राजसमंद के कुंभलगढ़ में विदेशियों पर चढ़ा मूर्ति विसर्जन का रंग तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 कुंभलगढ़ क्षेत्र में गणपति विसर्जन का उत्साह, विदेशी पर्यटक भी झूमते दिखे विसर्जन यात्रा में, विदेशियों दंपति को भक्ति में झूमता देख ग्रामीण भी हुए भावुक, कुंभलगढ़ क्षेत्र के देवास गांव में हुआ मूर्ति विसर्जन, भारत विभिन्न संस्कृतियों और त्योहार ऑन का देश है लेकिन विदेशों में यह सब कुछ देखने को नहीं मिलता इसी कारण विदेशी भारत घूमने के दौरान यहां की संस्कृतियों से रूबरू होकर उसमें शामिल होते हैं। ऐसा ही एक नजर कल शाम कुंभलगढ़ के देवास गांव में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान देखने को मिला। देवास में गणपति विसर्जन के दौरान कुंभलगढ़ घूमने आए विदेशी पर्यटक भी गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया और उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष भी विदेशी मेहमानों के साथ भजनों की धुनों पर झूमते रहे। विदेशी मेहमानों का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
राजसमंद के कुंभलगढ़ में विदेशियों पर चढ़ा मूर्ति विसर्जन का रंग तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 कुंभलगढ़ क्षेत्र में गणपति विसर्जन का उत्साह, विदेशी पर्यटक भी झूमते दिखे विसर्जन यात्रा में, विदेशियों दंपति को भक्ति में झूमता देख ग्रामीण भी हुए भावुक, कुंभलगढ़ क्षेत्र के देवास गांव में हुआ मूर्ति विसर्जन, भारत विभिन्न संस्कृतियों और त्योहार ऑन का देश है लेकिन विदेशों में यह सब कुछ देखने को नहीं मिलता इसी कारण विदेशी भारत घूमने के दौरान यहां की संस्कृतियों से रूबरू होकर उसमें शामिल होते हैं। ऐसा ही एक नजर कल शाम कुंभलगढ़ के देवास गांव में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान देखने को मिला। देवास में गणपति विसर्जन के दौरान कुंभलगढ़ घूमने आए विदेशी पर्यटक भी गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया और उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष भी विदेशी मेहमानों के साथ भजनों की धुनों पर झूमते रहे। विदेशी मेहमानों का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
- राजसमंद के कुंभलगढ़ में विदेशियों पर चढ़ा मूर्ति विसर्जन का रंग तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 कुंभलगढ़ क्षेत्र में गणपति विसर्जन का उत्साह, विदेशी पर्यटक भी झूमते दिखे विसर्जन यात्रा में, विदेशियों दंपति को भक्ति में झूमता देख ग्रामीण भी हुए भावुक, कुंभलगढ़ क्षेत्र के देवास गांव में हुआ मूर्ति विसर्जन, भारत विभिन्न संस्कृतियों और त्योहार ऑन का देश है लेकिन विदेशों में यह सब कुछ देखने को नहीं मिलता इसी कारण विदेशी भारत घूमने के दौरान यहां की संस्कृतियों से रूबरू होकर उसमें शामिल होते हैं। ऐसा ही एक नजर कल शाम कुंभलगढ़ के देवास गांव में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान देखने को मिला। देवास में गणपति विसर्जन के दौरान कुंभलगढ़ घूमने आए विदेशी पर्यटक भी गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया और उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष भी विदेशी मेहमानों के साथ भजनों की धुनों पर झूमते रहे। विदेशी मेहमानों का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।1
- चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- जलझूलनी एकादशी पर रेलमगरा तहसील में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार जलझूलनी एकादशी पर रेलमगरा तहसील में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार रेलमगरा। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर रेलमगरा कस्बे सहित पूरे तहसील क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। रेलमगरा कस्बे में ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ की भव्य रामरेवाड़ी निकाली गई। वहीं गिलूंड, दरीबा, कुरज, धनेरिया, कोटड़ी, बनेडिया, सादड़ी, चौकड़ी, सकरावास, जीतावास, पनोतिया सहित रेलमगरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी ठाकुरजी की रामरेवाड़ी निकाली गई। भक्ति भजनों और धार्मिक धुनों से गांव-कस्बों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। रेलमगरा कस्बे के श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में रामरेवाड़ी से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रेलमगरा के ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ सहित गढ़बोर, नरसिंह द्वारा, लक्ष्मीनारायण, सत्यनारायण एवं सेवदा चारभुजा मंदिर के ठाकुरजी को वेवाण में विराजित कर रामरेवाड़ी रवाना हुई। रामरेवाड़ी विजयवर्गीय मोहल्ला, सदर बाजार, बस स्टैंड, शनिमहाराज मंदिर, बावड़ी वाले हनुमान मंदिर, बोहरा गणेशजी मंदिर एवं खाखर देवजी चौक होते हुए तेजाजी चौक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी के भक्ति भजनों एवं धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा रामरेवाड़ी का भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तेजाजी चौक पहुंचने पर ठाकुरजी को नवल जल से विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रामरेवाड़ी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ठाकुरजी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार गिलूंड, दरीबा, कुरज, धनेरिया, कोटड़ी, बनेडिया, सादड़ी, चौकड़ी, सकरावास, जीतावास, पनोतिया सहित रेलमगरा तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की रामरेवाड़ी निकाली गई। गांवों में भी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए रामरेवाड़ी में भाग लिया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।2
- मावली पंचायत समिति में सामान्य महिला तो नव गठित घासा में एससी ओपन के लिए आरक्षित उदयपुर जिले में बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जिनमें से 7 सीटें एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं अनुसूचित जाति के खाते में केवल 1 सीट आई है। पूरी प्रक्रिया के तहत कुल मिलाकर महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रधान पद के आरक्षण की बात करें तो मावली पंचायत समिति में प्रधान का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि घासा पंचायत समिति में प्रधान पद एससी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकडावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन : नाडोल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकडावास में बुधवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पुनाराम गोदारा के निर्देशन मे पीएलवी हितेश सोनी द्वारा वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में आयोजित शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने कानून व राष्ट्रीय लोक अदालत एवं बाल विवाह कानूनी अपराध है, बाल-विवाह निषेध के बारे में, नागरिकों के मुल अधिकारों की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100 कि जानकारी व चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 कि जानकारी दी साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी प्रदान की साथ ही जीवन को जटिलताओ से मुक्त करते हुए सहज एवं सरल रास्ते पर चलकर छोटे छोटे योगदान देकर नवभारत निर्माण के भागीदार बनें जो संविधान सम्मत हो,बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में बालिकाओं को जागरूक किया ओर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कि जानकारी दी। वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी द्वारा पर्यावरण बचाव एवं मुल अधिकारो की जानकारी दी । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कस्तुरी देवी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी साथ हि सुपोषण दिवस कि किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी । आशा सहयोगिनी दरिया देवी द्वारा मौसमी बिमारीयो से बचाव हेतु जानकारी दी । इस देसूरी पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कस्तुरी देवी, सहायिका हुलिया वैष्णव, आशा सहयोगिनी दरिया देवी , वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी, मोतीलाल मेवाडा, लालाराम परमार, वजाराम बोस, अभय सिंह,सहित विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। किस्तुर राठौड़ नाडोल2
- बोरवाड़ी कम्युनिटी हॉल के पास ढाई महीने से लावारिस खड़ी कार, प्रशासन ने हटवाई उदयपुर के बोरवाड़ी क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल के पास पिछले ढाई महीने से एक कार (RJ27 CL 2341) लावारिस हालत में खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के टायरों में हवा नहीं है और कई बार मालिक को फोन लगाया लेकिन मोबाइल आउट ऑफ रीच आ रहा है। लावारिस कार के कारण मोहल्ले में लोगों को परेशानी और डर दोनों था। शिकायत पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार को वहां से हटवाकर कार्रवाई की। क्या आपने भी इस कार को बोरवाड़ी में खड़ी देखी थी? कमेंट में बताएं। लोकेशन: बोरवाड़ी, उदयपुर रिपोर्ट: उदयपुर न्यूज एजेंसी #Udaipur #Borwadi #UdaipurNews #LocalNews1
- उदयपुर में धूमधाम से खटीक समाज द्वारा निकाली गई राम रेवाड़ी उदयपुर में धूमधाम से निकाली गई राम रेवाड़ी1
- राजसमंद जिला परिषद एवं पंचायत समितियां की आरक्षण लॉटरी संपन्न तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद पंचायत चुनाव के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण, जिला प्रमुख का पद ओपन अनारक्षित रहेगा, आमेट,भीम और राजसमंद पंचायत समिति प्रधान अनारक्षित महिला के लिए, देवगढ़,कुंभलगढ़ और खमनोर प्रधान पद अनारक्षित ओपन, चारभुजा एसटी के लिए आरक्षित रखा गया है, रेलमगरा प्रधान ओबीसी और देलवाड़ा एससी महिला के लिए आरक्षित, जिला कलेक्टर,जिला परिषद सीईओ,नाथद्वारा विधायक और कुंभलगढ़ विधायक की मौजूदगी में हुई लॉटरी प्रक्रिया,1