गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* * गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।

- तीसरी बार अनिल सिंह तंवर वार्ड संख्या 20 से जीते पार्षद पद का चुनाव जीत की खुशी में वार्ड वासियों ने निकाला नव निर्वाचित पार्षद अनिल सिंह तंवर का विजय जुलूस आसींद / आसींद नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा कायम रखा और वार्ड संख्या 20 से आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने तीसरी बार इसी वार्ड से चुनाव जीतने में कामयाब रहे वही आज उनके निवास स्थान से जुलूस निकाला जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और जगह जगह पर उनका स्वागत सत्कार किया गया इस मौके पर भाजपा के नव निर्वाचित पार्षद अनिल सिंह तंवर ने बताया की वार्ड वासियों का पूरा सहयोग रहा जिसके चलते तीसरी बार इसी वार्ड से में चुनाव जीत पाया हु मेरा एक ही लक्ष्य है की में वार्ड में ज्यादा से ज्यादा विकास करवाऊँगा और वार्ड वासियों की अपेक्षाओं पर पूरा खरा उतरूंगा आसींद मंजूर 94138895964
- चित्तौड़गढ़ में दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में. 🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮 विद्यार्थियों की समस्याओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पेंशनर्स ने उठाए मुद्दे; शेरगढ़-चौड़ी घाटी के ग्रामीणों ने वार्ड सीमांकन पर जताई आपत्ति, घुमंतू समाज की समस्याओं पर मंथन और जलझूलनी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब1
- चित्तौडगढ : बारु(राशमी) में पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव पर एक कॉमेडी कलाकार ने भाजपा नेता की निकाली सुरीली आवाज। राशमी उपखंड क्षेत्र के बारू गांव में आयोजित श्री पाबू जी महाराज के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय नायक महासभा के बेनर तेले इस कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जलझूलनी एकादशी पर रेलमगरा तहसील में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार जलझूलनी एकादशी पर रेलमगरा तहसील में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार रेलमगरा। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर रेलमगरा कस्बे सहित पूरे तहसील क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। रेलमगरा कस्बे में ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकाली गई। वहीं गिलूंड, दरीबा, कुरज, धनेरिया, कोटड़ी, बनेडिया, सादड़ी, चौकड़ी, सकरावास, जीतावास, पनोतिया सहित रेलमगरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी ठाकुरजी की रामरेवाड़ी निकाली गई। भक्ति भजनों और धार्मिक धुनों से गांव-कस्बों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। रेलमगरा कस्बे के श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में रामरेवाड़ी से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रेलमगरा के ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ सहित गढ़बोर, नरसिंह द्वारा, लक्ष्मीनारायण, सत्यनारायण एवं सेवदा चारभुजा मंदिर के ठाकुरजी को वेवाण में विराजित कर रामरेवाड़ी रवाना हुई। रामरेवाड़ी विजयवर्गीय मोहल्ला, सदर बाजार, बस स्टैंड, शनिमहाराज मंदिर, बावड़ी वाले हनुमान मंदिर, बोहरा गणेशजी मंदिर एवं खाखर देवजी चौक होते हुए तेजाजी चौक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी के भक्ति भजनों एवं धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा रामरेवाड़ी का भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तेजाजी चौक पहुंचने पर ठाकुरजी को नवल जल से विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रामरेवाड़ी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ठाकुरजी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार गिलूंड, दरीबा, कुरज, धनेरिया, कोटड़ी, बनेडिया, सादड़ी, चौकड़ी, सकरावास, जीतावास, पनोतिया सहित रेलमगरा तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की रामरेवाड़ी निकाली गई। गांवों में भी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए रामरेवाड़ी में भाग लिया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।2
- राजसमंद के कुंभलगढ़ में विदेशियों पर चढ़ा मूर्ति विसर्जन का रंग तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 कुंभलगढ़ क्षेत्र में गणपति विसर्जन का उत्साह, विदेशी पर्यटक भी झूमते दिखे विसर्जन यात्रा में, विदेशियों दंपति को भक्ति में झूमता देख ग्रामीण भी हुए भावुक, कुंभलगढ़ क्षेत्र के देवास गांव में हुआ मूर्ति विसर्जन, भारत विभिन्न संस्कृतियों और त्योहार ऑन का देश है लेकिन विदेशों में यह सब कुछ देखने को नहीं मिलता इसी कारण विदेशी भारत घूमने के दौरान यहां की संस्कृतियों से रूबरू होकर उसमें शामिल होते हैं। ऐसा ही एक नजर कल शाम कुंभलगढ़ के देवास गांव में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान देखने को मिला। देवास में गणपति विसर्जन के दौरान कुंभलगढ़ घूमने आए विदेशी पर्यटक भी गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया और उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष भी विदेशी मेहमानों के साथ भजनों की धुनों पर झूमते रहे। विदेशी मेहमानों का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।1
- चित्तौडगढ: बारू(राशमी) मेंश्री पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम की जलक,आरोही नायक ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।1
- 🙏 जब तक श्री सांवरिया सेठ जी की कृपा से Hello Chittorgarh चैनल सक्रिय है, तब तक आप सभी भक्तों को हमेशा की तरह लाइव श्रृंगार दर्शन मिलते रहेंगे। ❤️🙏 🙏 जब तक श्री सांवरिया सेठ जी की कृपा से Hello Chittorgarh चैनल सक्रिय है, तब तक आप सभी भक्तों को हमेशा की तरह लाइव श्रृंगार दर्शन मिलते रहेंगे। ❤️🙏 सांवरिया सेठ जी की कृपा बनी रहे… लाइव दर्शन के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें। 🚩🙏1
- केकड़ी नगरपालिका ने अध्यक्ष चैंबर का विवाद समाप्त, कांग्रेस नेताओं ने 7 दिन का अल्टीमेटम कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। केकड़ी नगरपालिका परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केन्द्र को खाली कराने की मांग को लेकर चल रहा अनशन नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने समाप्त कर दिया पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं किशनगढ़ विधायक व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान प्रशासन को विधायक जनसुनवाई केन्द्र खाली कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया। अब इस मामले में प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं1