logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपत्ति के बाद दोबारा निकली ओबीसी आरक्षण की लॉटरी, चार ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव भदेसर। भदेसर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। तय समय पर लॉटरी शुरू हुई। ओबीसी वर्ग की लॉटरी के दौरान मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति सामने आने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को रोक दिया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रुकी रही। चुनाव अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए और आपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद आपत्ति को सही माना गया। इसके बाद पहले निकाली गई ओबीसी वर्ग की लॉटरी को निरस्त करते हुए दोबारा लॉटरी निकाली गई। दोबारा हुई लॉटरी में ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव सामने आया। पहले जारी सूची में भदेसर, नननाना, नपावली, भादसोड़ा, नपानिया और तरजला शामिल थीं। वहीं दोबारा निकाली गई लॉटरी के बाद नपावली, कुथना, धीरजी का खेड़ा, भादसोड़ा, आकोला कला और तरजला को मान्य किया गया। इस बदलाव के चलते चार ग्राम पंचायतों की स्थिति में परिवर्तन हुआ। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आपत्ति आने से कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, हालांकि अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद प्रक्रिया को दोबारा पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपत्ति प्राप्त हुई थी। आपत्ति सही पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर ओबीसी वर्ग की लॉटरी दोबारा निकाली गई। मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण निर्धारण के दौरान मंडपिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद आपत्ति को सही माना गया और लॉटरी पुनः निकाली गई। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वहीं आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को लेकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भदेसर थाना अधिकारी विनोद मेनारिया, भदेसर डिप्टी विनोद लखेरा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। पंचायत समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए छाया, पेयजल एवं कूलर की उचित व्यवस्था की गई।

2 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago

आपत्ति के बाद दोबारा निकली ओबीसी आरक्षण की लॉटरी, चार ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव भदेसर। भदेसर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। तय समय पर लॉटरी शुरू हुई। ओबीसी वर्ग की लॉटरी के दौरान मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति सामने आने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को रोक दिया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रुकी रही। चुनाव अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए और आपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद आपत्ति को सही माना गया। इसके बाद पहले निकाली गई ओबीसी वर्ग की लॉटरी को निरस्त करते हुए दोबारा लॉटरी निकाली गई। दोबारा हुई लॉटरी में ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव सामने आया। पहले जारी सूची में भदेसर, नननाना, नपावली, भादसोड़ा, नपानिया और तरजला शामिल थीं। वहीं दोबारा निकाली गई लॉटरी के बाद नपावली, कुथना, धीरजी का खेड़ा, भादसोड़ा, आकोला कला और तरजला को मान्य किया गया। इस बदलाव के चलते चार ग्राम पंचायतों की स्थिति में परिवर्तन हुआ। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आपत्ति आने से कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, हालांकि अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद प्रक्रिया को दोबारा पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपत्ति प्राप्त हुई थी। आपत्ति सही पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर ओबीसी वर्ग की लॉटरी दोबारा निकाली गई। मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण निर्धारण के दौरान मंडपिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद आपत्ति को सही माना गया और लॉटरी पुनः निकाली गई। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वहीं आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को लेकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भदेसर थाना अधिकारी विनोद मेनारिया, भदेसर डिप्टी विनोद लखेरा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। पंचायत समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए छाया, पेयजल एवं कूलर की उचित व्यवस्था की गई।

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • आयुर्वेद चिकित्सा से हो रहा घुटनों का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ से आप चिकित्सा परामर्श ले सकते हैं
    1
    आयुर्वेद चिकित्सा से हो रहा घुटनों का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ से आप चिकित्सा परामर्श ले सकते हैं
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    11 hrs ago
  • छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* *छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* गुरला:- छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया। कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।" ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
    1
    छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त,  वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*
*छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त,  वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*
गुरला:- छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे।
सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया।
कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।"
ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • 🌟 बड़ी खबर !नीमच जिले के ग्राम पंचायत चल्दू के गावं शगरग्राम में धरातल पर कोई कार्य नहीं 🌟 बड़ी खबर !नीमच जिले के ग्राम पंचायत चल्दू के गावं शगरग्राम में धरातल पर कोई कार्य नहीं खाली कागजो मे विकास
    1
    🌟 बड़ी खबर !नीमच जिले के ग्राम पंचायत चल्दू   के गावं शगरग्राम में धरातल पर कोई कार्य नहीं
🌟 बड़ी खबर !नीमच जिले के ग्राम पंचायत चल्दू   के गावं शगरग्राम में धरातल पर कोई कार्य नहीं खाली कागजो मे विकास
    user_सच_बेधड़क न्यूज नीमच
    सच_बेधड़क न्यूज नीमच
    Lawyer नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *माणिक्य नगर में गणेश महोत्सव समिति ने दिया सनातन और समरसता का संदेश* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *माणिक्य नगर में गणेश महोत्सव समिति ने दिया सनातन और समरसता का संदेश* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल माणिक्य नगर में गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष रोहित सेन ने अपनी पूरी टीम के साथ वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष रामदेव चन्नाल एवं छीतर मल गेंगट , भारत गेंगट , जगदिश चन्नाल को मेवाड़ की पगड़ी व दुपट्टा पहनकर सम्मानित किया इस अवसर पर गणेश जी की आरती में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश बेहड़िया व गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष रोहित सेन व सभी ने सहभागिता की और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। समिति द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर चलने का यह प्रयास सनातन परंपरा में सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर गणेश जी की आरती की और आपसी प्रेम, सम्मान एवं भाईचारे का परिचय दिया।
    4
    *माणिक्य नगर में गणेश महोत्सव समिति ने दिया सनातन और समरसता का संदेश*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*माणिक्य नगर में गणेश महोत्सव समिति ने दिया सनातन और समरसता का संदेश*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
माणिक्य नगर में गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष रोहित सेन ने अपनी पूरी टीम के साथ वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष रामदेव चन्नाल एवं छीतर मल गेंगट , भारत गेंगट , जगदिश चन्नाल को  मेवाड़ की पगड़ी व दुपट्टा पहनकर सम्मानित किया 
इस अवसर पर गणेश जी की आरती में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश  बेहड़िया व गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष रोहित सेन व सभी ने सहभागिता की और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। समिति द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर चलने का यह प्रयास सनातन परंपरा में सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर गणेश जी की आरती की और आपसी प्रेम, सम्मान एवं भाईचारे का परिचय दिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* > *भीलवाड़ा।* राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री बालू सिंह झाला* के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष *श्री रतनलाल आचार्य* की अध्यक्षता में आयोजित की गई। > > बैठक में संगठन के उद्देश्यों - मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विस्तार से चर्चा की गई। भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु संगठन द्वारा कठोर एवं ठोस कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया। > > *संगठन में नई नियुक्तियां -* > बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए *श्री लादू लाल सेन* को जिला उपाध्यक्ष भीलवाड़ा, *श्रीमती मंजू राठौड़* को महिला शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा एवं *श्री सौरभ काबरा* को युवा शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया। > > महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता आर्य ने संगठन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु अति शीघ्र अन्य महिला पदों पर भी नियुक्तियां करने पर सहमति दी। > > इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी, महिला जिला अध्यक्ष अनिता आर्य, करेड़ा तहसील अध्यक्ष गोविंद सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार बलाई, विकास कुमार लोहार करेड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न*

> *भीलवाड़ा।* राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री बालू सिंह झाला* के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष *श्री रतनलाल आचार्य* की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
>
> बैठक में संगठन के उद्देश्यों - मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विस्तार से चर्चा की गई। भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु संगठन द्वारा कठोर एवं ठोस कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया।
>
> *संगठन में नई नियुक्तियां -*
> बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए *श्री लादू लाल सेन* को जिला उपाध्यक्ष भीलवाड़ा, *श्रीमती मंजू राठौड़* को महिला शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा एवं *श्री सौरभ काबरा* को युवा शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया।
>
> महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता आर्य ने संगठन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु अति शीघ्र अन्य महिला पदों पर भी नियुक्तियां करने पर सहमति दी।
>
> इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी, महिला जिला अध्यक्ष अनिता आर्य, करेड़ा तहसील अध्यक्ष गोविंद सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार बलाई, विकास कुमार लोहार करेड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे पत्रकार, उतारी आरती; सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश कुशवाहा समाज लिल्या तालाब के 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ की सहभागिता, नगर-क्षेत्र की खुशहाली की कामना रामपुरा नगर के कुशालपुरा लिलिया तालाब की पाल कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस दौरान पत्रकारों ने भगवान गजानन से नगर एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार संघ से वरिष्ठ पत्रकार रुपेश सारु मुकेश राठौर एवं हरीश कोठारी शामिल हुए। पत्रकारों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आरती में सहभागिता की तथा आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समस्याओं पर चर्चा और जनजागरूकता का मंच भी बन सकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ आने का अवसर मिलता है और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव जैसे आयोजन सामाजिक समरसता और एकता की भावना को प्रबल करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज को एकजुट करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी गणेश उत्सव को उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अमर लाल कुशवाहा ने उपस्थित पत्रकारों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रदर्शन किया। कुशलपुरा कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सहभागिता और एकता के संदेश के साथ जारी है।
    2
    गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे पत्रकार, उतारी आरती; सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश

कुशवाहा समाज  लिल्या तालाब के 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ की सहभागिता, नगर-क्षेत्र की खुशहाली की कामना
रामपुरा नगर के कुशालपुरा  लिलिया तालाब की पाल  कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस दौरान पत्रकारों ने भगवान गजानन से नगर एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पत्रकार संघ से वरिष्ठ पत्रकार रुपेश सारु मुकेश राठौर एवं हरीश कोठारी शामिल हुए। पत्रकारों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आरती में सहभागिता की तथा आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समस्याओं पर चर्चा और जनजागरूकता का मंच भी बन सकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ आने का अवसर मिलता है और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव जैसे आयोजन सामाजिक समरसता और एकता की भावना को प्रबल करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज को एकजुट करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी गणेश उत्सव को उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अमर लाल कुशवाहा ने उपस्थित पत्रकारों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रदर्शन किया।
कुशलपुरा कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सहभागिता और एकता के संदेश के साथ जारी है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉🇨🇮🇨🇮 चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉 🍨🌹
    1
    चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉🇨🇮🇨🇮
चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉  🍨🌹
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    1
    भीलवाड़ा । 
अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन
भीलवाड़ा । 
अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।
सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके।
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा) गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कुमार माली, राकेश कुमार माली, विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज, मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक सांवरा लाल कुमावत व दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई। समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़*           सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां।
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़*           सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां।
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक  अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई।
समारोह अध्यक्ष एवं विधायक  अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं।
मुख्य अतिथि सांसद  दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है।
उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह  गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य  मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा)  गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ  अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य  दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान,  मुकेश कुमार माली,  राकेश कुमार माली,  विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज,  मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक  सांवरा लाल कुमावत व  दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक  सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई।
समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.