बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । देशी पत्रकार कालु सेन बिलिया कलां हमीरगढ़ भीलवाड़ा। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से रवाना हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। बिलिया कलां गांव धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में आगे रहता है देसी पत्रकार कालू सैन ने बताया कि बिलिया कलां गांव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस, शोभायात्रा अथवा अन्य त्योहार का आयोजन होने पर ग्रामीण तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। तेजा दशमी की शोभायात्रा को सफल बनाने में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कालू सैन ने बताया कि अब झूलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और एकादशी के दिन बिलिया कलां में रंग-गुलाल के साथ भव्य आयोजन होगा। रिपोर्ट: देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन, बिलिया कलां
बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । देशी पत्रकार कालु सेन बिलिया कलां हमीरगढ़ भीलवाड़ा। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से रवाना हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। बिलिया कलां गांव धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में आगे रहता है देसी पत्रकार कालू सैन ने बताया कि
बिलिया कलां गांव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस, शोभायात्रा अथवा अन्य त्योहार का आयोजन होने पर ग्रामीण तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। तेजा दशमी की शोभायात्रा को सफल बनाने में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कालू सैन ने बताया कि अब झूलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और एकादशी के दिन बिलिया कलां में रंग-गुलाल के साथ भव्य आयोजन होगा। रिपोर्ट: देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन, बिलिया कलां
- गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* * गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।1
- पहले किया पीछा, फिर मौका मिलते ही चुराई बुलेट; बेचने निकले दो शातिर चोर गिरफ्तार,कर्ज चुकाने के लिए चुनी अपराध की राह भीलवाड़ा। पुर थाना पुलिस ने जून माह में नौगांवा स्थित वाटर पार्क के बाहर से चोरी हुई बुलेट बाइक की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बुलेट को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुर थाना पुलिस के अनुसार सांगानेरी गेट निवासी मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश की बुलेट जून माह में नौगांवा वाटर पार्क के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई जमनालाल पंवार को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित चैंपियन कार क्षेत्र से ही आसिफ का पीछा करते हुए नौगांवा वाटर पार्क तक पहुंचे। आसिफ के बुलेट खड़ी कर वाटर पार्क में प्रवेश करते ही आरोपियों ने मौका पाकर बुलेट चोरी कर ली और मुजराज-कपासन मार्ग से फरार हो गए। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में स्वरूपगंज क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील रैगर पुत्र मिश्रीलाल रैगर निवासी अरनिया माली, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ और छोटू पुत्र हुकमचंद माली निवासी खिड़की दरवाजा, छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बुलेट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की बुलेट और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि इस्तेमाल की गई बाइक छोटू के भाई राहुल के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी कभी हलवाई का काम तो कभी सब्जी बेचकर गुजारा करते थे, लेकिन कर्ज चुकाने के चक्कर में अपराध में उतर गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- महापौर एवं उपमहापौर ने सादे समारोह में विधि विधान से किया पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचने वाली महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार प्रातः नगर निगम में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रवक्त ने बताया कि नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार प्रातः 11.15 बजे महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद श्रीमती जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे - जसवंत कंवर महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी। आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे - सोमानी उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। आयुक्त यादव सहित निगम स्टाफ ने किया स्वागत नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण पश्चात निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया एवं सफल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।1
- बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण, तेजाजी के जयकारों से गूंजा गांव । देशी पत्रकार कालु सेन बिलिया कलां हमीरगढ़ भीलवाड़ा। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से रवाना हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। बिलिया कलां गांव धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में आगे रहता है देसी पत्रकार कालू सैन ने बताया कि बिलिया कलां गांव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस, शोभायात्रा अथवा अन्य त्योहार का आयोजन होने पर ग्रामीण तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। तेजा दशमी की शोभायात्रा को सफल बनाने में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कालू सैन ने बताया कि अब झूलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी की शोभायात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और एकादशी के दिन बिलिया कलां में रंग-गुलाल के साथ भव्य आयोजन होगा। रिपोर्ट: देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन, बिलिया कलां2
- 70वीं जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 70वीं जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा शहर की बेटियां खेलों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टिटोडा जागीर, जहाजपुर में 20 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मुकाबले में बापूनगर की टीम ने सोफिया स्कूल की टीम को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में छात्राओं ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता नानकानी ने बताया कि प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में 12 टीमों तथा 19 वर्ष छात्रा वर्ग में 15 टीमों ने भाग लिया। जिलेभर की टीमों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में बापूनगर की छात्राओं का तीसरा स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। बापूनगर की टीम का नेतृत्व कप्तान खुशी ने किया, जबकि उपकप्तान भूमिका विश्नोई ने उनका साथ दिया। टीम में लक्ष्मी कीर, प्राची, नंदनी धोबी, तसलीमा, अंतिमा वैष्णव, आशी, जया, चंदा, कोमल, साक्षी एवं सोनाक्षी शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। निर्णायक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद धैर्य बनाए रखा और बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बेटियों को खेलों से जोड़ने की दिशा में प्रयास शहर में बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं और खेल संगठनों की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भी बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। एकेडमी की ओर से क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में बालिकाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बापूनगर की छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है। टीम की प्रभारी अनीता एवं सुभागी शर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बापूनगर की छात्राओं की इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षिका पुष्पा अग्रवाल,विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल के मैदान पर बापूनगर की बेटियों की यह सफलता शहर की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा है। सही अवसर, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन मिले तो बेटियां खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।4
- 70वीं जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ जिले की 40 टीमों ने लिया भाग, सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा—खेल भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी 70वीं जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ जिले की 40 टीमों ने लिया भाग, सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा—खेल भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी रायला। रायला-बेरा ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के तत्वावधान में माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से 40 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत हाथीपुरा रहे। अतिथियों ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ भाग लेना चाहिए। जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य स्तर पर चयन का अवसर विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपने माता-पिता, गुरुजनों, जिले एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची टीमों ने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गजराज सिंह हाथीपुरा, पूर्व सरपंच मोहनलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मोहनलाल बलाई, सरपंच प्रतिनिधि सुवालाल गुर्जर, मनोहर सिंह एडवोकेट, सुखदेव शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रायला, नारायण लाल शर्मा, गोपाल लाल गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, जीवन सिंह, ओमप्रकाश गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन में भामाशाह अशोक खजनी, डीके टेक्सटाइल के सरवनजी खेमका, केमिकल के एमडी, मनोज शर्मा, मनीष काबरा, सुरेश कोगटा, सुपरवाइजर बनवारी शर्मा, अशोक गगराणी, रवि टॉक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता जिला अध्यक्ष राजू डीडवानिया सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य ज्योति कंवर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिला है।1
- 🚨 एकादशी मेले में मंगलसूत्र कटने की शिकायत, महिलाओं से सतर्क रहने की अपील चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर कच्ची बस्ती निवासी लाली बाई मोची ने कोतवाली में रिपोर्ट दी कि एकादशी मेले में भीड़ के दौरान उनका मंगलसूत्र कट गया। मेले में जाने वाली माता-बहनों से अपील—भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने जेवर और सामान का विशेष ध्यान रखें, सतर्क रहें।1
- मामूली कहासुनी के चलते बाइक सवार युवक को पहले पिकअप से मारी टक्कर, फिर सरिए से किया ताबड़तोड़ हमला भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक पर जा रहें युवक को बदमाशों ने पहले पिकअप से टक्कर मारी फिर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक के साथ बदमाशों में लाठी-सरियों से गम्भीर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में आसींद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि वॉटर कैन को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते युवक पर जानलेवा हमला हुआ है घायल दिलखुश तेली ने बुधवार शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के बताया कि कस्बे के बीएसएनल ऑफिस के पास वाटर सप्लाई करने वाले हरजी राम गुर्जर से वाटर केन को लेकर कहासुनी हो गई थीं। में बाइक पर जा रहा था इतने में उसने पहले मुझे पिकअप से टक्कर मारी फिर गाड़ी से सरिया निकाल कर मुझ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने मेरे सिर और शरीर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। घायल ने बताया कि हरजी राम के साथ दो अन्य जने और थे जिन्हें वह शक्ल से जानता है। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने लहू लुहान हालत में आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल का इलाज जारी।1