गंगा का जलस्तर बढ़ने से रामपुर पंचायत की सड़क पर खतरा,मरम्मत की मांग। बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में मुख्य सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। रामपुर पंचवटी चौक से मदन जायसवाल की दुकान तक कटघरा-रामपुर पथ पर सड़क किनारे से बड़े पैमाने पर मिट्टी हट जाने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम ने मंगलवार की शाम करीब चार बजे जिला प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने पर बाढ़ के दौरान सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो सकता है। सरपंच ने बताया कि सड़क के किनारे मिट्टी हट जाने से आवागमन के दौरान कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर रात के समय इस स्थान पर खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्थल का निरीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत एवं कटावरोधी कार्य कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बाढ़ के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा रामपुर सहित आसपास के लोगों का आवागमन प्रभावित हो सकता है।

- मन्नत पूरी हुई तो बहंगी में बच्चे को लेकर बाबा धाम निकले शिव भक्त, कांवड़ में एक तरफ गंगाजल तो दूसरी ओर मासूम मन्नत पूरी हुई तो बहंगी में बच्चे को लेकर बाबा धाम निकले शिव भक्त, कांवड़ में एक तरफ गंगाजल तो दूसरी ओर मासूम1
- परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने अपने आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳 “तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है, इसके लिए कुर्बान हुआ, देश का हर वीर जवान है।” 🇮🇳 जय हिंद। वंदे मातरम्🇮🇳1
- समता पार्टी के संस्थापक सदस्य दिवंगत विजय आजाद को दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं की दिखी मौजूदगी समता पार्टी के संस्थापक सदस्य दिवंगत विजय आजाद को दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं की दिखी मौजूदगी1
- रामगिरी बिता विषारी मां का स्थान जो बीमा भारती है ना उसके गांव का रावण में जो धाम लगता है एक नंबर सभी मां का कामना पूरा करता है ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर सब्सक्राइब करें भाई-बहनों सपोर्ट जितना हो उतना शेयर करिए मां का कामना पूरा करने वाला सोशल मीडिया को छोड़ रहा है जितना4
- क्या मणिपुर को राजनीति ने जलाया? सुनिए स्थानीय छात्र का दर्दनाक खुलासा! मणिपुर में BJP फेल क्यूँ? #manipur #podcast #manipurviolence #राजनीतिक1
- Bijli Ka bahut abhav k karan prashani Bijli ka koi ruk ninam nani hai din me bhi nahi ratha hai aur raat may bhi nahi ratha hai aur thora bhi barish me sarak par pani jama ho jana aur natwark ka issu itna hai ke jitna bhi kaha jaye wo bhi kam par jaayega1
- सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 30 दिनों में समाधान का निर्देश मुंगेर: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी नौ प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए। इनमें भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा और परिवहन से जुड़े मामले शामिल रहे। बरियारपुर प्रखंड की करहरिया पश्चिमी पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया। शिविर में कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पात्र लाभुकों को आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया। लाभुकों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही आवेदकों को आवेदन की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 30 दिनों में समाधान का निर्देश मुंगेर: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी नौ प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए। इनमें भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा और परिवहन से जुड़े मामले शामिल रहे। बरियारपुर प्रखंड की करहरिया पश्चिमी पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया। शिविर में कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पात्र लाभुकों को आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया। लाभुकों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही आवेदकों को आवेदन की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया।1
- शिक्षक संदीप वर्मा, संतोष वर्मा तथा युवा राजद नेता सुभाष वर्मा की दादी स्वर्गीय फुलिया देवी को दी गई श्रद्धांजलि शिक्षक संदीप वर्मा, संतोष वर्मा तथा युवा राजद नेता सुभाष वर्मा की दादी स्वर्गीय फुलिया देवी को दी गई श्रद्धांजलि1
- सम्राट चौधरी का बड़ी ऐलान देखिये Viral video Samrat Choudhary tarapur news1