70वीं जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ जिले की 40 टीमों ने लिया भाग, सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा—खेल भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी 70वीं जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ जिले की 40 टीमों ने लिया भाग, सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा—खेल भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी रायला। रायला-बेरा ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के तत्वावधान में माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से 40 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत हाथीपुरा रहे। अतिथियों ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ भाग लेना चाहिए। जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य स्तर पर चयन का अवसर विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपने माता-पिता, गुरुजनों, जिले एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची टीमों ने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गजराज सिंह हाथीपुरा, पूर्व सरपंच मोहनलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मोहनलाल बलाई, सरपंच प्रतिनिधि सुवालाल गुर्जर, मनोहर सिंह एडवोकेट, सुखदेव शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रायला, नारायण लाल शर्मा, गोपाल लाल गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, जीवन सिंह, ओमप्रकाश गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन में भामाशाह अशोक खजनी, डीके टेक्सटाइल के सरवनजी खेमका, केमिकल के एमडी, मनोज शर्मा, मनीष काबरा, सुरेश कोगटा, सुपरवाइजर बनवारी शर्मा, अशोक गगराणी, रवि टॉक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता जिला अध्यक्ष राजू डीडवानिया सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य ज्योति कंवर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिला है।

- 🚨 एकादशी मेले में मंगलसूत्र कटने की शिकायत, महिलाओं से सतर्क रहने की अपील चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर कच्ची बस्ती निवासी लाली बाई मोची ने कोतवाली में रिपोर्ट दी कि एकादशी मेले में भीड़ के दौरान उनका मंगलसूत्र कट गया। मेले में जाने वाली माता-बहनों से अपील—भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने जेवर और सामान का विशेष ध्यान रखें, सतर्क रहें।1
- चित्तौडगढ : बारु(राशमी) में पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव पर एक कॉमेडी कलाकार ने भाजपा नेता की निकाली सुरीली आवाज। राशमी उपखंड क्षेत्र के बारू गांव में आयोजित श्री पाबू जी महाराज के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय नायक महासभा के बेनर तेले इस कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- केकड़ी नगरपालिका ने अध्यक्ष चैंबर का विवाद समाप्त, कांग्रेस नेताओं ने 7 दिन का अल्टीमेटम कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। केकड़ी नगरपालिका परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केन्द्र को खाली कराने की मांग को लेकर चल रहा अनशन नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने समाप्त कर दिया पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं किशनगढ़ विधायक व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान प्रशासन को विधायक जनसुनवाई केन्द्र खाली कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया। अब इस मामले में प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं1
- जलझूलनी एकादशी पर रेलमगरा तहसील में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार जलझूलनी एकादशी पर रेलमगरा तहसील में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार रेलमगरा। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर रेलमगरा कस्बे सहित पूरे तहसील क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। रेलमगरा कस्बे में ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकाली गई। वहीं गिलूंड, दरीबा, कुरज, धनेरिया, कोटड़ी, बनेडिया, सादड़ी, चौकड़ी, सकरावास, जीतावास, पनोतिया सहित रेलमगरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी ठाकुरजी की रामरेवाड़ी निकाली गई। भक्ति भजनों और धार्मिक धुनों से गांव-कस्बों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। रेलमगरा कस्बे के श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में रामरेवाड़ी से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रेलमगरा के ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ सहित गढ़बोर, नरसिंह द्वारा, लक्ष्मीनारायण, सत्यनारायण एवं सेवदा चारभुजा मंदिर के ठाकुरजी को वेवाण में विराजित कर रामरेवाड़ी रवाना हुई। रामरेवाड़ी विजयवर्गीय मोहल्ला, सदर बाजार, बस स्टैंड, शनिमहाराज मंदिर, बावड़ी वाले हनुमान मंदिर, बोहरा गणेशजी मंदिर एवं खाखर देवजी चौक होते हुए तेजाजी चौक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी के भक्ति भजनों एवं धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा रामरेवाड़ी का भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तेजाजी चौक पहुंचने पर ठाकुरजी को नवल जल से विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रामरेवाड़ी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ठाकुरजी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार गिलूंड, दरीबा, कुरज, धनेरिया, कोटड़ी, बनेडिया, सादड़ी, चौकड़ी, सकरावास, जीतावास, पनोतिया सहित रेलमगरा तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की रामरेवाड़ी निकाली गई। गांवों में भी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए रामरेवाड़ी में भाग लिया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।2
- देरांठू में जलझुलनी एकादशी पर ठाकुर जी के बैवाणों की भव्य शोभायात्रा तालाबों पर कराया ठाकुर जी का जल स्नान देरांठू में जलझुलनी एकादशी पर ठाकुर जी के बैवाणों की भव्य शोभायात्रा तालाबों पर कराया ठाकुर जी का जल स्नान1
- चित्तौड़गढ़ में दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में. 🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮 विद्यार्थियों की समस्याओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पेंशनर्स ने उठाए मुद्दे; शेरगढ़-चौड़ी घाटी के ग्रामीणों ने वार्ड सीमांकन पर जताई आपत्ति, घुमंतू समाज की समस्याओं पर मंथन और जलझूलनी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब1
- चित्तौडगढ: बारू(राशमी) मेंश्री पाबु जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम की जलक,आरोही नायक ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।1
- रामसर में जलझूलनी एकादशी पर निकली 13 रेवाड़ियों की भव्य शोभायात्रा ठाकुर जी का हुआ शाही स्नान रामसर में जलझूलनी एकादशी पर निकली 13 रेवाड़ियों की भव्य शोभायात्रा ठाकुर जी का हुआ शाही स्नान1