Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉🇨🇮🇨🇮 चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉 🍨🌹
Hello Chittorgarh News
चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉🇨🇮🇨🇮 चित्तौड़गढ़ में सभापति-उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह 🎉 🍨🌹
More news from राजस्थान and nearby areas
- श्री सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹👁️🙏। 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹🙏 | घर बैठे करें सांवरिया सेठ के मनमोहक दर्शन 👁️✨1
- *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा) गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कुमार माली, राकेश कुमार माली, विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज, मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक सांवरा लाल कुमावत व दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई। समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।4
- गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* *गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।1
- गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे पत्रकार, उतारी आरती; सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश कुशवाहा समाज लिल्या तालाब के 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ की सहभागिता, नगर-क्षेत्र की खुशहाली की कामना रामपुरा नगर के कुशालपुरा लिलिया तालाब की पाल कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस दौरान पत्रकारों ने भगवान गजानन से नगर एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार संघ से वरिष्ठ पत्रकार रुपेश सारु मुकेश राठौर एवं हरीश कोठारी शामिल हुए। पत्रकारों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आरती में सहभागिता की तथा आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समस्याओं पर चर्चा और जनजागरूकता का मंच भी बन सकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ आने का अवसर मिलता है और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव जैसे आयोजन सामाजिक समरसता और एकता की भावना को प्रबल करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज को एकजुट करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी गणेश उत्सव को उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अमर लाल कुशवाहा ने उपस्थित पत्रकारों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रदर्शन किया। कुशलपुरा कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सहभागिता और एकता के संदेश के साथ जारी है।2
- रेंजर प्रताप सिंह मौत मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राजस्थान सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट #छोटीसादड़ी #प्रतापगढ़ #रेंजरप्रतापसिंह #सुप्रीमकोर्ट #BreakingNews #RajasthanNews #IllegalMining #ForestDepartment #JusticeForPratapSingh #LatestNews1
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल सम्मानित जिला स्तरीय समारोह में आयुर्वेद विभाग ने किया सम्मान; जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग के लिए जताया आभार पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिकारड़ा निवासी भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को आयुर्वेद विभाग की जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद विभाग, कलेक्ट्रेट चौराहा, चित्तौड़गढ़ स्थित परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह के दौरान भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। आयुर्वेद सेवाओं में सहयोग के लिए सम्मान आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए सहयोग और योगदान को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दिनेश चंद्र अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों, जीवनशैली तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान दिनेश चंद्र अग्रवाल ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनकल्याण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखने की बात कही।2
- सफाई कर्मचारियों की अनोखी पहल, खुद के पैसों से बनवाया सामान रखने का बॉक्स चित्तौड़गढ़ के किला रोड पर आयुर्वेद हॉस्पिटल के पीछे सफाई कर्मचारियों ने पेश की मिसाल, झाड़ू-पावड़े और गेंती रखने के लिए खुद के खर्चे से लगवाया बॉक्स1
- छोटीसादड़ी पंचायत समिति के 19 वार्डों का आरक्षण तय, 8 ST और 8 सामान्य वर्ग के लिए #छोटीसादड़ी #पंचायतसमिति #आरक्षणसूची #वार्डआरक्षण #चुनाव2026 #राजस्थानचुनाव #STआरक्षण #SCआरक्षण #OBCआरक्षण #महिलाआरक्षण1
- गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* * गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।1