राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल सम्मानित जिला स्तरीय समारोह में आयुर्वेद विभाग ने किया सम्मान; जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग के लिए जताया आभार पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिकारड़ा निवासी भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को आयुर्वेद विभाग की जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद विभाग, कलेक्ट्रेट चौराहा, चित्तौड़गढ़ स्थित परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह के दौरान भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। आयुर्वेद सेवाओं में सहयोग के लिए सम्मान आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए सहयोग और योगदान को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दिनेश चंद्र अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों, जीवनशैली तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान दिनेश चंद्र अग्रवाल ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनकल्याण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखने की बात कही।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल सम्मानित जिला स्तरीय समारोह में आयुर्वेद विभाग ने किया सम्मान; जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग के लिए जताया आभार पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिकारड़ा निवासी भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को आयुर्वेद विभाग की जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद विभाग, कलेक्ट्रेट चौराहा, चित्तौड़गढ़ स्थित परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह के दौरान भामाशाह
दिनेश चंद्र अग्रवाल को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। आयुर्वेद सेवाओं में सहयोग के लिए सम्मान आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए सहयोग और योगदान को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दिनेश चंद्र अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों, जीवनशैली तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान दिनेश चंद्र अग्रवाल ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनकल्याण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखने की बात कही।
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल सम्मानित जिला स्तरीय समारोह में आयुर्वेद विभाग ने किया सम्मान; जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग के लिए जताया आभार पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिकारड़ा निवासी भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को आयुर्वेद विभाग की जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद विभाग, कलेक्ट्रेट चौराहा, चित्तौड़गढ़ स्थित परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह के दौरान भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। आयुर्वेद सेवाओं में सहयोग के लिए सम्मान आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए सहयोग और योगदान को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दिनेश चंद्र अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों, जीवनशैली तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान दिनेश चंद्र अग्रवाल ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनकल्याण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखने की बात कही।2
- मावली पंचायत समिति में सामान्य महिला तो नव गठित घासा में एससी ओपन के लिए आरक्षित उदयपुर जिले में बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जिनमें से 7 सीटें एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं अनुसूचित जाति के खाते में केवल 1 सीट आई है। पूरी प्रक्रिया के तहत कुल मिलाकर महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रधान पद के आरक्षण की बात करें तो मावली पंचायत समिति में प्रधान का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि घासा पंचायत समिति में प्रधान पद एससी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है।1
- रेंजर प्रताप सिंह मौत मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राजस्थान सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट #छोटीसादड़ी #प्रतापगढ़ #रेंजरप्रतापसिंह #सुप्रीमकोर्ट #BreakingNews #RajasthanNews #IllegalMining #ForestDepartment #JusticeForPratapSingh #LatestNews1
- 🚨 एकादशी मेले में मंगलसूत्र कटने की शिकायत, महिलाओं से सतर्क रहने की अपील चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर कच्ची बस्ती निवासी लाली बाई मोची ने कोतवाली में रिपोर्ट दी कि एकादशी मेले में भीड़ के दौरान उनका मंगलसूत्र कट गया। मेले में जाने वाली माता-बहनों से अपील—भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने जेवर और सामान का विशेष ध्यान रखें, सतर्क रहें।1
- रामपुरा नगर में आज जलझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामपुरा नगर में आज जलझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामपुरा नगर में निकला भव्य धार्मिक जुलूस, जिसमें विभिन्न अखाड़ों ने अपनी कला और प्रदर्शन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान अखाड़ा एवं आदर्श हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सारू व् अन्य साथी ओर से नगर के सभी अखाड़ों के उस्तादों का विशेष सम्मान किया गया। उस्तादों को साफा बांधकर, श्रीफल और पुष्प भेंट पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जुलूस जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, सूरजघाट और लालबाग होते हुए बड़े तालाब की ओर रवाना हुआ। रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़, धार्मिक जयघोष और अखाड़ों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे रामपुरा नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया। वही बड़े तालाब पर आदर्श हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सारू व् अन्य साथी ओर से चलित झाकियों को भी पुरस्कृत किया व् जलझूलनी ग्यारस के इस भव्य आयोजन में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का यह नजारा रामपुरा की धार्मिक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया आयोजन के दौरान तहसीलदार पुलिस व् नगरीय प्रशाशन दवारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए।1
- 🌟 बड़ी खबर !नीमच जिले के ग्राम पंचायत चल्दू पर भ्रष्टाचार के आरोप 15 वर्ष मे गांव मे कोई विकास नही 🌟 बड़ी खबर !नीमच जिले के ग्राम पंचायत चल्दू पर भ्रष्टाचार के आरोप 15 वर्ष मे गांव मे कोई विकास नही गांव के विकास की कोई बात करता है तो उसे डराया धंकाया जाता है युवा ने बोला एक क्वार्टर और पाँच सौ रुपये दो और बोट ले जाओ यही हैगाव का विकास1
- खेलों को खेल भावना से खेलें खिलाड़ी : मंत्री दक मंगलवाड़, भाटोली गुजरान व भूतखेड़ा में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ; विद्यालय विकास की घोषणाओं के साथ 11 सीसी रोड व 2 करोड़ के बाईपास का शिलान्यास पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। खिलाड़ियों को जीत-हार से अधिक खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को महत्व देना चाहिए। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह बात सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को मंगलवाड़, भाटोली गुजरान और भूतखेड़ा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित ओसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, मंदिर मंडल सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गाडरी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार मेनारिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का साफा व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालयों के विकास के लिए घोषणाएं मंत्री दक ने भाटोली गुजरान विद्यालय में दो कमरे और साइकिल स्टैंड तथा भूतखेड़ा विद्यालय में दो कमरे, खेल मैदान की बाउंड्री और प्रार्थना स्थल पर टीन शेड निर्माण की घोषणा की। इन कार्यों को सांवलियाजी मंदिर मंडल की ओर से करवाया जाएगा। संबंधित गांव मंदिर मंडल के 16 गांवों में शामिल हैं। मंगलवाड़ में मंत्री ने 11 सीसी रोड, एक खुले बरामदे तथा करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाईपास का शिलान्यास किया। घोषणाओं से ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। सैकड़ों खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिताओं में भाग भूतखेड़ा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि छात्र वर्ग में 62 टीमों के 744 और छात्रा वर्ग में 47 टीमों की 544 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भाटोली गुजरान में 19 वर्ष आयु वर्ग की 14 तथा 17 वर्ष की 18 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मंगलवाड़ में सेपक टकरा प्रतियोगिता के 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग में 16-16 तथा छात्रा वर्ग में 17 वर्ष की 5 और 19 वर्ष की 4 टीमें भाग ले रही हैं। कुल करीब 140 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हैं। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विद्यालय परिवार रहा मौजूद कार्यक्रम में मंगलवाड़ मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व उप प्रधान, भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं, पीटीआई, ग्रामीण छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम उद्घाटन के बाद विभिन्न खेलों के मुकाबले शुरू हुए। खिलाड़ियों की चुस्ती-फुर्ती, तेज रफ्तार और खेल कौशल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के भोजन व आवास की व्यवस्था ग्रामवासियों की ओर से की गई है। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में उत्साह रहा। कार्यक्रम का संचालन मंगलवाड़ में राजेश जारौली ने किया, जबकि भूतखेड़ा की जानकारी अध्यापक गंगाराम ने दी।4