logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आठनेर जनपद पंचायत में आरटीआई अपील महीनों से लंबित, आवेदक को नहीं मिला जवाब जिला पंचायत से भेजे गए प्रकरण पर भी नहीं हुई सुनवाई, सूचना आयोग जाने की चेतावनी बैतूल। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए प्रावधानों के बावजूद आठनेर जनपद पंचायत में आरटीआई से जुड़ा एक मामला महीनों से लंबित होने का सामने आया है। आवेदक विशाल भालेकर ने जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई आवेदन दिया था, लेकिन निर्धारित समय में जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नियमों के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत बैतूल में प्रथम अपील प्रस्तुत की। जिला पंचायत बैतूल के लोक सूचना अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक 764/सू.अधि./2026/17333 दिनांक 06 जनवरी 2026 के माध्यम से यह प्रकरण जनपद पंचायत आठनेर के प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यवाही के लिए भेजा गया था। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराई जाए और इसकी सूचना जिला पंचायत बैतूल को भी भेजी जाए। इसके बावजूद कई महीने बीत जाने के बाद भी अपील की सुनवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदक को यह भी नहीं बताया गया कि उसकी अपील स्वीकार की गई है, खारिज की गई है या मामला अभी भी लंबित है। जबकि सूचना का अधिकार कानून में अपीलों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित है। आवेदक विशाल भालेकर का कहना है कि यदि शीघ्र ही अपील की सुनवाई कर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे इस मामले को मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग तक ले जाकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे।

5 hrs ago
user_जिला ब्यूरो बैतूल
जिला ब्यूरो बैतूल
Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
e372de7e-5ae0-4727-946f-00a9c251768e

आठनेर जनपद पंचायत में आरटीआई अपील महीनों से लंबित, आवेदक को नहीं मिला जवाब जिला पंचायत से भेजे गए प्रकरण पर भी नहीं हुई सुनवाई, सूचना आयोग जाने की चेतावनी बैतूल। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए प्रावधानों के बावजूद आठनेर जनपद पंचायत में आरटीआई से जुड़ा एक मामला महीनों से लंबित होने का सामने आया है। आवेदक विशाल भालेकर ने जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई आवेदन दिया था, लेकिन निर्धारित समय में जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नियमों के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत बैतूल में प्रथम अपील प्रस्तुत की। जिला पंचायत बैतूल के लोक सूचना अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक 764/सू.अधि./2026/17333 दिनांक 06 जनवरी 2026 के माध्यम से यह प्रकरण जनपद पंचायत आठनेर के प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यवाही के लिए भेजा गया था। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराई जाए और इसकी सूचना जिला पंचायत बैतूल को भी भेजी जाए। इसके बावजूद कई महीने बीत जाने के बाद भी अपील की सुनवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदक को यह भी नहीं बताया गया कि उसकी अपील स्वीकार की गई है, खारिज की गई है या मामला अभी भी लंबित है। जबकि सूचना का अधिकार कानून में अपीलों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित है। आवेदक विशाल भालेकर का कहना है कि यदि शीघ्र ही अपील की सुनवाई कर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे इस मामले को मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग तक ले जाकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैलगाड़ी रथ यात्रा से होगा शुभारंभ भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी भैंसदेही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभव का आयोजन होने जा रहा है। प्राचीन शिव मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा 12 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेगी। कथावाचक सुश्री जया देवी के मुखारविंद से सुनाई जाने वाली यह कथा शिवभक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है
    1
    बैलगाड़ी रथ यात्रा से होगा शुभारंभ
भैंसदेही 
मां पूर्णा की पावन नगरी भैंसदेही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभव का आयोजन होने जा रहा है। प्राचीन शिव मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा 12 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेगी। कथावाचक सुश्री जया देवी के मुखारविंद से सुनाई जाने वाली यह कथा शिवभक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांडवी अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनावानी निवासी किसान रामचंद्र झाड़े के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई मिली जानकारी अनुसार 7 एकड़ खेत में गेहूं की सफल पक कर तैयार हो गई थी की अचानक लगी आग की लपटों ने भारी मात्रा में गेहूं की सफल जलाकर राख कर दी डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और खेत में फैली आग पर काबू पाया फिलहाल किसान को आगजनी में आर्थिक नुक्सान हुआ है उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांडवी अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनावानी निवासी किसान रामचंद्र झाड़े के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई मिली जानकारी अनुसार 7 एकड़ खेत में गेहूं की सफल पक कर तैयार हो गई थी की अचानक लगी आग की लपटों ने भारी मात्रा में गेहूं की सफल जलाकर राख कर दी डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और खेत में फैली आग पर काबू पाया फिलहाल किसान को आगजनी में आर्थिक नुक्सान हुआ है उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    2
    दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई।
आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    13 hrs ago
  • सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है।
    1
    सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खेत के गोदाम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 बाइक, 4 मोबाइल और 25 क्विंटल मक्का बरामद सिवनी मालवा अनुविभाग के थाना शिवपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बनाडा निवासी फरियादी शीशराम पिता गिरवर सिंह जाट (50 वर्ष) ने थाना शिवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29-30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खेत में बने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 क्विंटल मक्का, माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर और ट्यूबलर बैटरी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 64 हजार 500 रुपए बताई गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 9 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोनू पारधी निवासी ग्राम धावड़ा घाट ओझा बस्ती के पीछे मंडी की तरफ चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जैकेट की जेब से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी के पास बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल भी मिली। पूछताछ में कबूला कई चोरी की वारदात कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि 1. दगड़खेड़ी के पास खेतों से चार मोबाइल और एक प्लेटिना बाइक चोरी की थी। 2. बारंगा गांव से एक और प्लेटिना बाइक चोरी कर बाद में नदी किनारे फेंक दी थी। 3. इटारसी बाजार क्षेत्र से स्प्लेंडर बाइक चोरी कर कुछ दिन चलाने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दी थी। 4. ग्राम बनाडा के खेत के गोदाम से 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी भी उसी ने चोरी की थी। आरोपी ने चोरी की मक्का धावड़ा घाट स्थित अपनी टपरी में छिपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। 3.28 लाख का चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और मक्का सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया है। मामले में विभिन्न धाराओं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी विवेक यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील मरकाम, प्रधान आरक्षक विशाल भदौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश जाट, पवन तिवारी, शिवम जोशी, महिला आरक्षक प्रीति चौहान एवं चालक आरक्षक विष्णु सनकत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    खेत के गोदाम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 बाइक, 4 मोबाइल और 25 क्विंटल मक्का बरामद
सिवनी मालवा अनुविभाग के थाना शिवपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बनाडा निवासी फरियादी शीशराम पिता गिरवर सिंह जाट (50 वर्ष) ने थाना शिवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29-30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खेत में बने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 क्विंटल मक्का, माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर और ट्यूबलर बैटरी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 64 हजार 500 रुपए बताई गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
9 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोनू पारधी निवासी ग्राम धावड़ा घाट ओझा बस्ती के पीछे मंडी की तरफ चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जैकेट की जेब से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी के पास बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल भी मिली।
पूछताछ में कबूला कई चोरी की वारदात
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि
1. दगड़खेड़ी के पास खेतों से चार मोबाइल और एक प्लेटिना बाइक चोरी की थी।
2. बारंगा गांव से एक और प्लेटिना बाइक चोरी कर बाद में नदी किनारे फेंक दी थी।
3. इटारसी बाजार क्षेत्र से स्प्लेंडर बाइक चोरी कर कुछ दिन चलाने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दी थी।
4. ग्राम बनाडा के खेत के गोदाम से 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी भी उसी ने चोरी की थी। आरोपी ने चोरी की मक्का धावड़ा घाट स्थित अपनी टपरी में छिपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
3.28 लाख का चोरी का माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और मक्का सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया है। मामले में विभिन्न धाराओं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका
पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी विवेक यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील मरकाम, प्रधान आरक्षक विशाल भदौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश जाट, पवन तिवारी, शिवम जोशी, महिला आरक्षक प्रीति चौहान एवं चालक आरक्षक विष्णु सनकत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • wadegaon mela
    1
    wadegaon mela
    user_Bandu Uikey
    Bandu Uikey
    Artist Pandhurna, Chhindwara•
    18 hrs ago
  • नाका नंबर एक पर नपा नें हटाया अतिक्रमण,हाथ ठेला किया जब्त। मुलताई। नगर के नाका नंबर एक के क्षेत्र में बुधवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नवीन स्कूल के सामने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। नपा अमले ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे और उपयंत्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक हाथ ठेला भी जब्त किया गया। नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि नगर की यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे दुकान न लगाएं। वहीं नाका नंबर एक के नवीन स्कूल के सामने दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां सीजनेबल दुकानें लगाते आ रहे हैं,अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटाने से उनका व्यापार प्रभावित होगा। वही राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
    2
    नाका नंबर एक पर नपा नें हटाया अतिक्रमण,हाथ ठेला किया जब्त।
मुलताई। नगर के नाका नंबर एक के क्षेत्र में बुधवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 
इस दौरान नवीन स्कूल के सामने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। 
नपा अमले ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे और उपयंत्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक हाथ ठेला भी जब्त किया गया।
नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि नगर की यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे दुकान न लगाएं।
वहीं नाका नंबर एक के नवीन स्कूल के सामने दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां सीजनेबल दुकानें लगाते आ रहे हैं,अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटाने से उनका व्यापार प्रभावित होगा। 
वही राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.