Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड हाईडिल गेट के पास बड़ा हादसा टला बाइक और मोटर साइकिल टाटा मैजिक की हुई टक्कर जिससे तमाम लोगों की जान बची पूरा मामला टाटा मैजिक पर लोहे की टीन और एंगल लदे हुए थे वीडियो फोटो संलग्न
Shaban Siddiqui
ब्रेकिंग न्यूज़ मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड हाईडिल गेट के पास बड़ा हादसा टला बाइक और मोटर साइकिल टाटा मैजिक की हुई टक्कर जिससे तमाम लोगों की जान बची पूरा मामला टाटा मैजिक पर लोहे की टीन और एंगल लदे हुए थे वीडियो फोटो संलग्न
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा खीरी में शाहे विलायत हज़रत मखदूम पीर रहमतुल्लाह तआला का 447वां उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-ओ-अमान और खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में कुरआन ख्वानी, फातिहा और विशेष दुआओं का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचे और लंगर-ए-आम का भी इंतज़ाम किया गया। उर्स के मौके पर इलाके में रौनक का माहौल रहा और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई।1
- *काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक घंटा देर तक रुकना पड़ा,* *एक आशिक के हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते।*1
- जिले के ओयल चौकी प्रभारी पटेल राठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पेट्रोल पंप पर प्रतिबंधित मांगूर मछली से भरे ट्रक के खड़े होने की सूचना पर एक पत्रकार वहां वीडियो बना रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पटेल राठी वीडियो बनाने से नाराज हो गए। वायरल वीडियो में आरोप है कि दरोगा ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया और गुस्से में आकर पत्रकार के मुंह पर तमाचा तक जड़ दिया। इतना ही नहीं, वीडियो का जिक्र होने पर दरोगा ने ट्रक चालक से यह भी कहा कि पत्रकार के खिलाफ दो एप्लीकेशन लिखकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।2
- मिर्जापुर। जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने के कारण एक मासूम की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि करन नाम का बच्चा अचानक बीमार हो गया और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, जिससे परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। परिजनों के मुताबिक, पहले बच्चे को गांव के मंदिर ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे रेबीज के गंभीर लक्षण बताते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे के दिव्यांग पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी कारण कुत्ते के काटने के बाद करन को पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं लग पाई और केवल दो इंजेक्शन ही लग सके। डॉक्टरों के अनुसार अब बच्चे के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी दे रही है कि कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा परिणाम जानलेवा हो सकते हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत और दुख का माहौल है।1
- लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में तीन किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने धौरहरा के SDM और क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया हैं। किसानो ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम समैसा निवासी रामप्रकाश, रामपाल और रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की उनकी भूमि गाटा संख्या 1302, 1303 और 1304 पर उनका कब्जा है इस जमीन पर उन्होंने खेत में गन्ना की फसल बो रखी हैं। किसानो का आरोप है की गांव के सन्तोष शर्मा वीरेंद्र कुमार, अनूप, अवधेश कुमार और विजय उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग लगातार उन्हें डरा धमका रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट मैरिज लॉन में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर (प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’* शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- *एसडीएम धौरहरा का अजब गजब कारनामा, गरीब किसान ने एसडीएम धौरहरा के साथ क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गंभीर आरोप,* *रसूखदारों के आगे बेबस एसडीएम धौरहरा, गरीब किसान की पुस्तैनी जमीन पर दिया फर्जी स्थगन आदेश,* *गरीब किसान अपनी पत्नी व बच्चों सहित पहुंचा जिलाधिकारी खीरी के दरबार, लगाई न्याय की गुहार* *एसडीएम ने फोन करके गरीब किसान को जमीन छोड़ने की दी नसीहत, पीड़ित का आरोप एसडीएम बोले विधायक के दबाव में स्थगन आदेश किया गया पारित, विधायक के पास जाने की दी सलाह,* *पीड़ित किसान के पास बैनामा, चकबंदी के कागज सहित नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की आख्या मौजूद, फिर भी एसडीएम ने दे दिया स्थगन आदेश,* *गरीब किसान ने एसडीएम व विधायक की मिलीभगत से रसूखदारों पर जमीन हड़पने की कोशिश का लगाया आरोप,* *तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव का मामला।*1