सहभागिता, 417 केंद्रों पर हुई गोदभराई एवं अन्नप्राशन की रस्म* ब्यावर, 25 सितंबर। किसी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सजी रंगोली... कहीं माताओं की गोदभराई की खुशियां... कहीं नन्हे-मुन्नों का अन्नप्राशन तो कहीं लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश। यह कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने की उस पहल का है, जिसमें सरकार की योजनाएं सीधे परिवारों और समुदायों तक पहुंच रही हैं। ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी 1071 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले ही दिन जिले में 900 से अधिक आयोजनों में 80 हजार से अधिक महिला एवं पुरुषों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया। आंगनबाड़ी केंद्र बने जनजागरूकता के केंद्र ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास की सेवाओं तक सीमित न रखते हुए उन्हें जनजागरूकता, संवाद और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं नागरिकों को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र एवं नए लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत विशेष पंजीकरण कर पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई, अन्नप्राशन, लाभार्थी संवाद एवं अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। वहीं ‘पोषण’ थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिताओं ने जागरूकता संदेश को रचनात्मक रूप प्रदान किया। 417 केंद्रों पर गूंजी नन्हे कदमों की खुशियां जिले के 417 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बाल विकास के महत्व का संदेश परिवारों तक पहुंचाया गया। गोदभराई कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया, जबकि अन्नप्राशन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के जीवन के महत्वपूर्ण चरण में उचित पोषण के महत्व को रेखांकित किया गया। जिनके हाथों में है बदलाव की जिम्मेदारी, उनका हुआ सम्मान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को परिवारों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ‘आंगन मिलन सेवा’ में उनके इसी योगदान को सम्मान दिया गया। जिले के विभिन्न केंद्रों पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों, संस्था प्रधानों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्हें औषधीय एवं पर्यावरण अनुकूल पौधे भेंट कर उनके सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश से जुड़ा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के संदेशयुक्त फोटो फ्रेम एवं प्लांटर भी वितरित किए गए। इनके माध्यम से जनसेवा, पोषण, स्वास्थ्य और विकसित भारत के संकल्प को आमजन से जोड़ने का प्रयास किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को सेवाओं से जोड़ने में सहयोग किया। लोकगीतों में झलका आभार जवाजा परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों ने लोकगीतों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। लोक संस्कृति और जनसेवा का यह संगम कार्यक्रम को स्थानीय रंग देने के साथ-साथ योजनाओं के संदेश को सहज एवं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना। 27 सितंबर तक जारी रहेगा सिलसिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत जिले के सभी 1071 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ पात्र परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आंगन से शुरू हुई यह पहल अब जनभागीदारी का रूप ले रही है—जहां सेवा केवल योजना का लाभ पहुंचाने तक सीमित नहीं, बल्कि सम्मान, संवाद, जागरूकता और सहभागिता के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बन रही है।1