Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’* शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’* शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट लान में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर , रमेश जायसवाल,सुरेश जयसवाल,(प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- रमजान के पाक महीने में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। आने वाली ईद के मौके पर उन्होंने न सिर्फ मुस्लिम जरूरतमंदों बल्कि हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों को नए कपड़े, सेवइयां, अन्य जरूरी सामान के साथ-साथ नगद राशि भी वितरित की।इस मौके पर रेहान खान ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है, इसलिए समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।1
- स्क्रिप्ट ब्यूरो नेशनल न्यूज़ लाइव संजय कुमार राठौर, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) लोकेशन: मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी मोहम्मदी में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान' का शंखनाद, मिशन 2027 की जोरों से तैयारी एंकर: लखीमपुर खीरी जिले की 144 विधानसभा मोहम्मदी में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। नगर के गिरिराज मैरिज लॉन में चार दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। यह अभियान 17 मार्च तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर अभेद्य बनाना और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। खबर का विस्तार (V.O.): उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक और रणनीतिक रूप से तैयार करने के लिए इस महा अभियान की शुरुआत की है। मोहम्मदी के गिरिराज मैरिज लॉन में आयोजित इस शिविर में सत्ता और संगठन का अनूठा समन्वय देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही वह रीढ़ है, जिसके दम पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के सपने को साकार करने के लिए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाएं। इस प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय मुद्दों, विशेषकर गन्ना किसानों की समस्याओं और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सिखाया गया कि कैसे सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के नैरेटिव को काटना है और अपनी बात मजबूती से जनता के बीच रखनी है। मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई और नगर पालिका मोहम्मदी के अध्यक्ष कन्हैया संदीप मल्होत्रा की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। इन सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 144 विधानसभा मोहम्मदी से शुरू हुई यह तैयारी लखनऊ की सत्ता का मार्ग प्रशस्त करेगी। अध्यक्ष "यह प्रशिक्षण महा अभियान कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने की एक कार्यशाला है। हम हर बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। 2027 के लिए हमारी तैयारियां जोरों पर हैं और हम विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे।" निष्कर्ष: 17 मार्च तक चलने वाला यह चार दिवसीय शिविर भाजपा के लिए एक 'वॉर रूम' की तरह काम कर रहा है, जहाँ भविष्य की चुनावी बिसात बिछाई जा रही है। बाइट (Bite): अरविंद गुप्ता, भाजपा जिला लखीमपुर खीरी4
- पलिया नगर पालिका परिषद पलिया में टाटा डंपर और स्ट्रीट लाइट खरीद में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहानिया ने पलिया विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका परिषद में हुई खरीद प्रक्रियाओं में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी सहित कई उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहानिया ने मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। विधायक रोमी साहनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यदि नगर पालिका में भ्रष्टाचार हुआ है तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जिलास्तरीय तकनीकी टीम से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि सरकारी धन के दुरुपयोग या घोटाले की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक के इस सख्त रुख के बाद नगर पालिका में कथित अनियमितताओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उधर, शिकायतकर्ता जसपाल सिंह गोहानिया का कहना है कि शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रियों और अन्य उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बा खीरी में सूफी संत शाहे विलायत हज़रत सय्यद मखदूम पीर रहमतुल्लाह अलैह के 447वें उर्स की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। 24 रमज़ान को उर्स का आगाज़ होगा, जिसमें दूर-दराज़ से आने वाले जायरीन की आमद शुरू हो गई है। दरगाह परिसर को सजाया गया है और इंतजामात पूरे कर लिए गए हैं। लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में लहरपुर मार्ग स्थित मोहल्ला शेख सराय में सूफी संत शाहे विलायत हज़रत सय्यद मखदूम पीर रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी 447वां उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। 24 रमज़ान की शाम से उर्स शरीफ का विधिवत आगाज़ होगा, जिसके लिए दरगाह कमेटी और स्थानीय लोगों द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। दरगाह परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है और बाहर से आने वाले जायरीन के लिए ठहरने, पानी और लंगर की व्यवस्था भी की गई है। उर्स के मौके पर कुरआन ख्वानी, फातिहा, नात-ओ-मनकबत और सूफियाना महफिलों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देकर दुआ करेंगे और अमन-ओ-चैन की दुआएं मांगी जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हज़रत सय्यद मखदूम पीर रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह अकीदतमंदों की आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां हर साल उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। फिलहाल 24 रमज़ान को होने वाले उर्स शरीफ को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड हाईडिल गेट के पास बड़ा हादसा टला बाइक और मोटर साइकिल टाटा मैजिक की हुई टक्कर जिससे तमाम लोगों की जान बची पूरा मामला टाटा मैजिक पर लोहे की टीन और एंगल लदे हुए थे वीडियो फोटो संलग्न1
- पलिया कलां (खीरी)। पलिया क्षेत्र के ग्राम बंशीनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग से जुड़ी दुधवा क्षेत्र की महिला सोसियोलॉजिस्ट नजरुन निशां को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ को दूर रखा गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके। नजरुन निशां ने बताया कि अजगर संभवतः भोजन की तलाश में जंगल से भटककर आबादी वाले इलाके में आ गया था। अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे दुधवा के जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया, जिससे वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और नजरुन निशां की सराहना की। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचना दें।1
- लखीमपुर खीरी में तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने तेली समाज के लोगों की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का ऐलान किया और होली की शुभकामनाएं दीं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड हाईडिल गेट के पास बड़ा हादसा टला बाइक और मोटर साइकिल टाटा मैजिक की हुई टक्कर जिससे तमाम लोगों की जान बची पूरा मामला टाटा मैजिक पर लोहे की टीन और एंगल लदे हुए थे वीडियो फोटो संलग्न1