logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹👁️🙏। 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹🙏 | घर बैठे करें सांवरिया सेठ के मनमोहक दर्शन 👁️✨

1 hr ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

श्री सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹👁️🙏। 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🌹🙏 | घर बैठे करें सांवरिया सेठ के मनमोहक दर्शन 👁️✨

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौडगढ: बारू(राशमी) मेंश्री पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम की जलक,आरोही नायक ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।
    1
    चित्तौडगढ: बारू(राशमी) मेंश्री  पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम की जलक,आरोही नायक ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • छोटीसादड़ी पंचायत समिति के 19 वार्डों का आरक्षण तय, 8 ST और 8 सामान्य वर्ग के लिए #छोटीसादड़ी #पंचायतसमिति #आरक्षणसूची #वार्डआरक्षण #चुनाव2026 #राजस्थानचुनाव #STआरक्षण #SCआरक्षण #OBCआरक्षण #महिलाआरक्षण
    1
    छोटीसादड़ी पंचायत समिति के 19 वार्डों का आरक्षण तय, 8 ST और 8 सामान्य वर्ग के लिए
#छोटीसादड़ी #पंचायतसमिति #आरक्षणसूची #वार्डआरक्षण #चुनाव2026 #राजस्थानचुनाव #STआरक्षण #SCआरक्षण #OBCआरक्षण #महिलाआरक्षण
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • खेलों को खेल भावना से खेलें खिलाड़ी : मंत्री दक मंगलवाड़, भाटोली गुजरान व भूतखेड़ा में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ; विद्यालय विकास की घोषणाओं के साथ 11 सीसी रोड व 2 करोड़ के बाईपास का शिलान्यास पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। खिलाड़ियों को जीत-हार से अधिक खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को महत्व देना चाहिए। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह बात सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को मंगलवाड़, भाटोली गुजरान और भूतखेड़ा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित ओसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, मंदिर मंडल सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गाडरी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार मेनारिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का साफा व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालयों के विकास के लिए घोषणाएं मंत्री दक ने भाटोली गुजरान विद्यालय में दो कमरे और साइकिल स्टैंड तथा भूतखेड़ा विद्यालय में दो कमरे, खेल मैदान की बाउंड्री और प्रार्थना स्थल पर टीन शेड निर्माण की घोषणा की। इन कार्यों को सांवलियाजी मंदिर मंडल की ओर से करवाया जाएगा। संबंधित गांव मंदिर मंडल के 16 गांवों में शामिल हैं। मंगलवाड़ में मंत्री ने 11 सीसी रोड, एक खुले बरामदे तथा करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाईपास का शिलान्यास किया। घोषणाओं से ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। सैकड़ों खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिताओं में भाग भूतखेड़ा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि छात्र वर्ग में 62 टीमों के 744 और छात्रा वर्ग में 47 टीमों की 544 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भाटोली गुजरान में 19 वर्ष आयु वर्ग की 14 तथा 17 वर्ष की 18 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मंगलवाड़ में सेपक टकरा प्रतियोगिता के 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग में 16-16 तथा छात्रा वर्ग में 17 वर्ष की 5 और 19 वर्ष की 4 टीमें भाग ले रही हैं। कुल करीब 140 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हैं। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विद्यालय परिवार रहा मौजूद कार्यक्रम में मंगलवाड़ मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व उप प्रधान, भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं, पीटीआई, ग्रामीण छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम उद्घाटन के बाद विभिन्न खेलों के मुकाबले शुरू हुए। खिलाड़ियों की चुस्ती-फुर्ती, तेज रफ्तार और खेल कौशल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के भोजन व आवास की व्यवस्था ग्रामवासियों की ओर से की गई है। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में उत्साह रहा। कार्यक्रम का संचालन मंगलवाड़ में राजेश जारौली ने किया, जबकि भूतखेड़ा की जानकारी अध्यापक गंगाराम ने दी।
    4
    खेलों को खेल भावना से खेलें खिलाड़ी : मंत्री दक

मंगलवाड़, भाटोली गुजरान व भूतखेड़ा में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ; विद्यालय विकास की घोषणाओं के साथ 11 सीसी रोड व 2 करोड़ के बाईपास का शिलान्यास
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा। खिलाड़ियों को जीत-हार से अधिक खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को महत्व देना चाहिए। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह बात सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को मंगलवाड़, भाटोली गुजरान और भूतखेड़ा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित ओसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, मंदिर मंडल सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गाडरी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार मेनारिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का साफा व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
विद्यालयों के विकास के लिए घोषणाएं
मंत्री दक ने भाटोली गुजरान विद्यालय में दो कमरे और साइकिल स्टैंड तथा भूतखेड़ा विद्यालय में दो कमरे, खेल मैदान की बाउंड्री और प्रार्थना स्थल पर टीन शेड निर्माण की घोषणा की। इन कार्यों को सांवलियाजी मंदिर मंडल की ओर से करवाया जाएगा। संबंधित गांव मंदिर मंडल के 16 गांवों में शामिल हैं।
मंगलवाड़ में मंत्री ने 11 सीसी रोड, एक खुले बरामदे तथा करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाईपास का शिलान्यास किया। घोषणाओं से ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।
सैकड़ों खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिताओं में भाग
भूतखेड़ा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि छात्र वर्ग में 62 टीमों के 744 और छात्रा वर्ग में 47 टीमों की 544 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भाटोली गुजरान में 19 वर्ष आयु वर्ग की 14 तथा 17 वर्ष की 18 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
मंगलवाड़ में सेपक टकरा प्रतियोगिता के 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग में 16-16 तथा छात्रा वर्ग में 17 वर्ष की 5 और 19 वर्ष की 4 टीमें भाग ले रही हैं। कुल करीब 140 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हैं।
भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विद्यालय परिवार रहा मौजूद
कार्यक्रम में मंगलवाड़ मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व उप प्रधान, भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं, पीटीआई, ग्रामीण छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम
उद्घाटन के बाद विभिन्न खेलों के मुकाबले शुरू हुए। खिलाड़ियों की चुस्ती-फुर्ती, तेज रफ्तार और खेल कौशल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के भोजन व आवास की व्यवस्था ग्रामवासियों की ओर से की गई है। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में उत्साह रहा। कार्यक्रम का संचालन मंगलवाड़ में राजेश जारौली ने किया, जबकि भूतखेड़ा की जानकारी अध्यापक गंगाराम ने दी।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पहले किया पीछा, फिर मौका मिलते ही चुराई बुलेट; बेचने निकले दो शातिर चोर गिरफ्तार,कर्ज चुकाने के लिए चुनी अपराध की राह भीलवाड़ा। पुर थाना पुलिस ने जून माह में नौगांवा स्थित वाटर पार्क के बाहर से चोरी हुई बुलेट बाइक की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बुलेट को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुर थाना पुलिस के अनुसार सांगानेरी गेट निवासी मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश की बुलेट जून माह में नौगांवा वाटर पार्क के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई जमनालाल पंवार को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित चैंपियन कार क्षेत्र से ही आसिफ का पीछा करते हुए नौगांवा वाटर पार्क तक पहुंचे। आसिफ के बुलेट खड़ी कर वाटर पार्क में प्रवेश करते ही आरोपियों ने मौका पाकर बुलेट चोरी कर ली और मुजराज-कपासन मार्ग से फरार हो गए। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में स्वरूपगंज क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील रैगर पुत्र मिश्रीलाल रैगर निवासी अरनिया माली, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ और छोटू पुत्र हुकमचंद माली निवासी खिड़की दरवाजा, छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बुलेट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की बुलेट और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि इस्तेमाल की गई बाइक छोटू के भाई राहुल के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी कभी हलवाई का काम तो कभी सब्जी बेचकर गुजारा करते थे, लेकिन कर्ज चुकाने के चक्कर में अपराध में उतर गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    पहले किया पीछा, फिर मौका मिलते ही चुराई बुलेट; बेचने निकले दो शातिर चोर गिरफ्तार,कर्ज चुकाने के लिए चुनी अपराध की राह
भीलवाड़ा। पुर थाना पुलिस ने जून माह में नौगांवा स्थित वाटर पार्क के बाहर से चोरी हुई बुलेट बाइक की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बुलेट को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।
पुर थाना पुलिस के अनुसार सांगानेरी गेट निवासी मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश की बुलेट जून माह में नौगांवा वाटर पार्क के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई जमनालाल पंवार को सौंपी गई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित चैंपियन कार क्षेत्र से ही आसिफ का पीछा करते हुए नौगांवा वाटर पार्क तक पहुंचे। आसिफ के बुलेट खड़ी कर वाटर पार्क में प्रवेश करते ही आरोपियों ने मौका पाकर बुलेट चोरी कर ली और मुजराज-कपासन मार्ग से फरार हो गए।
पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में स्वरूपगंज क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील रैगर पुत्र मिश्रीलाल रैगर निवासी अरनिया माली, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ और छोटू पुत्र हुकमचंद माली निवासी खिड़की दरवाजा, छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बुलेट चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने चोरी की बुलेट और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि इस्तेमाल की गई बाइक छोटू के भाई राहुल के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी कभी हलवाई का काम तो कभी सब्जी बेचकर गुजारा करते थे, लेकिन कर्ज चुकाने के चक्कर में अपराध में उतर गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • महापौर एवं उपमहापौर ने सादे समारोह में विधि विधान से किया पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद ​भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचने वाली महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार प्रातः नगर निगम में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रवक्त ने ​बताया कि नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार प्रातः 11.15 बजे महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद श्रीमती जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे - जसवंत कंवर महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी। आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे - सोमानी उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। आयुक्त यादव सहित निगम स्टाफ ने किया स्वागत नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण पश्चात निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया एवं सफल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
    1
    महापौर एवं उपमहापौर ने सादे समारोह में विधि विधान से किया पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
​भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचने वाली महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार प्रातः नगर निगम में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रवक्त ने ​बताया कि नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार प्रातः 11.15 बजे महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद श्रीमती जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे - जसवंत कंवर
महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी।
आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे - सोमानी
उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
आयुक्त यादव सहित निगम स्टाफ ने किया स्वागत
नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण पश्चात निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया एवं सफल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की।
राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण
महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । देशी पत्रकार कालु सेन बिलिया कलां हमीरगढ़ भीलवाड़ा। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से रवाना हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। बिलिया कलां गांव धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में आगे रहता है देसी पत्रकार कालू सैन ने बताया कि बिलिया कलां गांव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस, शोभायात्रा अथवा अन्य त्योहार का आयोजन होने पर ग्रामीण तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। तेजा दशमी की शोभायात्रा को सफल बनाने में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कालू सैन ने बताया कि अब झूलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और एकादशी के दिन बिलिया कलां में रंग-गुलाल के साथ भव्य आयोजन होगा। रिपोर्ट: देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन, बिलिया कलां
    2
    बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा  
डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव ।
डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव ।
देशी पत्रकार कालु सेन बिलिया कलां 
हमीरगढ़ भीलवाड़ा। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से रवाना हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।
बिलिया कलां गांव धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में आगे रहता है
देसी पत्रकार कालू सैन ने बताया कि बिलिया कलां गांव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस, शोभायात्रा अथवा अन्य त्योहार का आयोजन होने पर ग्रामीण तन-मन-धन से सहयोग करते हैं।
तेजा दशमी की शोभायात्रा को सफल बनाने में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।
ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां शुरू
कालू सैन ने बताया कि अब झूलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और एकादशी के दिन बिलिया कलां में रंग-गुलाल के साथ भव्य आयोजन होगा।
रिपोर्ट: देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन, बिलिया कलां
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 🚨 एकादशी मेले में मंगलसूत्र कटने की शिकायत, महिलाओं से सतर्क रहने की अपील चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर कच्ची बस्ती निवासी लाली बाई मोची ने कोतवाली में रिपोर्ट दी कि एकादशी मेले में भीड़ के दौरान उनका मंगलसूत्र कट गया। मेले में जाने वाली माता-बहनों से अपील—भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने जेवर और सामान का विशेष ध्यान रखें, सतर्क रहें।
    1
    🚨 एकादशी मेले में मंगलसूत्र कटने की शिकायत, महिलाओं से सतर्क रहने की अपील
चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर कच्ची बस्ती निवासी लाली बाई मोची ने कोतवाली में रिपोर्ट दी कि एकादशी मेले में भीड़ के दौरान उनका मंगलसूत्र कट गया। मेले में जाने वाली माता-बहनों से अपील—भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने जेवर और सामान का विशेष ध्यान रखें, सतर्क रहें।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 70वीं जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 70वीं जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा शहर की बेटियां खेलों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टिटोडा जागीर, जहाजपुर में 20 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मुकाबले में बापूनगर की टीम ने सोफिया स्कूल की टीम को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में छात्राओं ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता नानकानी ने बताया कि प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में 12 टीमों तथा 19 वर्ष छात्रा वर्ग में 15 टीमों ने भाग लिया। जिलेभर की टीमों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में बापूनगर की छात्राओं का तीसरा स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। बापूनगर की टीम का नेतृत्व कप्तान खुशी ने किया, जबकि उपकप्तान भूमिका विश्नोई ने उनका साथ दिया। टीम में लक्ष्मी कीर, प्राची, नंदनी धोबी, तसलीमा, अंतिमा वैष्णव, आशी, जया, चंदा, कोमल, साक्षी एवं सोनाक्षी शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। निर्णायक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद धैर्य बनाए रखा और बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बेटियों को खेलों से जोड़ने की दिशा में प्रयास शहर में बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं और खेल संगठनों की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भी बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। एकेडमी की ओर से क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में बालिकाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बापूनगर की छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है। टीम की प्रभारी अनीता एवं सुभागी शर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बापूनगर की छात्राओं की इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षिका पुष्पा अग्रवाल,विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल के मैदान पर बापूनगर की बेटियों की यह सफलता शहर की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा है। सही अवसर, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन मिले तो बेटियां खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
    4
    70वीं जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
70वीं जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा शहर की बेटियां खेलों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टिटोडा जागीर, जहाजपुर में 20 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मुकाबले में बापूनगर की टीम ने सोफिया स्कूल की टीम को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में छात्राओं ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता नानकानी ने बताया कि प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में 12 टीमों तथा 19 वर्ष छात्रा वर्ग में 15 टीमों ने भाग लिया। जिलेभर की टीमों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में बापूनगर की छात्राओं का तीसरा स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
बापूनगर की टीम का नेतृत्व कप्तान खुशी ने किया, जबकि उपकप्तान भूमिका विश्नोई ने उनका साथ दिया। टीम में लक्ष्मी कीर, प्राची, नंदनी धोबी, तसलीमा, अंतिमा वैष्णव, आशी, जया, चंदा, कोमल, साक्षी एवं सोनाक्षी शामिल रहीं।
सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। निर्णायक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद धैर्य बनाए रखा और बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
बेटियों को खेलों से जोड़ने की दिशा में प्रयास
शहर में बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं और खेल संगठनों की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भी बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। एकेडमी की ओर से क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में बालिकाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बापूनगर की छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है।
टीम की प्रभारी अनीता एवं सुभागी शर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
बापूनगर की छात्राओं की इस उपलब्धि पर  शारीरिक शिक्षिका पुष्पा अग्रवाल,विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल के मैदान पर बापूनगर की बेटियों की यह सफलता शहर की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा है। सही अवसर, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन मिले तो बेटियां खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • मामूली कहासुनी के चलते बाइक सवार युवक को पहले पिकअप से मारी टक्कर, फिर सरिए से किया ताबड़तोड़ हमला भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक पर जा रहें युवक को बदमाशों ने पहले पिकअप से टक्कर मारी फिर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक के साथ बदमाशों में लाठी-सरियों से गम्भीर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में आसींद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि वॉटर कैन को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते युवक पर जानलेवा हमला हुआ है घायल दिलखुश तेली ने बुधवार शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के बताया कि कस्बे के बीएसएनल ऑफिस के पास वाटर सप्लाई करने वाले हरजी राम गुर्जर से वाटर केन को लेकर कहासुनी हो गई थीं। में बाइक पर जा रहा था इतने में उसने पहले मुझे पिकअप से टक्कर मारी फिर गाड़ी से सरिया निकाल कर मुझ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने मेरे सिर और शरीर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। घायल ने बताया कि हरजी राम के साथ दो अन्य जने और थे जिन्हें वह शक्ल से जानता है। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने लहू लुहान हालत में आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल का इलाज जारी।
    1
    मामूली कहासुनी के चलते बाइक सवार युवक को पहले पिकअप से मारी टक्कर, फिर सरिए से किया ताबड़तोड़ हमला
भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक पर जा रहें युवक को बदमाशों ने पहले पिकअप से टक्कर मारी फिर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक के साथ बदमाशों में लाठी-सरियों से गम्भीर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में आसींद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि वॉटर कैन को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते युवक पर जानलेवा हमला हुआ है
घायल दिलखुश तेली ने बुधवार शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के बताया कि कस्बे के बीएसएनल ऑफिस के पास वाटर सप्लाई करने वाले हरजी राम गुर्जर से वाटर केन को लेकर कहासुनी हो गई थीं। में बाइक पर जा रहा था इतने में उसने पहले  मुझे पिकअप से टक्कर मारी फिर गाड़ी से सरिया निकाल कर मुझ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने मेरे सिर और शरीर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। घायल ने बताया कि हरजी राम के साथ दो अन्य जने और थे जिन्हें वह शक्ल से जानता है।
चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने लहू लुहान हालत में आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल का इलाज जारी।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.