रामपुरा नगर में आज जलझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामपुरा नगर में आज जलझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामपुरा नगर में निकला भव्य धार्मिक जुलूस, जिसमें विभिन्न अखाड़ों ने अपनी कला और प्रदर्शन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान अखाड़ा एवं आदर्श हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सारू व् अन्य साथी ओर से नगर के सभी अखाड़ों के उस्तादों का विशेष सम्मान किया गया। उस्तादों को साफा बांधकर, श्रीफल और पुष्प भेंट पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जुलूस जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, सूरजघाट और लालबाग होते हुए बड़े तालाब की ओर रवाना हुआ। रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़, धार्मिक जयघोष और अखाड़ों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे रामपुरा नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया। वही बड़े तालाब पर आदर्श हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सारू व् अन्य साथी ओर से चलित झाकियों को भी पुरस्कृत किया व् जलझूलनी ग्यारस के इस भव्य आयोजन में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का यह नजारा रामपुरा की धार्मिक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया आयोजन के दौरान तहसीलदार पुलिस व् नगरीय प्रशाशन दवारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए।

- जमीन विवाद में मारपीट, हाथ तोड़ने वाले 5 आरोपियों को 2-2 साल की सजा रामपुरा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर मजदूर का हाथ तोड़ने के मामले में न्यायालय ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को 2-2 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रौनक पाटीदार ने रामनारायण, दशरथ, लालाराम, दयाराम उर्फ देवराम और केशरबाई को दोषी ठहराते हुए 500-500 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। मामला वर्ष 2016 का है, जब खेत पर जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी, लकड़ी और लात-घूंसों से मारपीट की गई थी। घटना में गोपाल के हाथ में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हुआ था। अभियोजन की ओर से एडीपीओ अरविंद थापक ने पैरवी की।1
- हांसपुर में ढोल ग्यारस की धूम ढोल की थाप ओर आस्था का सैलाब मनासा। समीप गांव हांसपुर में ढोल ग्यारहस का पर्व बड़ी धूमधाम, भक्ति और अटूट आस्था के साथ मनाया गया। कुशवाह समाज द्वारा आयोजित इस उत्सव में दोपहर करीब 12 बजे राधा- कृष्ण मंदिर से भव्य धार्मिक यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु ढोल-डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते हुए श्रीराम मंदिर और चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। जहाँ से फिर शासकीय स्कूल मैदान पहुंचने पर ठाकुर जी का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विशाल सामूहिक महाआरती हुई और सभी भक्तों को प्रसादी बांटी गई। इस मौके पर कुशवाह समाज के जिला उपाध्यक्ष बलराम कुशवाह ने कहा कि यह आयोजन गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की एक अनूठी मिसाल है।1
- MP -🆎जिसका पैर ज्यादा चलेगा, उसका हार्ट भी ज्यादा चलेगा।। सुनिए कार्डियोलॉजिस्ट से,,, देश प्रत्येक नागरिक के लिए यह संदेश बहुत ही महत्वपूर्ण है । 🆎जिसका पैर ज्यादा चलेगा, उसका हार्ट भी ज्यादा चलेगा।। सुनिए कार्डियोलॉजिस्ट से,,, देश प्रत्येक नागरिक के लिए यह संदेश बहुत ही महत्वपूर्ण है । MP1
- शामगढ़ में जलझूलनी ढोल ग्यारस को लेकर निकाली गई झांकियां कई करतब दिखाए गए1
- गांव गुराडिया देदा श्री चारभुजा नाथ श्री राम मंदिर डोरिया परिवार पर जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चारभुजा नाथ के झूले को ढोल आदि से कीर्तन और नृत्य करते हुए समस्त ग्राम वासियों सहित श्री देवनारायण मंदिर गुराडिया देदा पर ले जाया गया। जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया, भक्ति में झूमे ग्रामवासी गुराडिया देदा। गांव गुराडिया देदा के डोरिया परिवार स्थित श्री चारभुजा नाथ एवं श्रीराम मंदिर में जलझूलनी ग्यारस महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री चारभुजा नाथ की झांकी एवं झूले को आकर्षक रूप से सजाया गया। महोत्सव के दौरान भगवान चारभुजा नाथ के झूले को ढोल-डीजे की धुनों के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्री देवनारायण मंदिर, गुराडिया देदा तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर कीर्तन करते हुए नृत्य करते नजर आए। जलझूलनी महोत्सव में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान के जयकारों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री देवनारायण मंदिर पहुंचने पर भगवान के झूले का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ आरती-वंदन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महोत्सव के समापन पर ग्रामवासियों द्वारा एकत्रित की गई प्रसादी का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का परिचय दिया।4
- नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची महिला पति के द्वारा दूसरा विवाह करने कुक्डेश्वर थाने मे कार्यवाही की मांग निमच जिले के थाना कुकडेश्वर का मामला पती ने की दुसरी शादी तो महिला पहूच गई नीमच एसपी कार्यालय महीला ने की उचित कारवाई की मांग1
- MP - पिपलियामंडी। अलसुबह तीन बदमाशों ने महज 2 मिनट में चुराई बाइक, पूरी वारदात CCTV में कैद। पिपलियामंडी। अलसुबह तीन बदमाशों ने महज 2 मिनट में चुराई बाइक, पूरी वारदात CCTV में कैद।1
- रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को शहीद का दर्जा देने की मांग, क्षत्रिय समाज का प्रदर्शन छोटी सादड़ी में क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रताप सिंह चूंडावत को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर क्षत्रिय समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने लिखित आश्वासन दिया। वहीं जिला कलेक्टर और स्थानीय विधायक ने भी सरकार से शहीद का दर्जा दिलाने का भरोसा दिलाया। समाज ने आरोपी और अवैध खनन से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, प्रताप सिंह चूंडावत का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।1
- रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को शहीद का दर्जा देने की मांग, क्षत्रिय समाज का प्रदर्शन #ChhotiSadri #PratapSinghChundawat #Ranger #KshatriyaSamaj #RajasthanNews #BreakingNews #DesiNews247 #IllegalMining1