Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ में दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में. 🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮 विद्यार्थियों की समस्याओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पेंशनर्स ने उठाए मुद्दे; शेरगढ़-चौड़ी घाटी के ग्रामीणों ने वार्ड सीमांकन पर जताई आपत्ति, घुमंतू समाज की समस्याओं पर मंथन और जलझूलनी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
Hello Chittorgarh News
चित्तौड़गढ़ में दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में. 🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮 विद्यार्थियों की समस्याओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पेंशनर्स ने उठाए मुद्दे; शेरगढ़-चौड़ी घाटी के ग्रामीणों ने वार्ड सीमांकन पर जताई आपत्ति, घुमंतू समाज की समस्याओं पर मंथन और जलझूलनी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
More news from राजस्थान and nearby areas
- श्री सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹👁️🙏। 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹🙏 | घर बैठे करें सांवरिया सेठ के मनमोहक दर्शन 👁️✨1
- चित्तौडगढ : बारु(राशमी) में पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव पर एक कॉमेडी कलाकार ने भाजपा नेता की निकाली सुरीली आवाज। राशमी उपखंड क्षेत्र के बारू गांव में आयोजित श्री पाबू जी महाराज के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय नायक महासभा के बेनर तेले इस कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे पत्रकार, उतारी आरती; सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश कुशवाहा समाज लिल्या तालाब के 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ की सहभागिता, नगर-क्षेत्र की खुशहाली की कामना रामपुरा नगर के कुशालपुरा लिलिया तालाब की पाल कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव में पत्रकार संघ के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस दौरान पत्रकारों ने भगवान गजानन से नगर एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार संघ से वरिष्ठ पत्रकार रुपेश सारु मुकेश राठौर एवं हरीश कोठारी शामिल हुए। पत्रकारों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आरती में सहभागिता की तथा आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समस्याओं पर चर्चा और जनजागरूकता का मंच भी बन सकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ आने का अवसर मिलता है और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव जैसे आयोजन सामाजिक समरसता और एकता की भावना को प्रबल करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज को एकजुट करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी गणेश उत्सव को उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अमर लाल कुशवाहा ने उपस्थित पत्रकारों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रदर्शन किया। कुशलपुरा कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सहभागिता और एकता के संदेश के साथ जारी है।2
- रेंजर प्रताप सिंह मौत मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राजस्थान सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट #छोटीसादड़ी #प्रतापगढ़ #रेंजरप्रतापसिंह #सुप्रीमकोर्ट #BreakingNews #RajasthanNews #IllegalMining #ForestDepartment #JusticeForPratapSingh #LatestNews1
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल सम्मानित जिला स्तरीय समारोह में आयुर्वेद विभाग ने किया सम्मान; जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग के लिए जताया आभार पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिकारड़ा निवासी भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को आयुर्वेद विभाग की जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद विभाग, कलेक्ट्रेट चौराहा, चित्तौड़गढ़ स्थित परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह के दौरान भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। आयुर्वेद सेवाओं में सहयोग के लिए सम्मान आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए सहयोग और योगदान को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दिनेश चंद्र अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों, जीवनशैली तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान दिनेश चंद्र अग्रवाल ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनकल्याण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखने की बात कही।2
- गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* * गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।1
- सफाई कर्मचारियों की अनोखी पहल, खुद के पैसों से बनवाया सामान रखने का बॉक्स चित्तौड़गढ़ के किला रोड पर आयुर्वेद हॉस्पिटल के पीछे सफाई कर्मचारियों ने पेश की मिसाल, झाड़ू-पावड़े और गेंती रखने के लिए खुद के खर्चे से लगवाया बॉक्स1