नेशनल योग चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर रामनिवास मौर्य ने जनपद के नाम किया रोशन मऊ । योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल योग चैम्पियनशिप में क्षेत्र के रामनिवास मौर्य ने गोल्डमेडल जीत कर जहां जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं इन्हें 108बार सूर्य नमस्कार को कुशलता पूर्वक करने पर सूर्य शिखर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 11-12अप्रैल को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या में नेशनल योग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर कोपागंज मऊ निवासी लैरोदोनवार ने गोल्डमेडल जीत लिया। जिन्हें वियतनाम से आईं योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष वु हांग येन व जनरल सेक्रेटरी डा. शिवम मिश्रा तथाआर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रवीण त्यागी ने गोल्डमेडल, ट्राफी, व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी परिसर में आयोजित 108 बार सूर्य नमस्कार उत्कृष्टता पूर्वक करने पर कार्य क्रम के मुख्य अतिथि महर्षि डा. महेश योगी व योगी प्रशान्त शुक्ला द्वारा सूर्य शिखर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी श्री मौर्य को आधे दर्जन से ऊपर अवार्ड मिल चुके हैं।
नेशनल योग चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर रामनिवास मौर्य ने जनपद के नाम किया रोशन मऊ । योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल योग चैम्पियनशिप में क्षेत्र के रामनिवास मौर्य ने गोल्डमेडल जीत कर जहां जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं इन्हें 108बार सूर्य नमस्कार को कुशलता पूर्वक करने पर सूर्य शिखर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 11-12अप्रैल को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या में नेशनल योग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य सहायक
अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर कोपागंज मऊ निवासी लैरोदोनवार ने गोल्डमेडल जीत लिया। जिन्हें वियतनाम से आईं योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष वु हांग येन व जनरल सेक्रेटरी डा. शिवम मिश्रा तथाआर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रवीण त्यागी ने गोल्डमेडल, ट्राफी, व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी परिसर में आयोजित 108 बार सूर्य नमस्कार उत्कृष्टता पूर्वक करने पर कार्य क्रम के मुख्य अतिथि महर्षि डा. महेश योगी व योगी प्रशान्त शुक्ला द्वारा सूर्य शिखर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी श्री मौर्य को आधे दर्जन से ऊपर अवार्ड मिल चुके हैं।
- देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।1
- जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- सेवा में, श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय, तहसील – देवरिया, जनपद – देवरिया, उत्तर प्रदेश विषय: ग्राम सभा सरौरा धूमनगर स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराकर जयंती कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु प्रार्थना पत्र महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे, जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी, जनपद देवरिया तथा ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर का निवासी हूँ । महोदय, हमारे ग्राम सभा में स्थित अंबेडकर पार्क, जो कि सार्वजनिक उपयोग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित भूमि है, वर्तमान समय में कुछ दबंग/अवैध व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है । आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के लोग उक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एकत्रित हैं, किन्तु अवैध कब्जे के कारण जयंती कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है । इससे ग्रामवासियों में अत्यधिक आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, अतः किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है । अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, जिससे आज ही जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके । साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः उत्पन्न न हो। आपकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी आपके सदा आभारी रहेंगे । धन्यवाद। दिनांक: __________ भवदीय, मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी जनपद – देवरिया (उ० प्र०) ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर पोस्ट – करौंदी, तहसील – देवरिया जिला – देवरिया मोबाइल नंबर: 8875764547 हस्ताक्षर: __________2
- देवरिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सोंदा के पास आराम कर रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे, जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- ओम बिरला, सी. पी. राधाकृष्णन एवं नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अवसर केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को याद करने का भी है। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #IndianConstitution #Parliament #SocialJustice #India #RKsocialist1
- लखीमपुर खीरी: मैलानी-बांकेगंज में बवाल, 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में B. R. Ambedkar की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि थाना, चौकी और एडिशनल एसपी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं। घटना के दौरान का एक रिपोर्टर भी हल्का घायल हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है ।1
- बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के 135 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र देवरिया के रामनाथ देवरिया में बूथ संख्या- 272 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व्यक्ति नही विचार थे, उन्होंने लोगो को असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ लोगो को अपने संवैधानिक अधिकारों को प्रति जागरूक किया। बाबा साहब ने अपना जीवन कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक युगदर्शी विचारधारा के प्रतीक थे, देश के लिए किए गए उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, डॉ ब्रह्मा सिंह , राजेश पासवान , विजेंद्र चौहान ,रामजीत शर्मा , दुष्यंत सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह , सुनील कुमार , वीरेंद्र पाठक , हरिश्चन्द्र गुप्ता ,विजय कुशवाहा उपस्थित रहे।1
- देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बांकी फुलवरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और लाइसेंसी रायफल से फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथे आरोपी सूरज पाण्डेय को आज बैतालपुर-बांकी फुलवरिया रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1