logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* *गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।

6 hrs ago
user_राजाराम जैन
राजाराम जैन
Media house Bhilwara, Rajasthan•
6 hrs ago

गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* *गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    1
    भीलवाड़ा । 
अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन
भीलवाड़ा । 
अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।
सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके।
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* > *भीलवाड़ा।* राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री बालू सिंह झाला* के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष *श्री रतनलाल आचार्य* की अध्यक्षता में आयोजित की गई। > > बैठक में संगठन के उद्देश्यों - मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विस्तार से चर्चा की गई। भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु संगठन द्वारा कठोर एवं ठोस कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया। > > *संगठन में नई नियुक्तियां -* > बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए *श्री लादू लाल सेन* को जिला उपाध्यक्ष भीलवाड़ा, *श्रीमती मंजू राठौड़* को महिला शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा एवं *श्री सौरभ काबरा* को युवा शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया। > > महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता आर्य ने संगठन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु अति शीघ्र अन्य महिला पदों पर भी नियुक्तियां करने पर सहमति दी। > > इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी, महिला जिला अध्यक्ष अनिता आर्य, करेड़ा तहसील अध्यक्ष गोविंद सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार बलाई, विकास कुमार लोहार करेड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न*

> *भीलवाड़ा।* राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री बालू सिंह झाला* के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष *श्री रतनलाल आचार्य* की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
>
> बैठक में संगठन के उद्देश्यों - मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विस्तार से चर्चा की गई। भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु संगठन द्वारा कठोर एवं ठोस कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया।
>
> *संगठन में नई नियुक्तियां -*
> बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए *श्री लादू लाल सेन* को जिला उपाध्यक्ष भीलवाड़ा, *श्रीमती मंजू राठौड़* को महिला शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा एवं *श्री सौरभ काबरा* को युवा शहर अध्यक्ष भीलवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया।
>
> महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता आर्य ने संगठन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु अति शीघ्र अन्य महिला पदों पर भी नियुक्तियां करने पर सहमति दी।
>
> इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी, महिला जिला अध्यक्ष अनिता आर्य, करेड़ा तहसील अध्यक्ष गोविंद सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार बलाई, विकास कुमार लोहार करेड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा) गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कुमार माली, राकेश कुमार माली, विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज, मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक सांवरा लाल कुमावत व दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई। समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़*           सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां।
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़*           सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां।
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक  अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई।
समारोह अध्यक्ष एवं विधायक  अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं।
मुख्य अतिथि सांसद  दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है।
उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह  गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य  मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा)  गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ  अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य  दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान,  मुकेश कुमार माली,  राकेश कुमार माली,  विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज,  मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक  सांवरा लाल कुमावत व  दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक  सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई।
समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • पहले किया पीछा, फिर मौका मिलते ही चुराई बुलेट; बेचने निकले दो शातिर चोर गिरफ्तार,कर्ज चुकाने के लिए चुनी अपराध की राह भीलवाड़ा। पुर थाना पुलिस ने जून माह में नौगांवा स्थित वाटर पार्क के बाहर से चोरी हुई बुलेट बाइक की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बुलेट को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुर थाना पुलिस के अनुसार सांगानेरी गेट निवासी मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश की बुलेट जून माह में नौगांवा वाटर पार्क के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई जमनालाल पंवार को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित चैंपियन कार क्षेत्र से ही आसिफ का पीछा करते हुए नौगांवा वाटर पार्क तक पहुंचे। आसिफ के बुलेट खड़ी कर वाटर पार्क में प्रवेश करते ही आरोपियों ने मौका पाकर बुलेट चोरी कर ली और मुजराज-कपासन मार्ग से फरार हो गए। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में स्वरूपगंज क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील रैगर पुत्र मिश्रीलाल रैगर निवासी अरनिया माली, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ और छोटू पुत्र हुकमचंद माली निवासी खिड़की दरवाजा, छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बुलेट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की बुलेट और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि इस्तेमाल की गई बाइक छोटू के भाई राहुल के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी कभी हलवाई का काम तो कभी सब्जी बेचकर गुजारा करते थे, लेकिन कर्ज चुकाने के चक्कर में अपराध में उतर गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    पहले किया पीछा, फिर मौका मिलते ही चुराई बुलेट; बेचने निकले दो शातिर चोर गिरफ्तार,कर्ज चुकाने के लिए चुनी अपराध की राह
भीलवाड़ा। पुर थाना पुलिस ने जून माह में नौगांवा स्थित वाटर पार्क के बाहर से चोरी हुई बुलेट बाइक की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बुलेट को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।
पुर थाना पुलिस के अनुसार सांगानेरी गेट निवासी मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश की बुलेट जून माह में नौगांवा वाटर पार्क के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई जमनालाल पंवार को सौंपी गई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित चैंपियन कार क्षेत्र से ही आसिफ का पीछा करते हुए नौगांवा वाटर पार्क तक पहुंचे। आसिफ के बुलेट खड़ी कर वाटर पार्क में प्रवेश करते ही आरोपियों ने मौका पाकर बुलेट चोरी कर ली और मुजराज-कपासन मार्ग से फरार हो गए।
पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में स्वरूपगंज क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील रैगर पुत्र मिश्रीलाल रैगर निवासी अरनिया माली, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ और छोटू पुत्र हुकमचंद माली निवासी खिड़की दरवाजा, छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बुलेट चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने चोरी की बुलेट और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि इस्तेमाल की गई बाइक छोटू के भाई राहुल के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी कभी हलवाई का काम तो कभी सब्जी बेचकर गुजारा करते थे, लेकिन कर्ज चुकाने के चक्कर में अपराध में उतर गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • महापौर एवं उपमहापौर ने सादे समारोह में विधि विधान से किया पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद ​भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचने वाली महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार प्रातः नगर निगम में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रवक्त ने ​बताया कि नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार प्रातः 11.15 बजे महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद श्रीमती जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे - जसवंत कंवर महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी। आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे - सोमानी उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। आयुक्त यादव सहित निगम स्टाफ ने किया स्वागत नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण पश्चात निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया एवं सफल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
    1
    महापौर एवं उपमहापौर ने सादे समारोह में विधि विधान से किया पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
​भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचने वाली महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार प्रातः नगर निगम में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रवक्त ने ​बताया कि नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार प्रातः 11.15 बजे महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद श्रीमती जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे - जसवंत कंवर
महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी।
आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे - सोमानी
उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
आयुक्त यादव सहित निगम स्टाफ ने किया स्वागत
नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण पश्चात निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया एवं सफल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की।
राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण
महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 70 वीं जिलास्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बा । 70 वीं जिलास्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बा । रायला बेराँ ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के तत्वाधान में माध्यमिक विधालय खेल मैदान में 70 वीं जिलास्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बा । राजा वर्ग के प्रथम दिवस विचित्र वेशभूषा, सुगम संगीत तथा सामूहिक गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य तकनीकी सलाहकार प्रेम कोली नेबताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता में छात्र। छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आयोजन के संदर्भ में गाँव वालों ने भी बढ़ चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार, विभागीय प्रतिनिधि श्री भँवर लाल तेली सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहें। मंच संचालन श्री अरविन्द कुमार पारीक ने किया
    2
    70 वीं जिलास्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बा । 

70 वीं जिलास्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बा । 
रायला बेराँ ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के तत्वाधान में माध्यमिक विधालय खेल मैदान में 70 वीं जिलास्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बा । राजा वर्ग के प्रथम दिवस विचित्र वेशभूषा, सुगम संगीत तथा सामूहिक गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य तकनीकी सलाहकार प्रेम कोली नेबताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता में छात्र। छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आयोजन के संदर्भ में गाँव वालों ने भी बढ़ चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार, विभागीय प्रतिनिधि श्री भँवर लाल तेली सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहें। मंच संचालन श्री अरविन्द कुमार पारीक ने किया
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    52 min ago
  • पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज चित्तौड़गढ़। पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज
    1
    पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज
चित्तौड़गढ़। पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 min ago
  • गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* *गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।
    1
    गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू*
*गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू*
गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है।  इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.