logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न. लातेहार:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों एवं प्री-रिवीजन गतिविधियों की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।  बैठक में गूगल मीट के माध्यम से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) शामिल हुए। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार अप्रैल 2026 से प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य से पूर्व की सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में चल रहे बीएलओ मैपिंग कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बताया गया कि जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में से मनिका विधानसभा क्षेत्र में 75.27 प्रतिशत तथा लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 83.01 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग कार्य बीएलओ ऐप के माध्यम से पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी प्रविष्टि ऑनलाइन ईआरओ नेट (ERONET) पर भी प्रदर्शित हो रही है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची में दर्ज धुंधली (Blurred), गैर-आयामी (Non-dimensional) एवं गैर-मानवीय (Non-human) फोटो को हटाते हुए मतदाता सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। साथ ही अवैध अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को भी तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदन को सात दिनों से अधिक लंबित नहीं रखा जाए। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को प्रतिदिन प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की द्वारा जानकारी दी गई कि नव नियुक्त मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-2 को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करें, ताकि आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, निर्वाचन कार्यालय कर्मी उपस्थित थें.

18 hrs ago
user_Vikash Tiwary
Vikash Tiwary
पत्रकार लातेहार, लातेहार, झारखंड•
18 hrs ago
305c4965-0dab-4bac-a0f3-fadddf002141

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार रेलवे क्रॉसिंग का हल जहां हर दिन लोगों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना पूर्ण निर्माण कार्य चल रहा है मगर कार्य तेजी से प्रगति पर नहीं है जिसका खमियाजा स्थान लोगों को उठाना पड़ रहा है आए दिन यह समस्या आम लोग घंटों इस रेलवे क्रॉसिंग के पास आकार झेलते हैं
    1
    लातेहार रेलवे क्रॉसिंग का हल जहां हर दिन लोगों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना पूर्ण निर्माण कार्य चल रहा है मगर कार्य तेजी से प्रगति पर नहीं है जिसका खमियाजा स्थान लोगों को उठाना पड़ रहा है आए दिन यह समस्या आम लोग घंटों इस रेलवे क्रॉसिंग के पास आकार झेलते हैं
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    32 min ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • धरना में बैठे पूर्व लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का बोले प्राइवेट स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं, अगर री एडमिशन बंद नहीं होगा तो प्राइवेट स्कूल में ताला मार देंगे
    1
    धरना में बैठे पूर्व लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का बोले प्राइवेट स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं, अगर री एडमिशन बंद नहीं होगा तो प्राइवेट स्कूल में ताला मार देंगे
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Vikram Dewang
    1
    Post by Vikram Dewang
    user_Vikram Dewang
    Vikram Dewang
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डोका ग्राम में आयोजित हुआ कार्यक्रम जीप सदस्य ने कहा महिलाओं के बिना विकसित समाज का कल्पना उचित नही
    1
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डोका ग्राम में आयोजित हुआ कार्यक्रम जीप सदस्य ने कहा महिलाओं के बिना विकसित समाज का कल्पना उचित नही
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.