logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बडी खबर औरैया से जहाँ पर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी का हुआ तबादला जनपद औरैया के जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी का तबादला जनपद मैनपुरी में हो गया है औरैया के जिलाधिकारी के रूप में पद ग्रहण करेंगे श्री बृजेश कुमार जो लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे

5 hrs ago
user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
1562fa74-5e0a-41ac-abbf-db9133805b90

बडी खबर औरैया से जहाँ पर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी का हुआ तबादला जनपद औरैया के जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी का तबादला जनपद मैनपुरी में हो गया है औरैया के जिलाधिकारी के रूप में पद ग्रहण करेंगे श्री बृजेश कुमार जो लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।
    1
    औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। 
टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान।* *मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान।* *फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक।* *ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।* *घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए।* *आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई।* *ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान।*
*मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान।*
*फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक।*
*ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।*
*घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए।*
*आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई।*
*ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा
औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक
    1
    औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा* जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा*
जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए। कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं।
प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे।
तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए।
कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*
    1
    *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.